उप्र: ऑक्सीजन ग्रिड तैयार कर रहा यूपीसीडा
कोरोना संकट के दौरान उपजी आवश्यकता को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) पश्चिम से लेकर पूर्व के जिलों तक ऑक्सीजन ग्रिड तैयार करेगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौजूद औद्योगिक क्षेत्रों में ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयां लगेंगी। प्राधिकरण का कहना है कि ऑक्सीजन ग्रिड पश्चिम के जिले सहारनपुर से लेकर देवरिया तक […]
डीआरडीओ से ऑक्सीकेयर खरीदने को दी मंजूरी
सरकार ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा तैयार की गई ‘ऑक्सीकेयर’ प्रणाली की 1,50,000 इकाई खरीदने के लिए बुधवार को मंजूरी दे दी जिससे कोविड-19 संक्रमित मरीजों उपचार में सहायता मिलेगी। ऑक्सीकेयर एसपीओ2 पर आधारित एक ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली है। डीआरडीओ ने पहले ही ऑक्सीकेयर प्रणाली के भारत में बड़े पैमाने पर उत्पादन […]
‘डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट निराधार’
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कोरोनावायरस की बी.1.617 किस्म को भारतीय किस्म के रूप में बताने वाली रिपोर्ट निराधार हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे चिंता वाले प्रकार के रूप में वर्गीकृत करते हुए ऐसा नहीं कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा ‘डब्ल्यूएचओ ने बी.1.617 के साथ भारतीय किस्म नहीं […]
6 से 8 हफ्ते का लॉकडाउन जरूरी: डॉ बलराम भार्गव
कोरोनावायरस से बचाव के लिए काम करने वाली भारत की मुख्य स्वास्थ्य एजेंसी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख ने कहा है कि जिन जिलों में संक्रमितों की तादाद अधिक है वहां छह से आठ हफ्ते तक लॉकडाउन लगे रहना चाहिए ताकि तेजी से फैल रही महामारी के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके। […]
‘टीके के लिए अवास्तविक उम्मीदें न करें’
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को राज्यों से आग्रह किया कि वे किसी विशेष समय या महीने में टीकों की सीमित उपलब्धता की स्थिति को समझें और किसी भी तरह की बर्बादी को कम करते हुए टीके की खुराक का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करें और साथ ही ऐसी उम्मीदें न करें जो अवास्तविक और अव्यावहारिक […]
दिल्ली को अब नहीं मिलेगा टीका
दिल्ली में कोवैक्सीन टीके की उपलब्धता न होने से टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़ गए हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक कंपनी ने अब अतिरिक्त कोवैक्सीन देने से मना कर दिया है। दिल्ली सरकार को 18 से 45 उम्र के लोगों को अब तक 1.50 लाख कोवैक्सीन मिली है। […]
रिटर्न में सेंसेक्स से आगे निफ्टी
इस साल अब तक शेयर बाजार में तेजी के मामले में बीएसई सेंसेक्स 30 निफ्टी 50 से करीब 314 आधार अंक पीछे रह गया है। इन दोनों सूचकांकों में मुख्य रूप से ब्लूचिप कंपनियों के शेयर शामिल हैं। लेकिन सेंसेक्स में ज्यादातर भारांश वित्तीय शेयरों का है और धातु कंपनियों के शेयर नहीं हैं, जिससे […]
नए सीईओ से गोदरेज कंज्यूमर के शेयर चढ़े
बाजार तो आज लुढ़के मगर गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (जीसीपीएल) के शेयर ने 22 फीसदी की उछाल मार दी। ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग सुधारी थी, जिसके बाद एक दिन में इस शेयर की यह सबसे बड़ी बढ़त है। तेजी इस उम्मीद से आई है कि कंपनी के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी सुधीर सीतापति कंपनी […]
कोविड-19 महामारी ने उड़ाई दशहरी की रंगत
गर्मी जब परवान चढ़ती है तो उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के बाजार दशहरी की खुशबू से महकने लगते हैं। उत्तर भारत ही नहीं देश के दूसरे सूबों में भी पतली लंबी गुठली और भरपूर गूदे वाले आम का चस्का लोगों को लगा रहता है। मगर कोरोना महामारी ने दशहरी पर भी नजर लगा दी […]
देश में बच्चों के लिए जल्द आएंगे तीन टीके
भारत बायोटेक का कोविड-19 टीका कोवैक्सीन अब 2 से 12 साल के बच्चों पर दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल परीक्षण के लिए तैयार है। इससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही बच्चों के लिए भी कोविड-19 का टीका बाजार में आ जाएगा। विशेषज्ञ इसे संक्रमण की कड़ी तोडऩे में महत्त्वपूर्ण कदम बता रहे हैं […]
