बढ़ा लाख करोड़ एम-कैप क्लब
शेयर बाजार में उछाल के साथ कई सूचीबद्घ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में खासा इजाफा हुआ है। देश में इस साल 1 लाख करोड़ रुपये या अधिक बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) वाली कंपनियों की संख्या 28 से बढ़कर 47 हो गई है। 2021 में 1 लाख करोड़ रुपये एम-कैप वाली जमात में शामिल होने वाली कंपनियों […]
एक दिन में लगे 93 लाख टीके
देश में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा टीके दिए जाने का रिकॉर्ड बना और देश भर में एक ही दिन में कोविड टीके की 93 लाख खुराक दी गई जो एक दिन में एक करोड़ खुराक के लक्ष्य के करीब है। सरकार ने जून में कहा था कि यह जुलाई-अगस्त तक रोजाना एक […]
देश के 11.1 करोड़ घरों को नल से पेयजल का इंतजार
देश के एक-तिहाई गांवों में पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइप वाला बुनियादी ढांचा नहीं है। वहीं एक-तिहाई घरों में पेयजल की आपूर्ति के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा है तो घरों में नल वाला पेयजल मिलना भी एक सपना ही है। सरकार ने ग्रामीण पेयजल योजना पर इस साल 50,000 करोड़ रुपये लगाने का वादा […]
तापी पाइपलाइन से भारत की बढ़ रही उम्मीदें!
अफगानिस्तान में तालिबान के प्रवक्ता तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (तापी) पाइपलाइन पर अनुकूल बातचीत कर रहे हैं जिसकी वजह से इसके भारत के करीब आने की उम्मीदें बढ़ी हैं। तापी पाइपलाइन उन तीन अंतरराष्ट्रीय पाइपलाइन में से एक है जो लंबे समय से अटकी हुई हैं। ये पाइपलाइन भारत के लिए गैस आधारित अर्थव्यवस्था में मददगार साबित हो […]
बाइडन ने हमलावरों को दी चेतावनी
अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश से भाग रहे हजारों हताश लोगों को निशाना बनाकर किए गए दो आत्मघाती बम धमाकों और इनमें 100 लोगों की जान जाने के एक दिन बाद राजधानी काबुल में पैदा हुए हालात के चलते निकासी उड़ान शुक्रवार को फिर से शुरू हो गई। अमेरिका का कहना है […]
डंजो का राजस्व वित्त वर्ष 2021 में 1.6 गुना तक बढ़ा
गूगल समर्थित डिलिवरी और ई-कॉमर्स कंपनी डंजो ने वित्त वर्ष 2021 में मौजूदा महामारी के दौरान जरूरी सेवाएं मुहैया कराकर अपना राजस्व करीब 1.6 गुना बढ़ाया। डंजो को नुकसान में 43 प्रतिशत तक की कमी लाने और भारतीय बाजार में क्यू-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के तौर पर अपना दबदबा मजबूत बनाने में भी मदद मिली है। डंजो […]
धैर्यवान निवेशकों को पिछले साल मिला बेहतर प्रतिफल
आईडीएफसी म्युचुअल फंड (एमएफ) की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल के दौरान इक्विटी बाजारों में उतार-चढ़ाव की अवधि में धैर्य बनाए रखने वाले भारतीय निवेशकों को अच्छा प्रतिफल हासिल करने में मदद मिली। इसमें कहा गया है कि जिन निवेशकों ने अपने एसआईपी निवेश को बरकरार रखा, उन्हें दो अंक का प्रतिफल हासिल […]
‘पूलिंग निवेश योजनाएं सेवा प्रदाता इकाई नहीं’
इंडियन प्राइवेट इक्विटी ऐंड वेंचर कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) ने सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि उद्यम पूंजी फंडों से संबंधित बेंगलूरु ट्रिब्यूनल द्वारा ताजा अप्रत्यक्ष कर निर्णय ने घरेलू फंड उद्योग और लिमिटेड पार्टनरों (एलपी) के बीच अनिश्चितता पैदा की है। पिछले महीने उत्पाद, आबकारी और सेवा कर अपीलीय पंचाट-बेंगलूरु ने कहा था […]
एचएएल के शेयर में भारी तेजी के आसार
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) का शेयर उन खबरों के बाद से 52 सप्ताह की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, जिनमें कहा गया था कि एयरोस्पेस दिग्गज ने इंजनों की आपूर्ति के लिए जीई एविएशन के साथ 71.6 करोड़ डॉलर का सौदा किया है। इसके अलावा, एफऐंडओ सेगमेंट में इस शेयर को शामिल किए जाने से […]
इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या 82.53 करोड़ पर पहुंची
देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या मार्च तिमाही में बढ़कर 82.53 करोड़ हो गई जबकि दिसंबर 2020 की तिमाही में यह 79.51 करोड़ थी। इस तरह इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या में एक तिमाही में 3.79 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। ट्राई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि मार्च 2021 […]
