त्योहारी मौसम में ग्रामीण बाजारों में छाएगी रौनक!
सितंबर 2021 में उपभोक्ता धारणा में खासा सुधार आया है। उपभोक्ता धारणा सूचकांक 25 सितंबर को 58.2 रहा जो अगस्त में 53.9 और जुलाई में 53 था। सितंबर में ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में सुधार आया है लेकिन यह ग्रामीण भारत ही है जिसने पिछले हफ्तों में लगे कुछ झटकों के बावजूद उम्मीद जगाना […]
बड़े बैंक का विचार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गत सप्ताह कहा कि भारत को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आकार के चार या पांच बैंकों की आवश्यकता है तभी महामारी के बाद की बढ़ती और बदलती चुनौतियों से निपटा जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के पहले हुए सरकारी बैंको के एकीकरण की एक प्रमुख वजह […]
कांग्रेस में बढ़ा आंतरिक कलह
पंजाब में नए मुख्यमंत्री के चयन के बावजूद सत्तासीन दल के भीतर मची उथल-पुथल थम नहीं रही और पार्टी का आंतरिक कलह सार्वजनिक हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, शशि थरूर, मनीष तिवारी और आनंद शर्मा समेत जी-23 समूह के कई नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के आवास के […]
तीसरी खुराक की योजना नहीं
कोविड टीके की दो खुराक के बाद बूस्टर टीके की खुराक दी जाएगी या नहीं, इस पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए देश के प्रमुख स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं थी। इसके अलावा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब उन राज्यों से प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ाने का आग्रह किया है जहां […]
अगले 4 महीनों में 100 फिल्में होंगी रिलीज!
करीब डेढ़ साल से वीरान पड़े सिनेमाघर फिर से गुलजार होने जा रहे हैं। करीब 100 फिल्में अगले चार महीनों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र सरकार 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की मंजूरी देने जा रही है। महाराष्ट्र हिंदी फिल्म कारोबार के लिए महत्त्वपूर्ण केंद्र है। हिंदी फिल्मों की […]
अगस्त में बुनियादी क्षेत्र में 11.6 फीसदी वृद्धि
देश के आठ प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी दर्ज हुई है। अगस्त में इन उद्योगों की वृद्धि दर 11.6 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 9.9 प्रतिशत रही थी। इस तेजी में आधार प्रभाव का भी कोई खास योगदान नहीं रहा। पिछले वर्ष अगस्त में बुनियादी क्षेत्र 6.9 प्रतिशत फिसल गया था, जबकि उसी वर्ष […]
मीशो ने जुटाए 57 करोड़ डॉलर
डिजिटल माध्यम से विभिन्न वस्तुओं की बिक्री करने वाली स्टार्टअप कंपनी मीशो ने 57 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई है। कंपनी ने आज कहा कि फिडेलिटी मैनेजमेंट ऐंड रिसर्च कंपनी और बी कैपिटल ग्रुप की अगुआई में उसने यह रकम जुटाई है। बी कैपिटल ग्रुप एक वेंचर कैपिटल है जिसकी स्थापना फेसबुक के सह-संस्थापक एडुआर्डो […]
‘ज़ी का बोर्ड इन्वेस्को की सुने’
राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के मुंबई पीठ ने आज ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बोर्ड से कहा कि वह इन्वेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड और ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएएलसी के कंपनी की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने के आग्रह पर विचार करे। इस आदेश के बाद बोर्ड के स्वतंत्र निदेशकों की आज शाम बैठक हुई, […]
उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
उत्तर प्रदेश में अब सभी तरह की शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नकली शराब व ज्यादा कीमत पर बिक्री की शिकायत के लिए टोलफ्री नंबर जारी किया गया है जिसे सभी शराब की दुकानों पर डिस्प्ले किया जाएगा। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी के मुताबिक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी […]
दादरी में नया औद्योगिक शहर बसाएगी यूपी सरकार
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दादरी में नोएडा की ही तर्ज पर नया औद्योगिक शहर बसाएगी। नोएडा में अब छोटे उद्यमियों के लिए प्रदेश सरकार पैकेट फैक्टरी बनाकर देगी। यहां एक ही जगह पर कई छोटे छोटे उद्योग लगाए जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना […]
