भारतीय कंपनी जगत के लिए शानदार रही तीसरी तिमाही
दिसंबर 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में भारतीय कंपनी जगत का शुद्ध लाभ 1.64 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिसकी वजह जिंस की ऊंची कीमतों से मिला फायदा और बैंक की आय में बड़ा बदलाव है। नतीजे घोषित करने वाली 3,323 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 68.6 […]
पिछले साल इंट्राडे ट्रेडिंग में सख्ती ज्यादा
नियामकीय अधिकारियों ने पिछले वित्त वर्ष में अटकलों और हेरफेर की आशंका से निपटने के लिए ज्यादा बार शेयरों के इंट्राडे कारोबार को प्रतिबंधित किया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा हाल में जारी वित्त वर्ष 2020 के लिए सालाना रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वर्ष के दौरान सभी एक्सचेंजों […]
शेयर बाजारों और असली अर्थव्यवस्था में बढ़ रहा है अंतर चिंताजनक : सेबी
पूंजी बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने गुरुवार को माना कि वित्तीय बाजारों और वास्तविक अर्थव्यवस्था के बीच तालमेल नहीं होने से प्रणालीगत जोखिम को लेकर चिंता बढ़ी है। इस संबंध में उन्होंने रिजर्व बैंक और वित्तीय स्थिरता बोर्ड द्वारा उठाई गई चिंता को स्वीकार किया और कहा कि ऐसा पूरी दुनिया में […]
भारती एयरटेल ने जुटाए 1.25 अरब डॉलर
भारती एयरटेल ने गुरुवार को कहा कि उसने विभिन्न डेट योजनाओं के निर्गम के जरिये 1.25 अरब डॉलर की रकम जुटाई है। यह पता चला है कि गोल्डमैन सैक्स ऐसेट मैनेजमेंट, फिडेलिटी और ब्लैकरॉक समेत कई वैश्विक निवेशकों ने कंपनी के वैश्विक बॉनडों में दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी द्वारा यह कोष उगाही आगामी स्पेक्ट्रम नीलामियों […]
एएनएमआई ने एनएसई की आलोचना की
ब्रोकर संस्था ‘भारतीय राष्ट्रीय एक्सचेंज सदस्यों के संगठन’ (एएनएमआई) ने बाजार नियामक सेबी को लिखे पत्र में कहा है कि बुधवार की तकनीकी गड़बड़ी के संबंध में एनएसई द्वारा समय पर कोई घोषणा नहीं की गई थी, जिससे सदस्यों और निवेशकों (इंट्राडे कारोबारियों समेत) को भारी मौद्रिक नुकसान का सामना करना पड़ा था। एएनएमआई ने […]
प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के प्रस्ताव से सेबी को मिलेगी मदद
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में बुधवार को आई तकनीकी गड़बड़ी से स्टॉक एक्सचेंज क्षेत्र में ज्यादा प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के प्रस्ताव से बाजार नियामक को बड़ी मदद मिल सकती है। जनवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक चर्चा पत्र जारी किया था जिसमें उसने एक्सचेंज क्षेत्र में नई कंपनियों को अनुमति […]
इन्फ्रा: जिनकी रेटिंग ऊंची नहीं, उनमें भी निवेश की होगी अनुमति
सरकार ने सभी वित्तीय नियामकोंं से कंपनियों के लिए निवेश के मानकों में ढील देने को कहा है, जिससे वे ‘संभावित हानि’ (ईएल)रेटिंग वाली कंपनियों में निवेश कर सकें। इस समय नियामक केवल उच्च रेटिंग वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में ही निवेश की अनुमति देते हैं। ईएल नया रेटिंग पैमाना है, जो चूक की संभावना […]
एसी उद्योग ने 50 फीसदी निर्यात का दिया भरोसा
रेफ्रिजरेशन ऐंड एयर कंडिशनिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएएमए) ने सरकार से एयर कंडीशनरों के अगले पांच वर्ष में 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर की बिक्री का 50 फीसदी निर्यात करने का वादा किया है। यह फिलहाल 16,000 करोड़ रुपये है। उसने यह भी कहा है कि इस सेगमेंट से कमरे में लगने वाले […]
गोयल ने दवा उद्योग से कहा, अगले 10 साल को भारत का दशक बनाएं
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र के सुनहरे साल देखे हैं और उद्योग को अब अगले 10 साल को ‘भारत का दशक’ बनाने की कवायद करनी चाहिए, जब पूरा विश्व भारत के मानकों का पालन करे। उन्होंने कहा कि 2021 से 2030 तक पूरी […]
कमजोर बनी हुई है भारत की राजकोषीय स्थिति : मूडीज
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज कहा कि भारत की राजकोषीय स्थिति 2021 में कमजोर बनी रहेगी, जिसे कर्ज को लेकर चुनौतियां रहेंगी। सरकार के राजस्व बढ़ाने के कदमों को लागू करने के मिले जुले रिकॉर्ड को देखते हुए वित्तीय समेकन भी कमजोर बने रहने की संभावना है। बहरहाल इक्रा ने कहा है कि कि […]
