कच्चे तेल से सहारा, खुदरा कारोबार को झटका
विश्लेषकों को वित्त वर्ष 21 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है। यह आकलन वैश्विक मांग में तेजी के दम पर ऊर्जा मार्जिन में सुधार पर आधारित है। यह उम्मीद भी की जा रही है कि खुदरा, पेट्रोकेमिकल और दूरसंचार में देसी मांग में गिरावट की चुनौतियां कम होंगी। […]
आईटीसी से बैट का लाभांश बढ़ा
विविध कारोबार करने वाले समूह आईटीसी की लाभांश नीति में बदलाव से इसकी सबसे बड़ी अकेली शेयरधारक ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (बैट) को अप्रत्याशित लाभ मिला है। बैट की वर्ष 2020 की वार्षिक रिपोर्ट से पता चलता है कि आईटीसी से लाभांश 38.6 करोड़ पाउंड रहा, जबकि वर्ष 2019 में यह 23.1 करोड़ पाउंड था। इस […]
जूमकार बेड़े में करेगी ई-कारों का विस्तार
किराये पर खुद कार चलाने की सुविधा देने वाली फर्म जूमकार अगले कुछ सालों में अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या मौजूदा दो से पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 30 से 35 प्रतिशत करने की योजना बना रही है। जूमकार के सह-संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी ग्रेग मोरन ने कहा कि कंपनी विद्युतीकरण के इस चलन […]
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के मुनाफे में हुआ इजाफा
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पहली तिमाही के आंकड़ों को क्लाउड और डिजिटल संबंधित सौदों से मदद मिली। जून तिमाही में कंपनी का शुद्घ लाभ 3,214 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 9.9 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 8.5 प्रतिशत ज्यादा है। तिमाही के लिए राजस्व सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढ़कर 20,068 करोड़ रुपये रहा […]
रेजरपे ने किया टेरा फिनलैब्स का अधिग्रहण
फिनटेक यूनिकॉर्न रेजरपे ने एआई-आधारित रिस्क टेक एसएएएस प्लेटफॉर्म टेरा फिनलैब्स का अधिग्रहण किया है। टेरा फिनलैब्स बेंगलूरु स्थित एक ऐसा स्टार्टअप है जो व्यवसायियों के लिए नवीनतम वित्तीय समाधान के लिए टेक्नोलॉजी, रिस्क और कैपिटल सॉल्युशन प्रदान करता है। रेजरपे कैपिटल को अगले साल तक भारत में टेरा फिनलैब्स की तकनीकी क्षमताओं के साथ […]
एयरटेल-वोडा : फैसला आरक्षित
सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा दायर याचिकाओं पर अपना आदेश आरक्षित रखा। इन याचिकाओं में दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मांग में गलतियों को दूर करने की मांग की गई थी। न्यायालय ने पाया था कि वह न सिर्फ एक बार, बल्कि दो-तीन बार यह कह […]
नोएडा हवाईअड्डे पर कुछ सप्ताहों में शुरू होगा काम : श्नेलमैन
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा है कि पर शुरुआती काम अगले कुछ सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इस हवाईअड्डे से पहले चरण में एक साल में 1.2 करोड़ यात्री यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद इसके डिजाइन व कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ […]
एचडीएफसी लाइफ के शुद्घ लाभ में गिरावट
निजी क्षेत्र के बीमाकर्ता एचडीएफसी लाइफ ने वित्त वर्ष 2022 की पहली तिमाही में शुद्घ लाभ में 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की है। कंपनी की ओर से दावों के उच्च भुगतान और महामारी के कारण आए उच्च दावों के असर को कम करने के लिए उच्च प्रावधान किए जाने से लाभ घटकर 302 करोड़ […]
‘सिर्फ व्यय प्रबंधन सीमा के लिए जवाबदेह हों जीवन बीमाकर्ता’
एचडीएफसी लाइफ के चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा है कि बीमा नियामक को जीवन बीमाकर्ताओं को सिर्फ व्यय प्रबंधन सीमाओं के लिए ही जवाबदेह ठहराना चाहिए, जैसा कि म्युचुअल फंड उद्योग द्वारा कुल व्यय अनुपात (टीईआर) की अवधारणा का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि बीमाकर्ताओं के निवेश व व्यय की निगरानी के लिए […]
ऋणदाताओं को आईबीसी के समाधानों से मिले 2.45 लाख करोड़ रुपये
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि बैंकों सहित वित्तीय ऋणदाताओं (फाइनैंशियल क्रेडिटर्स) को दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत 394 कॉर्पोरेट दिवाला समाधान मामलों के मंजूर समाधान योजनाओं के माध्यम से 30 जून तक 2.45 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। ऋणदाताओं को शीर्ष 100 क्रिप्स की मंजूर समाधान योजनाओंं […]
