‘जोखिम उठाएं उद्योग, क्षमता निर्माण में निवेश करें’
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों और विभागों से उद्योगों के लिए अनुपालन बोझ और कम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए उद्योगों को और जोखिम उठाने और क्षमता निर्माण में निवेश करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जिससे कि नौकरियों के […]
अगले 10 साल में 10 करोड़ नौकरियों की जरूरत
उद्योग जगत के दिग्गजों और विशेषज्ञों का कहना है कि देश को अगले 10 साल में औपचारिक क्षेत्र में 10 करोड़ नौकरियों की जरूरत है, जिससे जनसांख्यिकीय लाभांश का फायदा मिल सके और व्यापार समझौतों पर प्रभावी तरीके से बाचतीत के माध्यम से उन देशों के साथ वैश्विक आपूर्ति शृंखला बनाई जा सके। वैश्विक आर्थिक […]
जनवरी तक 5-6 पीएसयू के लिए मंगाई जाएगी बोली
सरकार दिसंबर से जनवरी में पांच से छह सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसयू) के निजीकरण के लिए वित्तीय बोली आमंत्रित करेगी और चालू वित्त वर्ष में तीन सौदों को पूरा करेगी। यह जानकारी निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) सचिव तुहिन कांत पांडे ने दी है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित […]
निवेशकों का अतिउत्साह बनाम विनम्र समझदारी
बीते एक वर्ष के दौरान कई कंपनियों की बुनियादी स्थिति और उनके बाजार मूल्यांकन में भारी विसंगति उत्पन्न हो चुकी है। कुछ कंपनियों के लिए जहां यह प्रचुरता उचित मानी जा सकती है, वहीं ज्यादातर कंपनियों के लिए इसे पूरी तरह गलत माना जा सकता है। उथलपुथल का स्वागत किया जाना चाहिए, यह एक विलक्षण […]
कृषि क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन से बचाने की जरूरत
निकट भविष्य में जलवायु परिवर्तन की प्रक्रिया रोकना तो छोडि़ए, धीमी करने के संबंध में भी ग्लासगो शिखर सम्मेलन (सीओपी26) विश्वास जगाने में विफल रहा। इससे कृषि को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए कारगर रणनीतियों की आवश्यकता और भी ज्यादा जरूरी हो गई है। शुक्र है कि इस संबंध में भारत संभवत: पूरी तरह […]
प्राथमिक संरक्षण
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्राथमिक बाजार सलाहकार समिति (पीएमएसी) ने सार्वजनिक प्रारंभिक निर्गम (आईपीओ) ढांचे से संबंधित नए प्रस्ताव आमजन के मशविरों और टिप्पणियों के लिए जारी किए हैं। पीएमएसी की मंशा आईपीओ के घोषित उद्देश्यों को लेकर नियमन कड़े करने की है। इच्छा यह भी है कि अधिग्रहण के लिए उद्देश्य […]
आईआईएम-ए के प्लेसमेंट के पहले समूह में बीसीजी शीर्षस्थ नियोक्ता
द बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद के 2023 की प्रमुख पीजीपी कक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले समूह में इंटर्नशिप की 24 पेशकश के साथ शीर्ष नियोक्ता रही है। आईआईएम अहमदाबाद अंतिम प्लेसमेंट प्रक्रिया की ऐसी समूह प्रणाली अपनाता है, जिसमें क्षेत्रों को नियमित अंतराल पर समूहों में आमंत्रित किया […]
मुंबई में देश का पहला पॉड होटल शुरू
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आने जाने वाले लोगों को अब रेलवे स्टेशन पर ही सस्ती दरों में ठहरने की व्यवस्था हो गई है। मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर अपनी तरह का पहला पॉड होटल खुल गया है, जिसमें भारतीय रेलवे के यात्री और यहां तक कि आम लोग भी अब अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर आधुनिक […]
लखीमपुर: जांच की निगरानी पूर्व न्यायाधीश जैन करेंगे
सर्वोच्च न्यायालय ने लखीमपुर खीरी मामले में उत्तर प्रदेश के विशेष जांच दल (एसआईटी) की हरेक दिन की जांच की निगरानी करने के लिए बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया। लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की […]
पूर्ण टीकाकरण की संख्या पहली बार आंशिक टीकाकरण से ज्यादा
देश में पूर्ण टीकाकरण की संख्या पात्र आबादी के आंशिक टीकाकरण से पहली बार अधिक होने पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि चल रहे ‘हर घर दस्तक’ और ‘जनभागीदारी’ अभियान ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ‘टीकाकरण के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को कोविड-19 से बचाने के लिए […]
