‘टीके के दुष्प्रभाव से सुरक्षा नहीं मांगी’
स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि टीका बनाने वाली भारत की किसी भी कंपनी ने कोविड-19 से बचाव का टीका लगाने के बाद किसी प्रकार के दुष्प्रभाव दिखने की स्थिति में कार्रवाई से कानूनी सुरक्षा की मांग नहीं की है। दूसरी तरफ सरकार टीकाकरण के बाद शरीर पर प्रतिकूल असर दिखने की स्थिति में […]
टीकाकरण पूरा होने की अवधि नहीं तय
संसद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने टीके की खरीद और टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया से जुड़ी अतिरिक्त लागत के लिए 97 अरब रुपये से अधिक खर्च किए हैं। शुक्रवार को मंत्रालय ने जानकारी दी कि दिसंबर महीने तक टीके की एक अरब खुराक की आपूर्ति के लिए ऑर्डर दिए गए हैं। […]
छोटी फर्मों पर सूचीबद्घ से ज्यादा कोविड की मार
कोविड महामारी और लॉकडाउन की वजह से 2020-21 में देश की नॉमिनल अर्थव्यवस्था में 3 फीसदी की कमी आई है, जिससे सरकार का कर संग्रह भी प्रभावित हुआ। व्यक्तिगत आयकर राजस्व में 2 फीसदी की कमी आई मगर निगमित कर राजस्व 18 फीसदी से भी ज्यादा लुढ़क गया। इस आंकड़े से तो यही लगता है […]
रिलायंस को 13,806 करोड़ रुपये का लाभ
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने आज चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि कोविड महामारी की वजह से उसके खुदरा कारोबार पर थोड़ा असर पड़ा है लेकिन तेल से लेकर रसायन और दूरसंचार कारोबार का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। चालू वित्त वर्ष […]
जोमैटो का शेयर पहले दिन 66 फीसदी चढ़ा
पूंजी बाजार से धन जुटाने वाली पहली इंटरनेट यूनिकॉर्न जोमैटो के शेयर का बाजार में आज आगाज बहुत शानदार रहा और निवेशकों की जोश भरी लिवाली के बीच कंपनी का शेयर पहले दिन ही 66 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ। शेयर एक समय 83 फीसदी चढ़कर 139 रुपये पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में […]
एजीआर बदलने से इनकार
सर्वोच्च न्यायालय ने आज वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल की वे याचिकाएं खारिज कर दीं, जिनमें समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की गणना में कथित गलतियों को सुधारने की मांग की गई थी। शीर्ष अदालत ने पिछले साल 1 सितंबर के अपने फैसले में इन कंपनियों को एजीआर बकाया 10 साल की किस्तों में चुकाने और […]
गोरखपुर बन रहा उद्यमियों का पसंदीदा क्षेत्र
दिल्ली से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के पिछड़े पूर्वांचल में गोरखपुर उद्यमियों का पसंदीदा क्षेत्र बनता जा रहा है। बीते चार वर्षों में देश के छोटे बड़े 259 उद्योगपतियों ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) से कारखाना लगाने के लिए जमीन ली है। उद्योगपतियों की इस पहल से गोरखपुर […]
दिल्लीः जल प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को राहत
दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में जल प्रदूषण फैलाने का कारण बन रही इकाइयों को थोड़ी सी राहत मिली है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने इन इकाइयों को पहले भेजे इन्हे बंद करने के नोटिस (क्लोज़र नोटिस) से राहत दी है अब इन इकाइयों को बंद करने के नोटिस की बजाए कारण बताओ (शो कॉज) […]
सभी पंचायतों में ग्राम सचिवालय होगा
उत्तर प्रदेश के सभी गांवों की पंचायतों में ग्राम सचिवालय काम करेंगे। इन ग्राम सचिवालयों में सहायक व अकाउंटेंट कम डेटा इन्ट्री ऑपरेटरों की तैनाती की जाएगी। इन सचिवालयों में ग्रामीण आबादी को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चयनित महिला बैंकिंग कारस्पांडेंट (बीसी) भी बैठेंगी। उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने इस आशय के प्रस्ताव को […]
रियल एस्टेट फंड मैनेजर नए फंड जुटाने में जुटे
फंडों की कमी और निवेशक की बढ़ती चाह को देखते हुए रियल एस्टेट पर केंद्रित निजी इक्विटी फंड मैनेजर नए सिरे से फंड जुटा रहे हैं। गोदरेज फंड मैनेजमेंट से लेकर मोतीलाल ओसवाल से लेकर एएसके ग्रुप तक फंड मैनेजरों ने गत छह महीनों में फंड लॉन्च किया या 7,000 करोड़ रुपये का फंड जुटाया […]
