वाहन, ड्रोन उद्योग के लिए प्रोत्साहन मंजूर
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज ड्रोन और वाहन उद्योग की घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 26,058 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दे दी। इन वाहनों में इलेक्ट्रिकल एवं हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाहन भी शामिल होंगे। कुल धनराशि 26,058 करोड़ में से 25,938 करोड़ रुपये वाहन उद्योग और 120 करोड़ रुपये […]
दूरसंचार क्षेत्र को राहत की कॉल
संकट से जूझ रहे दूरसंचार उद्योग को उबारने के लिए राहत पैकेज का ऐलान करते हुए आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्पेक्ट्रम से जुड़ा भंगतान चार साल तक टालने समेत कई उपायों को मंजूरी दे दी। इस क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सुरक्षा उपायों के साथ स्वत: मार्ग के जरिये 100 फीसदी प्रत्यक्ष […]
दिल्ली में इस बार भी दीवाली पर पटाखों पर पूर्ण पाबंदी
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी दीवाली पर दिल्ली में सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और उनके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इससे पटाखा कारोबारियों की दीवाली फीकी होने की संभावना है और उनसे 400 से 500 […]
पेप्सिको की मथुरा इकाई में चिप्स का उत्पादन शुरू
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बने पेप्सिको के चिप्स बनाने की इकाई में बुधवार से उत्पादन शुरू हो गया है। मथुरा के कोसीकलां में 814 करोड़ की लागत से बने पेप्सिको की इस इकाई में आलू के चिप्स बनेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेप्सिको इंडिया की इस इकाई […]
यूपी में निजी व्यक्ति कर सकेंगे परियोजनाओं का नामकरण
उत्तर प्रदेश में अब सरकारी परियोजनाओं का नामकरण निजी व्यक्ति कर सकेंगे। निजी सहयोग से बनने वाली इन सरकारी परियोजनाओं का नामकरण अपने परिजनों के नाम पर किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन भागीदारी से सरकारी परियोजनाओं को संचालित करने लिए उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना शुरु करने का एलान किया […]
मेट्रो कारशेड मुद्दे पर केन्द्र और राज्य सरकार का सकारात्मक रुख
लम्बे समय से विवादों में चल रहा मुंबई के कांजुरमार्ग में मेट्रो – 3 के लिए प्रस्तावित कारशेड के निर्माण के मुद्दे पर केन्द्र और राज्य सरकार ने पहली बार सकारात्मक रुख आख्तियार किया है। नीति आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा […]
कार्यस्थलों पर जाने वालों की तादाद बढ़ी
पिछले साल मार्च में पहली बार लॉकडाउन लगाए जाने के बाद देश में कार्यस्थलों पर जाने वालों की तादाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सर्च इंजन गूगल के मोबिलिटी डेटा के मुताबिक कार्यस्थलों पर यह तादाद कोविड से पहले के स्तर के 90 फीसदी तक पहुंच चुकी है। इसमें अनाम लोकेशन डेटा का इस्तेमाल […]
घर से काम तो बढ़ा शारीरिक-मानसिक तनाव
कोरोनावायरस महामारी के प्रसार की वजह से लोगों को दफ्तर का काम घर से करना पड़ा। नतीजतन भारत में तीन पेशेवरों में से एक, काम के बोझ और बढ़ते तनाव की वजह से काफी थकान महसूस करते हैं। पेशेवर लोगों को जोडऩे वाले सोशल मीडिया मंच ट्विटर ने अपने एक अध्ययन में पाया है कि […]
देश की सीमाओं की रक्षा करेगा अलीगढ़ : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अभी तक अलीगढ़ का नाम तालों के लिए जाना जाता था जिससे घरों और दुकानों की रक्षा होती है लेकिन अब 21वीं सदी में अलीगढ़ हिंदुस्तान की सीमाओं की रक्षा करने वाले उत्पादों के निर्माण के लिए भी जाना जाएगा। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत […]
क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे जहां वह 24 सितंबर को वॉशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह घोषणा की। क्वाड समूह के नेताओं की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में मुक्त तथा समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र, अफगानिस्तान संकट सहित […]
