रोजाना 10 लाख लेनदेन का प्रबंधन कर रही यूनिकॉमर्स
सर्विस प्लेटफॉर्म के तौर पर ई-कॉमर्स केंद्रित आपूर्ति शृंखला सॉफ्टवेयर यूनिकॉमर्स ने कहा है कि वह रोजाना अपने प्लेटफॉर्म पर 10 लाख से ज्यादा लेनदेन का प्रबंधन कर रही है, जिसकी रकम 5 अरब डॉलर जीएमवी सालाना से ज्यादा है। मौजूदा वित्त वर्ष में उसका इरादा अपने प्लेटफॉर्म पर 2000 से ज्यादा ब्रांड लाने का […]
भारतीय बाजार में हिस्सा गंवा रहा होल्सिम समूह
दुनिया की मशहूर सीमेंट निर्माता भारतीय सीमेंट बाजार में अपने प्रतिस्पर्धियों के हाथों लगातार बाजार भागीदारी गंवा रही है। भारत में होल्सिम समूह की दो कंपनियों – एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स की संयुक्त राजस्व बाजार भागीदारी वित्त वर्ष 2021 में घटकर 17.1 प्रतिशत रह गई। यह एक साल पहले के 18.8 प्रतिशत और वित्त वर्ष […]
अल्पावधि का कर्ज घटाना चाहती है टेक्समेको रेल
सरोज कुमार पोद्दार की अगुआई वाली टेक्समेको रेल एंड इंजीनियरिंग (टेक्सरेल) लाभ में सुधार के लिए राइट्स इश्यू के जरिये उच्च लागत वाले कुछ अल्पावधि कर्ज को समाप्त करने पर विचार करेगी। बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कंपनी के उप-प्रबंध निदेशक आशिष कुमार गुप्ता ने कहा, कंपनी सितंबर के आखिर तक राइट्स इश्यू का आकार […]
एचडीएफसी बैंक करेगा 2,500 लोगों की भर्ती
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक ने रविवार को कहा कि वह ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच को दोगुना करेगा। इसके लिए बैंक ने अगले छह माह में 2,500 लोगों की नियुक्ति करने का फैसला किया है। बैंक ने कहा कि उसका लक्ष्य अगले 18-24 महीनों में शाखा नेटवर्क, व्यापार प्रतिनिधियों, सीएससी (साझाा […]
ड्रीम 11 कर रही नई नियुक्तियों की तैयारी
वैश्विक महामारी की वजह से खेल प्रतियोगिता के बीच अभूतपूर्व विराम के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दोबारा शुरू हो गया है और ड्रीम 11 फिर से सक्रिय हो गई है। मई में क्रिकेट रुक गया था और ड्रीम 11 की योजना तैयार नहीं हुई थी। ड्रीम स्पोर्ट्स और ड्रीम 11 के मुख्य परिचालन अधिकारी […]
सैमसंग ने ब्रुकफील्ड इमारत में बड़ी जगह लीज पर ली
कोरियाई दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग ने नोएडा में कार्यालय के लिए 3.57 लाख वर्ग फुट जगह लीज पर ली है, जिसके लिए यह 10 साल में 278 करोड़ रुपये यानी हर महीने करीब 2 करोड़ रुपये किराया चुकाएगी। यह हाल के वर्षों में तकनीक क्षेत्र में सबसे बड़े कार्यालय लीज सौदों में से एक है। […]
ईजीएम नहीं बुलाई गई तो अदालत जाएगी इन्वेस्को!
ज़ी एंटरटेनमेंंट एंटरप्राइजेज और उसकी सबसे बड़ी शेयरधारक इन्वेस्को फंड निर्णायक दौर की ओर बढ़ रही है क्योंंकि सोनी के साथ कंपनी के विलय से पहले इन्वेस्को निदेशक मंडल को शेयरधारकों की असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने पर जोर दे रही है। ज़ी एंटरटेनमेंंट एंटरप्राइजेज के निदेशक मंडल के पास ईजीएम बुलाने के लिए तीन […]
अंतरराष्ट्रीय तेजी से मिश्रित उर्वरकों के दाम में बढ़ोतरी
डाई अमोनिया फॉस्फेट (डीएपी) की कमी की वजह से इसके अगले बेहतरीन विकल्प नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम (एनपीके) व अन्य मिश्रित उर्ववकों की कीमतें बढ़ गई हैं। किसानों ने रबी की बुआई के मौसम के लिए खाद खरीदकर रखना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से तेजी आई है। किसान नेताओं का कहना है कि […]
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में 7 नए चेहरे शामिल
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के तहत रविवार को कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद समेत 7 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के गांधी सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में जितिन प्रसाद, पलटू राम, धर्मवीर प्रजापति, छत्रपाल गंगवार, […]
पूरा होने को है 1 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन का लक्ष्य
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के दूसरे चरण ने रफ्तार पकड़ ली है और एक करोड़ लाभार्थियों को रसोई गैस (एलपीजी) का नया कनेक्शन देने का लक्ष्य पूरा होने वाला है। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इस योजना को क्रियान्वित कर रहीं तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) 95 लाख नए आवेदनों के लिए अपने ग्राहक को जानें […]
