सेवा गतिविधियों में तेज गिरावट
कोरोनावायरस की दूसरी लहर और उसकी रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के चलते भारत में मांग प्रभावित हुई और फर्मों को तेजी से नौकरियों में छंटनी करनी पड़ी। इससे सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून 2021 के दौरान तेज गिरावट हुई। एक निजी मासिक सर्वेक्षण में यह सामने आया है। एशिया की तीसरी सबसे […]
सर्वोच्च अदालत पहुंचा यूटीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन
यूटीआई एएमसी के देसी प्रायोजकों की तरफ से अमेरिकी परिसंपत्ति प्रबंधक को साल 2010 में 26 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के मामले में दायर अपील पर सर्वोच्च न्यायालय ने यूटीआई एएमसी के शेयरधारकों भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एलआईसी, पंजाब नैशनल बेंक और सरकार के अलावा टी रो प्राइस को नोटिस जारी करने का आदेश […]
जीआईपी की हिस्सेदारी खरीदेगी केकेआर
वैश्विक निवेश फर्म केकेआर ने आज घोषणा की कि वह हाइवे कंसेसंस वन (एचसी 1) में ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स की पूरी हिस्सेदारी 487 किलोमीटर लंबाई वाली सात राजमार्ग परिसंपत्तियां खरीदेगी। एचसी1 भारत में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो जीआईपी के सड़क पोर्टफोलियो का प्रबंधन करता है। ये परियोजनाएं सात राज्यों में फैली हुई हैं, जिनमें […]
कोटक प्री-आईपीओ एआईएफ ने जुटाए 1,396 करोड़ रुपये
कोटक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स की तरफ से प्रबंधित ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड कोटक प्री-आईपीओ ऑपरच्युनिटीज फंड 1,396 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एआईएफ इस रकम का निवेश तकनीक केंद्रित नई पीढ़ी के कारोबार में करेगी। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, फंड ने शुरू में 1,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा था, जिसे पेशकश के तीन दिन के […]
एनएमडीसी का हिस्सा आज बेचेगी सरकार
सरकार एनएमडीसी का 7.49 फीसदी हिस्सा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए मंगलवार को बेचेगी। इस कदम से सरकार की विनिवेश प्राप्तियों में 3,621 करोड़ रुपये जुड़ जाएंगे। सरकार लौह अयस्क उत्पादक की 4 फीसदी हिस्सेदारी यानी 11.72 करोड़ शेयर 165 रुपये के फ्लोर प्राइस पर बेचेगी। फ्लोर प्राइस सोमवार के बंद भाव के मुकाबले […]
जोमैटो के सार्वजनिक निर्गम को बाजार नियामक की हरी झंडी
फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो को उसके 7,875 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से हरी झंडी मिल गई है। निवेश बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि यह आईपीओ इसी महीने जल्द से जल्द पूंजी बाजार में दस्तक दे सकता है। सेबी की वेबवाइट पर दायर […]
जून में भी इक्विटी योजनाओं में शुद्ध निवेश!
इक्विटी म्युचुअल फंडों द्वारा जून में लगातार चौथे महीने शुद्घ पूंजी प्रवाह दर्ज किए जाने का अनुमान है। पूर्ववर्ती वर्ष के मुकाबले मजबूत प्रतिफल और टीकाकरण से संबंधित सकारात्मक खबरों से निवेशकों को इक्विटी फंडों के साथ जुड़े रहने का प्रोत्साहन मिला है। हालांकि आधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन बाजार कारोबारियों […]
सेबी ने ‘सुपीरियर वोटिंग राइट्स’ ढांचे में नरमी का प्रस्ताव रखा
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सुपीरियर वोटिंग राइट्स (एसआर शेयर) के साथ शेयरों की निर्गम प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव रखा है। यह एक ऐसी पहल है जिससे नए जमाने की कंपनियों के संस्थापकों को पूंजी उगाही और अपनी कंपनी को सूचीबद्घ बनाने के संदर्भ में ज्यादा स्वायत्तता मिलेगी। गुरुवार को जारी […]
मिंत्रा सेल: पहला दिन रहा दमदार
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ऑनलाइन फैशन रिटेलर मिंत्रा के प्रमुख सेल कार्यक्रम एंड ऑफ रीजन सेल (ईओआरएस) के पहले 12 लाख से अधिक ग्राहकों ने 40 लाख से अधिक उत्पादों की खरीदारी की। बेंगलूरु की कंपनी ने बीएयू (बिजनेस-एज-यूजुअल) में 200 फीसदी की वृद्धि के साथ मिंत्रा के लिए पहले दिन की सर्वाधिक ट्रैफिक वृद्धि […]
यात्री वाहन बिक्री से मिंडा को ताकत
मिंडा इंडस्ट्रीज के शेयर में मई के शुरुआत से तेजी बनी हुई है। प्रति वाहन ऊंची भागीदारी, यात्री वाहन बिक्री में सुधार पर केंद्रित शानदार वृद्घि की उम्मीदों के बीच इस शेयर में 22 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी द्वारा उजबेकिस्तान में वाहन लाइट निर्माता के ताजा अधिग्रहण की मदद से उसे दीर्घावधि में […]
