इंडोनेशिया में खदान का हिस्सा बेचेगी जीएमआर
कर्ज में और कमी लाने के लिए जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडोनेशिया में अपने कोयला खदान की 30 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 40 करोड़ डॉलर तक जुटाने की योजना बना रही है। बैंकरों ने कहा कि पीटी जीईएमएस कोयला खदान की हिस्सेदारी (जिसे हाल मेंं इंडोनेशिया के स्टॉक एक्सचेंज में फिर से सूचीबद्ध कराया गया है) की बिक्री […]
कॉमर्सआईक्यू ने जुटाए 6 करोड़ डॉलर
ई-कॉमर्स प्रबंधन प्लेटफॉर्म कॉमर्सआईक्यू ने इनसाइट पार्टनर्स के नेतृत्व वाली सीरीज सी फंडिंग के जरिये 6 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। मौजूदा निवेशकों ट्रिनिटी वेंचर्स, शास्ता वेंचर्स, और मेड्रॉना वेंचर गु्रप ने भी इस निवेश राउंड में हिस्सा लिया। इस निवेश उगाही राउंड के साथ ही स्टार्टअप अब तक 8.1 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटा चुका […]
स्वतंत्र मूल्यांकन के नियम पर चर्चा
पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस फंड निवेश विवाद ने शेयरों के तरजीही आवंटन के वक्त स्वतंत्र मूल्यांकक की नियुक्ति से संबंधित नियम पर बहस को बढ़ावा दिया है। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस में 4,000 करोड़ रुपये के कार्लाइल-आधारित पूंजी निवेश पर आवंटित कीमत तय करने से पहले कंपनी की […]
पवार की मेजबानी में दिल्ली में मिले विपक्षी
तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल समेत अनेक विपक्षी दलों तथा वाम दलों के नेता मंगलवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर जमा हुए और उन्होंने अनेक विषयों पर बातचीत की। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ तीसरे मोर्चे की अटकलों के बीच बैठक हो रही है। […]
कोविड प्रबंधन पर कांग्रेस ने जारी किया ‘श्वेत पत्र’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के प्रबंधन को लेकर मंगलवार को पार्टी की ओर से एक ‘श्वेत पत्र’ जारी किया और केंद्र से आग्रह किया कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अभी से पूरी तैयारी की जाए तथा टीकाकरण तेज गति से चलाया जाए। […]
ई-कॉमर्स की फ्लैश सेल के खुलासे की मांग नहीं होगी
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा है कि सरकार ई-कॉमर्स कंपनियों की ओर से आयोजित फ्लैश सेल से संबंधी खुलासा करने की मांग या उनका नियमन नहीं करेगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव निधि खरे ने एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि ग्राहकों के हित में छूट पर बिक्री जारी रहेगी, लेकिन […]
प्रस्तावित ई-कॉमर्स नियम बढ़ाएंगे अनुपालन बोझ
उपभोक्ता मामलों के विभाग की ओर से प्रस्तावित नए ई-कॉमर्स नियम का असर स्विगी, जोमैटो, बिग बॉस्केट सहित कुछ अन्य क्षेत्रों कंपनियों पर पड़ेगा। इससे कंपनियों का अनुपालन बोझ बढ़ेगा। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि टैक्सी सेवा प्रदाताओं जैसे ओला, उबर और फूड एग्रीगेटरों जैसे जोमैटो, स्विगी, ऑनलाइन किराना स्टोर जैसे बिग बॉस्केट सहित अन्य […]
बढ़ रहा बॉक्साइट का आयात
विश्व के पांचवें बड़े बॉक्साइट भंडार वाले देश भारत की बॉक्साइट आयात पर निर्भरता बनी हुई है, जिससे बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ रही है। इंडियन इंडस्ट्रियल वेल्यू चेन कलेक्टिव (आईआईवीसीसी) ने बताया कि वित्त वर्ष 22 की पहली तिमाही में 10 जून तक देश में कुल 5.197 करोड़ डॉलर (390 करोड़ […]
सुधार से जुड़ा राज्यों का उधारी मॉडल : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सार्वजनिक वित्त के नए मॉडल के तहत राज्य सरकारों को 2020-21 में उनकी सालाना उधारी सीमा से ज्यादा कर्ज की अनुमति तभी होगी, जब वे कुछ तय सुधारों को लागू करें। उन्होंन कहा कि नए मॉडल में यह सुधारों का बेहतरीन उदाहरण है, जिसके तहत विश्वास व प्रोत्साहनों […]
जुलाई से कोविन पर देंगे टीके का आर्डर
अगले महीने की पहली तारीख से अस्पताल सीधे कोविन प्लेटफार्म पर कोविड-19 टीके की खुराकें बुक कर पाएंगे और इस पर ही अग्रिम राशि का भुगतान भी कर पाएंगे। यह जानकारी विभिन्न निजी अस्पताल के सूत्रों ने दी है। हालांकि, कोई अस्पताल कितनी मात्रा में खुराकें बुक कर सकता है यह टीकाकरण के उसके पिछले […]
