ई-कॉमर्स पर फ्यूचर रिटेल का बड़ा दांव
फ्यूचर रिटेल ने गुरुवार को कहा कि कंपनी दो घंटे के अंदर अपने मुख्य रिटेल स्टोरों से किराना और कपड़ों की डिलिवरी करेगी। कंपनी ने एमेजॉन डॉट इंक की तरह ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपना दबदबा बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि फ्यूचर अपने ग्राहकों को मुंबई, […]
एयरटेल कर फर्म में निवेश करेगी मास्टरकार्ड
एयरटेल अफ्रीका ने गुरुवार को घोषणा की कि मास्टरकार्ड अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई एयरटेल मोबाइल कॉमर्स बीवी (एएमसी बीवी) में करीब 733 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि इस सौदे के पूरा होने के बाद एएमसी बीवी में मास्टरकार्ड की अल्पांश हिस्सेदारी होगी, जबकि एयरटेल अफ्रीका की […]
कोविड की दूसरी लहर से रत्न एवं आभूषण, वाहन डीलर होंगे प्रभावित
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का कहना है कि फरवरी 2021 के मध्य से कोविड-19 मामलों में आ रही तेजी से रत्न एवं आभूषण ज्यादा और वाहन डीलरशिप पर प्रभाव देखा जा सकता है, जिन्हें दबी मांग सामने आने से अब तक लाभ मिल रहा था। क्रिसिल रेटिंग्स में वरिष्ठ निदेशक सोमशेखर वेमुरी का मानना है कि […]
टाटा मोटर्स ने मार्च में दर्ज की शानदार बिक्री
प्रमुख वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने तगड़ी प्रतिस्पर्धा वाले देश के वाहन बाजार में तीसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन विनिर्माता के तौर पर अपनी स्थिति को सुदृढ़ करते हुए मार्च में 29,654 वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री के साथ वित्त वर्ष 2021 को अलविदा किया। कंपनी ने आज कहा कि महीने के दौरान उसकी बिक्री एक […]
आईएलऐंडएफएस ने बेची परिसंपत्ति
बुनियादी ढांचा फर्म आईएलऐंडएफएस ने गुरुवार को कहा कि उसने चीन की सड़क परिसंपत्ति चॉन्गक्विंग यूहे एक्सप्रेसवे कंपनी लिमिटेड (सीवाईईसी) की 49 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री पूरी कर ली है, जो मुख्य रूप से कर्ज घटाने के लिए बेचा गया है। कंपनी को सिंगापुर में इस सौदे से 1,035 करोड़ रुपये मिले। हिस्सेदारी बिक्री चाइना मर्चेंट्स […]
पांच साल में 15-20 प्रतिशत का प्रतिफल दे सकते हैं बाजार
बीएस बातचीत चूंकि बाजार मार्च तिमाही के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रेनासां इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के संस्थापक एवं मुख्य निवेश अधिकारी पंकज मुरारका ने सलोनी गोयल को एक साक्षात्कार में बताया कि उन्हें निफ्टी कंपनियों द्वारा मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत की आय वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है। […]
अगले हफ्ते आएगा लोढ़ा डेवलपर्स का 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ
मैक्रोटेक डेवलपर्स (विगत में लोढ़ा डेवलपर्स के नाम से मशहूर) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 7 अप्रैल को खुलकर 9 अप्रैल को बंद होगा। कंपनी ने कीमत दायरा 483 रुपये से 486 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस आईपीओ में 2,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। मैक्रोटेक की योजना इस रकम का इस्तेमाल […]
महामारी के बाद अदाणी समूह को सबसे अधिक बढ़त
वित्त वर्ष 2020-21 में वैश्विक महामारी के बाद शेयर बाजार में आई तेजी के बीच गौतम अदाणी परिवार द्वारा नियंत्रित अदाणी समूह को सबसे अधिक फायदा हुआ। अदाणी समूह की सात सूचीबद्ध कंपनियों का एकीकृत बाजार पूंजीकरण मंगलवार को 6.7 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया जो मार्च 2020 के अंत में दर्ज 1.31 लाख […]
बैंकों को कोविड की दूसरी लहर का कम लगेगा झटका
कोविड-19 वैश्विक महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए देश के कई हिस्सों में नए सिरे से लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि इस बार लॉकडाउन से बैंकों को अधिक झटका नहीं लगेगा। बैंकों के अधिकांश परिचालन दुरुस्त हो चुके हैं। साथ ही बैंकरों ने ग्राहकों से मुलाकात के बिना […]
अमेरिकी फंड इंटरप्स खरीदेगा ट्रूजेट की 49 फीसदी हिस्सेदारी
अमेरिकी फंड इंटरप्स, ट्रूजेट की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। एक संयुक्त बयान में कंपनियों ने यह ऐलान किया। इस पर होने वाले निवेश की रकम को अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। ट्रूजेट ने साल 2015 में क्षेत्रीय विमानन कंपनी के तौर पर परिचालन शुरू किया और सात एटीआर-72 विमानों के जरिये 21 गंतव्यों […]
