रक्षा पीएसयू विनिवेश पर समीक्षा बैठक आज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के विनिवेश और निजीकरण की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्हें बीईएमएल के निजीकरण की दिशा में हुई प्रगति के बारे में अवगत कराया जाएगा। सरकार इस कंपनी में अपनी 54 फीसदी हिस्सेदारी में से 26 फीसदी हिस्सेदारी […]
बचाव दल बोइंग 737 से नहीं था परिचित : रिपोर्ट
कोझीकोड में विमान दुर्घटना के एक घंटे बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस बोइंग 737 के पायलटों को बाहर निकाला जा सका, क्योंकि हवाईअड्डे के बचाव और अग्निशमन (एआरएफएफ) दल के सदस्य इस तरह के विमान के ढांचे से परिचित नहीं थे। इस दुर्घटना की जांच कर रहे दल की रिपोर्ट में यह सामने आया है। 7 […]
अर्थव्यवस्था के लिए पूर्ण टीकाकरण का अनुरोध
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पूर्ण टीकाकरण की वकालत की, जिससे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके और उद्योगों में सामान्य कामकाज बहाल हो सके। मंत्री ने सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए निजी क्षेत्र की ज्यादा हिस्सेदारी का भी अनुरोध किया। तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) के शताब्दी समारोह का […]
31 जुलाई के बाद भुगतानों के लिए ब्याज देयता पर करदाताओं को कोई राहत नहीं
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस साल विभिन्न कर रिटर्नों को भरने की समय सीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है लेकिन वह 31 जुलाई की मूल समय सीमा के बाद भरे जाने वाले रिटर्नों पर लगने वाले ब्याज की वसूली जारी रखेगा। कर अधिकारियों का मानना है कि कर भुगतान नेट बैंकिंग […]
टीडीएस बचाने को झूठी घोषणा पर जांच
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए व्यक्तिगत आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की आखिरी तारीख सरकार बढ़ा चुकी है और अब 31 दिसंबर, 2021 तक रिटर्न दाखिल किया जा सकता है। उसके बाद से सरकार ने कई अन्य फॉर्म जैसे 15जी और 15एच को ऑनलाइन फाइल करने की तमाम अंतिम तिथियां भी आगे सरका दी हैं। […]
पी2पी उधारी उनके लिए जो जोखिम उठाएं
फिनटेक क्षेत्र की दो प्रमुख कंपनियों ने हाल ही में पीयर-टु-पीयर (पी2पी) उधारी के क्षेत्र में उतरने का ऐलान किया है। क्रेड ने नया पी2पी प्लेटफॉर्म क्रेड मिंट शुरू किया है, जिसके लिए उसने भारतीय रिजर्व बैंक में पंजीकृत पी2पी गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी लिक्विड लोन्स के साथ हाथ मिलाया है। भारतपे ने भी 12त्न […]
सत्ता की जटिलता और पिता पर बघेल की प्रतिक्रिया के मायने
क्या कभी किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने अपने ही पिता को किसी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है? यह ऐसा पहला मामला है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर रायपुर की एक अदालत ने 15 […]
मोदी के प्रतिद्वंद्वियों के लिए तीन सवाल
अफगान-तालिबान पर चली लंबी चर्चा के बाद हम तीन सवालों के साथ राष्ट्रीय राजनीति की दिशा में वापस लौटते हैं। यहां हम इस सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे कि यदि तीसरे प्रश्न का उत्तर नहीं दिया जाता है तो शुरुआती दो प्रश्न अनुत्तरित रह जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं: – क्या नरेंद्र मोदी को […]
कोविड-19 और हमारी तैयारी
अगस्त से ही देश की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था ने अवसर पर खरा उतरने की असाधारण काबिलियत प्रदर्शित की है। इस दौरान कुछ दिनों में तो रोज कोविड-19 टीके की 80 लाख से एक करोड़ तक खुराक भी लगीं। कुल मिलाकर अगस्त में टीकाकरण की गति अच्छी रही और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 करोड़ लोगों […]
मंदी का सामना करने को तैयार नहीं बाजार!
बर्नस्टीन के सिंगापुर स्थित प्रबंध निदेशक वेणुगोपाल गरे ने पुनीत वाधवा को एक साक्षात्कार में बताया कि बाजारों के रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंचने की वजह से निवेशकों को ऐसे खास शेयरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिनमें मजबूती आने की गुंजाइश हो। उन्होंने मजबूत वृहद चक्र में सुधार और प्राथमिक बाजारों में अवसरों के बारे […]
