लोस चुनाव से पहले बन जाएगा मंदिर
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बन रहे मंदिर का निर्माण अगले लोकसभा चुनाव के पहले पूरा कर लिया जाएगा। राम मंदिर की नींव भरने के काम में तेजी लाई गई है और इसी साल अक्टूबर में पहली मंजिल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर का पूरा निर्माण 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले हो जाएगा। […]
सीरो सर्वेक्षण इसी महीने: वीके पॉल
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोविड संक्रमण के प्रसार और तीव्रता का आकलन करने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) इसी महीने एक राष्ट्रीय सीरो सर्वेक्षण शुरू करेगी। पॉल का कहना है, ‘अब हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं। यह कोई लंबी प्रक्रिया […]
कोविड का असर मरीजों के बढ़ गए चक्कर
दिल्ली के चांदनी चौक क्षेत्र के रहने वाले अब्दुल्ला (18 वर्ष) को हाल ही में सांस लेने में समस्या हुई और अचेत हो जाने पर उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोविड की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई और उनके शरीर में अस्वाभाविक रूप से अधिक एंटीबॉडी पाई गईं। चिकित्सकों ने उन्हें कोविड […]
अनलॉक होते ही उत्पादन बढ़ाने में जुटीं वाहन कंपनियां
कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद राज्यों द्वारा अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने और डीलरशिप खुलने से वाहन कंपनियां इस महीने अपना उत्पादन धीरे-धीरे बढ़ा रही हैं। उम्मीद है कि महीने के अंत तक अधिकांश कंपनियां दूसरी लहर के पहले की क्षमता का 85 से 95 फीसदी उत्पादन करने लगेंगी। अर्थव्यवस्था में सुधार […]
अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन 134.4 फीसदी बढ़ा
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की तरफ से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन अप्रैल में 134 फीसदी बढ़ा है। हालांकि यह बढ़ोतरी पिछले साल के इसी महीने के निचले आधार पर हुई है। मार्च में औद्योगिक उत्पादन 24.14 फीसदी बढ़ा था। सीएसओ ने कहा, ‘वित्त वर्ष 2011-12 के आधार पर अप्रैल 2021 का औद्योगिक […]
वजीरएक्स को मिला ईडी का नोटिस
प्रवर्तन निदेशालय ने आज क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीरएक्स, उसके निदेशकों- निश्चल शेट्टी और समीर हनुमान म्हात्रे को 2,790 करोड़ रुपये के क्रिप्टो लेनदेन में विदेशी मुद्रा कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। किसी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज के खिलाफ इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। क्रिप्टो एक्सचेंजों द्वारा अपने प्लेटफॉर्म के जरिये […]
ई-कॉमर्स दिग्गजों का पक्ष खारिज
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने ई-कॉमर्स दिग्गज एमेजॉन और वॉलमार्ट समर्थित फ्लिपकार्ट की भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के खिलाफ दायर याचिका आज खारिज कर दी। कंपनियों ने सीसीआई जांच का विरोध किया था और उसे प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन करार दिया था। अतिरिक्त सोलिसीटर जनरल माधवी दीवान ने कहा कि एमेजॉन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पहले […]
साल के आखिर तक 16,500 पर पहुंचेगा निफ्टी-50
बीएस बातचीत आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य निवेश अधिकारी (पीएमएस) पीयूष गर्ग ने पुनीत वाधवा के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद जैसे ही भारत में गतिविधियां शुरू हुई हैं, बाजार भारतीय उद्योग जगत के जून के आंकड़ों में दबाव की आशंका जता रहा है। उन्होंने कहा […]
मूडीज ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की रेटिंग घटाई
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) की कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग (सीएफआर) ‘बीए3’ से घटाकर ‘बी1’ कर दी है। कोविड-19 मामलों में तेजी के बाद यात्रियों की संख्या में कमी और हवाई अड्डा राजस्व पर विपरीत दबाव को ध्यान में रखकर यह रेटिंग घटाई गई है। सीनियर सिक्योर्ड रेटिंग ‘बीए 3’ […]
करमुक्त लाभांश से निवेशकों को लुभा रहे रीट
ब्रुकफील्ड इंडिया रीट (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) और एम्बैसी ऑफिस पाक्र्स रीट ने आने वाले वर्षों में ऊंचे प्रतिफल के साथ निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अधिक करमुक्त लाभांश और पूंजीगत रिटर्न की पेशकश करने की योजना बनाई है। माइंडस्पेस रीट पहले से ही करमुक्त लाभांश के रूप में 90 फीसदी से अधिक रिटर्न […]
