टीकों का उत्पादन बढ़ाने में जुटे दवा विनिर्माता
वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की एक अंतर-मंत्रालय समिति के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक का दौरा करने के बाद दोनों कंपनियां कोविड-19 के अपने टीकों क्रमश: कोविशील्ड और कोवैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने में जुटी हुई हैं। समिति के एक सदस्य ने कहा, ‘घरेलू टीकों की मांग बढ़ रही है, इसलिए विनिर्माताओं से जल्द […]
सख्त उपायों पर जोर दें राज्य: मोदी
पिछले साल सितंबर के बाद देश में एक दिन में संक्रमण के 93,000 मामले आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में राज्यों से कहा कि वे उन जगहों पर कड़े कदम उठाते हुए व्यापक प्रतिबंध लगाएं। यह बैठक कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी होने और देश में […]
बिटकॉइन से निकलने की मिलेगी मोहलत!
सरकार क्रिप्टोकरेंसी (आभासी मुद्रा) धारकों को अपना निवेश निकालने के लिए उपाय का प्रावधान करने पर विचार कर रही है। असल में सरकार का मानना है कि आभासी मुद्राओं पर प्रतिबंध लगाने से लाखों निवेशकों का पैसा फंस सकता है, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों से इसमें निवेश किया है। सूत्रों के अनुसार सरकार आभासी मुद्रा […]
पीई फंड कम आंक रहे मूल्यांकन
प्राइवेट इक्विटी फंडों ने टाटा संस में शापूरजी पलोनजी (एसपी) समूह की 18.4 प्रतिशत हिस्सेदारी का मूल्यांकन बाजार भाव के मुकाबले 25 से 40 प्रतिशत कम कर रहे हैं। कुछ पीई फंड एसपी समूह को ऋण की पेशकश कर रहे हैं और कुछ टाटा संस में उनकी हिस्सेदारी खरीदना चाह रहे हैं। इस तरह, वे […]
खुले बाजार में टीका बेचने की अनुमति मांगेगी सीरम
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) एस्ट्राजेनेका का टीका कोविशील्ड खुले बाजार में बेचने की अनुमति के लिए दवा नियामक के समक्ष अप्रैल के अंत तक आवेदन कर सकती है। अगर आवेदन से संबंधित प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा नहीं आई तो जल्द ही कंपनी को कोविशील्ड का विपणन अधिकार मिल सकता है। अब तक […]
कोविड रहे या नहीं जारी रहेगा कारोबार
बीएस बातचीत फ्यूचर समूह ने अपने थोक, रिटेल और लॉजिस्टिक्स संपत्तियों को रिलायंस रिटेल को बेचने का करार किया है लेकिन इस सौदे को लेकर समूह एमेजॉन के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। मामला अब सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गया है जिसे देखते हुए रिलायंस ने सौदा पूरा करने की समयसीमा छह महीने बढ़ा दी […]
महाराष्ट्र: सप्ताहांत में लॉकडाउन
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए सप्ताहांत में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लागू करने की आज घोषणा की। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत […]
दिव्यांग कर्मचारी संभाल रहे पुणे का यह रेस्तरां
पुणे में दिव्यांग कर्मचारियों का एक विशेष रेस्तरां खुला है। टेरासिन रेस्तरां शहर का पहला ऐसा रेस्तरां है, जिसके सभी कर्मचारी दिव्यांग हैं। इसमें करीब 22 कर्मचारी हैं तथा 20 लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सुनने और बात करने में असमर्थ लोग टेरासिन रेस्तरां में सेवा प्रदान कर रहे हैं। ये कर्मचारी महाराष्ट्र के […]
‘बहीखाते की मजबूती के लिए की प्रगति’
बीएस बातचीत अपोलो टायर्स ने मांग में सुधार के बीच पिछले कुछ महीनों के दौरान उल्लेखनीय रफ्तार दर्ज की है। कंपनी के चेयरमैन ओंकार कंवर ने टीई नरसिम्हन से बातचीत में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कंपनी को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए हाल में उठाए गए कदमों और मांग परिदृश्य के बारे में खुलकर […]
अल्केमिस्ट होल्डिंग्स एवं तीन अन्य के खाते कुर्क होंगे
बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों के 444.67 करोड़ रुपये की वसूली को लेकर अल्केमिस्ट होल्डिंग्स और तीन व्यक्तियों के बैंक के साथ डिमैट खातों को कुर्क करने का आदेश दिया है। इन इकाइयों के भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के निर्देश के तहत निवेशकों का पैसा लौटाने में विफल रहने के बाद वसूली कार्रवाई […]
