facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

लेखक : बीएस संवाददाता

बाजार

कच्चे तेल की चिंता में फिसले सूचकांक

बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आज बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई। तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता पैदा हो गई है। इसी चिंता में दुबले हुए सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट बैंकों और सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनियों के शेयरों में आई। बेंचमार्क सेंसेक्स आज के कारोबारी सत्र के […]

बाजार

सूचीबद्धता समाप्ति के नियम नरम

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कंपनियों की सूचीबद्धता समाप्त करने से जुड़े नियम-कायदे आसान बना दिए हैं। बाजार नियामक के इस कदम से देश में विलय एवं अधिग्रहण प्रक्रिया पहले की तुलना में अब अधिक आसान हो सकती है। सेबी के निदेशक मंडल ने आज देश में सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के […]

कंपनियां

कोविड रोकने के लिए नेजल स्प्रे

प्रमुख औषधि कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स अपने आगामी नाइट्रिक ऑक्साइड नेजल स्प्रे (नॉन्स) का परीक्षण करने की योजना बना रही है। कंपनी ने कोविड-19 के लिए रोकथाम संबंधी उपाय के तौर पर इसके लिए कनाडा की एक बायोटेक फर्म से करार किया है। खाने वाली एंटीवायरल दवा फैविपिराविर का सफलतापूर्वक परीक्षण करने वाली कंपनी अब अपने […]

कंपनियां

आईपीओ की तैयारी में सीएसएस कॉर्प

ग्राहक अनुभव एवं प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता सीएसएस कॉर्प के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सुनील मित्तल ने कहा कि कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की संभावनाएं तलाश रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने एकल कारोबार के लिए 2023 के अंत तक आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में दस्तक देने की योजना बना रही है।  मित्तल […]

कंपनियां

एसीआरई ने जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज में हिस्सा खरीदा

बैंक ऑफ अमेरिका समर्थित ऐसेट रीकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज लिमिटेड (‘एसीआरई’) ने जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज में 32 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की और इसके साथ ही कर्ज प्रभावित कंपनी के 5,661 करोड़ रुपये का ऋण पुनर्गठित हुआ है।  एआरसी को अन्य वैश्विक दबावग्रस्त फंडों और निवेशकों का समर्थन हासिल है, जिनमें डेविडसन, केम्पनर कैपिटल मैनेजमेंट, ओकट्री कैपिटल और […]

कंपनियां

नागपत्तनम रिफाइनरी पर आगे बढ़ रही इंडियन ऑयल व उसकी सहायक

सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और उसकी सहायक चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसीएल) ने तमिलनाडु के नागपत्तनम में 31,850 करोड़ रुपये की रिफाइनरी परियोजना पर आगे बढऩा शुरू कर दिया है। प्रस्तावित 90 लाख टन सालाना वाली रिफाइनरी में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी 25-25 फीसदी होगी, बाकी 50 फीसदी हिस्सेदारी रणनीतिक या वित्तीय […]

कंपनियां

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाएगी टाटा स्टील

देश की सबसे पुरानी इस्पात उत्पादक टाटा स्टील समुद्री व्यापार में स्कोप-3 ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाने की अपनी पहलों के साथ सी कारगो चार्टर (एससीसी) में शामिल हो गई है। कंपनी वैश्विक समुद्री माल ढुलाई के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने की दिशा में कार्यरत संगठनों की सूची में शामिल होने वाला 24वां संगठन है, […]

कंपनियां

टाटा प्रोजेक्ट्स को मिला बड़ा ऑर्डर

टाटा प्रोजेक्ट्स ने आज घोषणा की कि उसने चेन्नई पेरिफेरल रिंग रोड परियोजना (नॉरदर्न पोर्ट ऐक्सेस रोड) के पहले चरण के लिए करीब 2,100 करोड़ रुपये का ऑर्डर हासिल किया है। यह परियोजना एन्नोर बंदरगाह को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के एएच-45 पर दतचूर से जोड़ती है। इसमें नॉरदर्न पोर्ट ऐक्सेस रोड से चेन्नई आउटर रिंग […]

खेल

टोयोटा किर्लोस्कर नहीं बनाएगी यारिस सिडैन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) अगले सोमवार से प्रभावी तौर पर यारिस सिडैन का उत्पादन बंद करने जा रही है। कंपनी ने सिडैन से एसयूवी की ओर बढ़ते ग्राहकों के रुझान और इस मॉडल की घटती बिक्री के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।  जापान की वाहन कंपनी की स्थानीय इकाई ने तीन साल पहले इस प्रीमियम […]

कंपनियां

स्पाइसजेट को पुनर्गठन में चुनौती

प्रमुख विमानन कंपनी स्पाइसजेट के कारोबार पुनर्गठन संबंधी योजना को कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ रहा है। अजय सिंह के नेतृत्व वाली विमानन कंपनी ने अपने लॉजिस्टिक्स एवं कार्गो कारोबार को स्पाइस एक्सप्रेस नाम से एक अलग सहायक कंपनी के तहत लाने की योजना बनाई है लेकिन पट्टादाता और लेनदारों ने इस पहल का […]

1 … 1,532 1,533 1,534 1,535 1,536 … 4,560
Advertisement
Advertisement