सूचीबद्घता से वैल्यू बढऩे की संभावना नहीं
इक्विटी बाजारों में छोटे निवेशकों की भागीदारी पिछले कुछ महीनों के दौरान तेजी से बढ़ी है। जीरोधा के संस्थापक एवं मुख्य कार्याधिकारी नितिन कामत ने एक साक्षात्कार में पुनीत वाधवा को बताया कि कोविड के बाद बाजार में प्रवेश करने वाले कई नए निवेशक दीर्घावधि लक्ष्यों के लिए म्युचुअल फंडों, ईटीएफ और शेयरों में अपना […]
येस बैंक के शेयर साल के निचले स्तर पर
शेयर बाजार में तेजी के बीच गुरुवार को निजी क्षेत्र के येस बैंक के शेयर साल के सबसे निचले स्तर पर आ गए। बैंक के शेयर 11.89 रुपये के भाव तक आ गए थे जो पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर है। हालांकि बाद में बैंक के शेयरों की स्थिति थोड़ी सुधरी। कारोबारी दिवस के […]
सेबी ने 15 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक अंतरिम आदेश जारी कर 15 कंपनियों को पूंजी बाजार से कोष जुटाने से प्रतिबंधित कर दिया है और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (जी) के शेयर में भेदिया कारोबार में शामिल होने के लिए 23.8 करोड़ रुपये के लाभ को जब्त करने का आदेश दिया है। नियामक की निगरानी […]
आपूर्ति चिंताओं से मदरसन सूमी पर पड़ रहा दबाव
मदरसन सूमी ने जून तिमाही में कमजोर प्रदर्शन किया, क्योंकि उसे अपने प्रमुख बाजारों में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा। जहां अनियमित आपूर्ति की वजह से उत्पादन बंद रहने से उसका वैश्विक परिचालन प्रभावित हुआ, वहीं घरेलू व्यवसाय में कोविड संक्रमण की दूसरी लहर के कारण कमजोरी देखी गई। समेकित राजस्व तिमाही […]
सेंसेक्स में बजाज ऑटो की जगह ले सकती है विप्रो
आईटी कंपनी विप्रो को सेंसेक्स में शामिल किए जाने की संभावना बढ़ गई है, जबकि दोपहिया दिग्गज बजाज ऑटो को इससे बाहर किया जा सकता है। यह अनुमान स्वतंत्र शोध प्रदाता स्मार्टकर्म में विश्लेषक ब्रायन फ्रीटास द्वारा किए गए विश्लेषण में जताया गया है। सूचकांक में इस बदलाव की घोषणा नवंबर के मध्य में की […]
एफएमसीजी बाजार गुलजार, पर चुनौतियां बरकरार
बाजार शोध फर्म नीलसन का कहना है कि अप्रैल-जून अवधि के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद भारत में एफएमसीजी बाजार सालाना आधार पर 36.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। पिछले साल की तुलनात्मक तिमाही की तरह इस साल भी व्यावसायिक गतिविधियों को रिटेल स्टोरों और थोक बिक्री बाजारों के बंद होने जैसी चुनौतियों का […]
उप्र: सौर बिजली पर चल रहा काम
उत्तर प्रदेश में 1370 मेगावाट की सौर बिजली परियोजनाओं पर 8,905 करोड़ रुपये के निवेश के साथ काम पूरा हो चुका है। जल्दी ही 417 मेगावाट की परियोजनाओं पर भी काम पूरा हो जाएगा। योगी सरकार ने वर्ष 2022 तक 10,700 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। राज्य सरकार के […]
टीडीएस भुगतान में चूक करने वाले बैंकों पर कसेगा शिकंजा
केंद्र सरकार ने स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) संग्रह में कमी से हो रहे राजस्व नुकसान पर अपना रुख सख्त कर लिया है। सरकार ने टीडीएस भुगतान में चूक के मामले में कर अधिकारियों को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के प्राधिकरण और बैंक टीडीएस भुगतान में खास तौर से कोताही […]
रिजर्व बैंक का स्वर्ण भंडार बढ़कर 706 टन हुआ
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार (फोरेक्स) के हिस्से के तौर पर अपनी स्वर्ण खरीद को बढ़ा दिया है। कैलेंडर वर्ष 2021 की पहली छमाही में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी में वृद्घि अब तक छमाही अवधि में सर्वाधिक रही। इस अवधि में विदेश मुद्रा भंडार में 29 […]
भारत बिल पे की मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त हुईं नूपुर चतुर्वेदी
खुदरा भुगतानों के लिए भारत की एक क्षत्र निकाय भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने नूपुर चतुर्वेदी को एनपीसीआई भारत बिलपे लिमिटेड (एनबीबीएल) की मुख्य कार्याधिकारी के तौर नियुक्त किया है। एनबीबीएल एनपीसीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई है। यह कम लागत वाले संग्रहों के लिए बिलदाताओं को एक स्थान पर समाधान मुहैया कराती है। एनपीसीआई […]
