300 मेगावॉट सौर ऊर्जा के लिए टॉरंट ने किया पीपीए
अहमदाबाद की कंपनी टॉरंट पावर लिमिटेड को गुजरात में 300 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र के लिए दीर्घावधि बिजली खरीद समझौता (पीपीए) का आवंटन हुआ है। यह पीपीए उसके वितरण कारोबार इकाई से उसकी अक्षय ऊर्जा खरीद बाध्यता (आरपीओ) पूरी करने के लिए हुआ है। पीपीए के मुताबिक बिजली की दर 25 साल के लिए […]
82 प्रतिशत छोटी कंपनियों की ‘सेहत’ पर प्रतिकूल असर: सर्वे
देश की तीन-चौथाई यानी 66 प्रतिशत से अधिक छोटी कंपनियों की सेहत पर कोविड-19 महामारी का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सबसे अधिक विनिर्माण क्षेत्र की छोटी कंपनियां प्रभावित हुई हैं। एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है। डेटा कंपनी डन ऐंड ब्रैडस्ट्रीट के सर्वे के अनुसार महामारी के वर्ष में 82 प्रतिशत छोटी कंपनियों […]
निर्यात के लिए नियमों को बदलने में लग सकता है 1 माह
देश में कोविड-19 टीका के उत्पादन के लिए अमेरिका से कुछ निश्चित कच्चे माल के आयात को बहाल करने में एक महीने से अधिक का वक्त लग सकता है। मामले के जानकार एक व्यक्ति ने कहा, ‘दोनों देशों के बीच उच्चतम स्तर पर चर्चाएं जारी हैं। अगले चार से छह हफ्तों में इस मामले में […]
बैंक शाखाओं ने घटाया समय, आएंगे सिर्फ आधे कर्मचारी
कोविड संक्रमण के मामले रोजाना 3,00,000 के पार जाने के साथ ही बैंकों ने शाखा खोलने के घंटों में कमी लाने और कर्मचारियों की उपस्थिति को घटाकर 50 फीसदी करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय बुधवार को हुई बैठक में भारतीय बैंक संघ ने लिया और कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर और बैंककर्मियों के […]
कोविड की दूसरी लहर का साया वृद्धि पर
कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लहर और वृद्धि पर पडऩे वाले इसके असर की चिंता भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के 6 सदस्यों के दिमाग में छाई रही। रिजर्व बैंक की ओर से जारी बैठक के ब्योरे से यह जानकारी मिलती है। समिति के सदस्य प्रतिफल को लेकर बॉन्ड बाजार में […]
टाटा स्टील ने लिबर्टी स्टील को अदालत में चुनौती दी
भारतीय इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने ब्रिटेन की एक वाणिज्यिक अदालत में ब्रिटिश भारतीय इस्पात कारोबारी संजीव गुप्ता के नेतृत्व वाली जीएफजी अलायंस (लिबर्टी स्टील की मालिक) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह मामला वर्ष 2017 से खरीद से जुड़े भुगतान में गड़बड़ी से संबंधित है। लिबर्टी स्टील ने टाटा समूह का स्पेशियलिटी स्टील […]
11 फीसदी सालाना रिटर्न के साथ निफ्टी के 25 साल पूरे
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ने बेंचमार्क निफ्टी सूचकांक 25 साल पहले पेश किया था, जो देश के 50 ब्लूचिप शेयरों के प्रदर्शन का मापक है। 22 अप्रैल, 1996 को इंडेक्स की स्थापना की थी और उशके दो साल बाद एक्सचेंज ने इलेक्ट्रॉनिक स्कीन आधारित ट्रेडिंग की शुरुआत की। आज निफ्टी-50 इंडेक्स सबसे ज्यादा ट्रेडिंग वाला डेरिवेटिव […]
सौदा हुआ तो लेनदार वापस लेंगे मंजूरी
किशोर बियाणी के फ्यूचर समूह के लेनदारों ने कहा है कि अगर रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ रिटेलर का 24,713 करोड़ रुपये का सौदा हो जाता है तो वे कर्ज पुनर्गठन योजना को दी गई मंजूरी वापस ले लेंगे। फ्यूचर रिटेल के लेनदारों ने पिछले हफ्ते कर्ज पुनर्भुगतान की समयसीमा में दो साल तक का विस्तार […]
बीमा कंपनियों को इनविट्स व रीट्स की ऋण प्रतिभूतियों में निवेश की अनुमति
बीमा नियामक आईआरडीएआई ने गुरुवार को बीमा कंपनियों को इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (इनविट्स) और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (रीट्स) की ऋण प्रतिभूतियों में निवेश की इजाजत दे दी। इससे पहले बीमा कंपनियों को इनकी यूनिट्स में ही निवेश की इजाजत थी। बीमा नियामक ने यह फैसला वित्त विधेयक पारित होने के बाद लिया है, जिसमें […]
डेट परिसंपत्तियों में आई बड़ी गिरावट
फ्रैंकलिन टेप्लटन (एफटी) म्युचुअल फंड द्वारा अपनी 6 डेट योजनाओं को बंद किए हुए एक साल हो गया है। इस कदम की वजह से फंड हाउस को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उसकी कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) पिछले एक साल में 29 प्रतिशत घटी हैं, जबकि उद्योग में 20 प्रतिशत की वृद्घि दर्ज […]
