फार्मा और आईटी हार्डवेयर उत्पादन को प्रोत्साहन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र में उच्च मूल्य के उत्पादों के लिए 15,000 करोड़ रुपये और सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर उत्पादों के लिए करीब 7,350 करोड़ रुपये के उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) की आज घोषणा की। फार्मा क्षेत्र की योजना से देश में उच्च मूल्य वाले उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और निर्यात में मूल्यवद्र्घन बढ़ाने की […]
60 साल पार वालों को 1 मार्च से लगेगा टीका
सरकार 1 मार्च से कोविड-19 टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत करने जा रही है। इस चरण में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और अन्य बीमारी से ग्रसित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस बारे में आज निर्णय किया गया। 10,000 से अधिक […]
तकनीकी खामी से कारोबार ठप
शेयर कारोबारियों में आज खलबली मच गई, जब तकनीकी खराबी आने के कारण नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कारोबार कई घंटों तक रोकना पड़ा। इससे कई कारोबारियों को तगड़ा नुकसान हुआ। एक्सचेंज ने कहा कि उसकी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ समस्या होने से खराबी हुई, जिससे शेयर और सूचकांकों के मूल्य एवं स्तर दिखने […]
उत्तर प्रदेश में नए दमखम के साथ खड़ा हो रहा किसाना आंदोलन
एक बार को ठंडा पड़ता किसान आंदोलन अब उत्तर प्रदेश में नए दम खम के साथ खड़ा हो गया है। दिल्ली के करीब पश्चिम उत्तर प्रदेश में जहां जिले-जिले में किसान पंचायतें हो रही हैं, वहीं अब प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भी इसका आयोजन शुरू हो गया है। लालकिले पर हुए बवाल के बाद […]
केंद्र भूमि बिक्री के लिए अपनाएगा कनाडा का मॉडल!
सरकार सॉवरिन परिचालित बहुत से वैश्विक भूमि बैंकों का अध्ययन कर रही है और कनाडा जैसे किसी मॉडल को अपना सकती है। यह सरकारी कंपनियों की परिसंपत्तियों की बिक्री के लिए एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) के गठन को अंतिम रूप देने जा रही है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने कहा कि निवेश एवं सार्वजनिक […]
परियोजनाओं का गुणवत्ता ऑडिट करेगा एनएचएआई
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने परियोजनाओं का समय-समय पर गुणवत्ता अंकेक्षण (ऑडिट) और स्वतंत्र निरीक्षण करने का फैसला किया है। इससे परियोजनाओं के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। इसके तहत पहले चरण में 51 परियोजनाओं का चयन किया गया है। प्राधिकरण ने आज अपने बयान में कहा कि परियोजनाओं के निर्माण के दौरान […]
चीन के सकारात्मक संकेत से इस्पात में होगा सुधार
चीन से मिले सकारात्मक संकेतों से मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बने रहने की उम्मीद है और इससे कीमतों को भी समर्थन मिलेगा। वैश्विक स्तर पर कच्चे इस्पात के उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी 56.5 फीसदी है। सभी की नजरें चीन के बाजार पर है जो नए वर्ष की छुट्िटयों के बाद पिछले हफ्ते […]
दिल्ली में गति बनाएगी सबसे बड़ा केंद्र
लॉजिस्टिक कंपनी गति-केडब्ल्यूई ने आज घोषणा की कि वह इस साल जून में दिल्ली में सरफेस ट्रांसशिपमेंट सेंटर (एसटीसी) शुरू करेगी, जो 1.5 लाख वर्ग फुट में फैला होगा। कंपनी ने आज अपनी विज्ञप्ति में कहा कि इसके निर्माण के लिए गति-केडब्ल्यूई ने फर्रुख नगर में ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के 18 लाख वर्ग फुट के लॉजिस्टिक […]
रबी फसलों के दाम देंगे किसान आंदोलन को दिशा!
दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को चौथा महीना शुरू हो गया है। ऐसे में किसानों को आगामी रबी उपजों की मिलने वाली कीमतों पर सभी की नजरें रहेंगी। रबी फसलों की कीमतों में भारी गिरावट आने से किसानों में अंसतोष और बढ़ सकता है, जिससे आंदोलन की आग फैल सकती है। गेहूं, सरसों […]
आरबीआई के समर्थन के अभाव से प्रतिफल में तेजी
लगता है कि बॉन्ड बाजार की चाल आरबीआई द्वारा प्रतिफल कमजोर बनाए रखने की कोशिश के अनुरूप नहीं दिख रही है। 10 वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल लगातार चार सत्रों तक बढ़कर 6.135 के पिछले बंद स्तर से बढ़कर 6.202 प्रतिशत पर बंद हुआ। एक सप्ताह पहले बॉन्ड प्रतिफल 6 प्रतिशत पर था। आरबीआई इस प्रतिफल को […]
