कोरोनिल को आयुष मंत्रालय का प्रमाणपत्र
हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनिल को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) प्रमाणन योजना के तहत आयुष मंत्रालय से प्रमाण पत्र मिला है। कंपनी ने दावा किया कि यह कोविड-19 का मुकाबला करने वाली पहली साक्ष्य-आधारित दवा है। पतंजलि ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी […]
नोवावैक्स-सीरम करेगी कोवैक्स को 1.1 अरब खुराक की आपूर्ति
अमेरिका की दिग्गज टीका कंपनी नोवावैक्स ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी भारतीय साझेदार सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ मिलकर गावी के नेतृत्व वाली कोवैक्स को अपने कोविड-19 टीके की 1.1 अरब खुराक की आपूर्ति करेगी। टीका उम्मीदवार एनवीएक्स-कोवी2373 ने मूल कोविड-19 तथा ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में तेजी से उभरने वाले […]
कोविशील्ड मामला: केंद्र को नोटिस
मद्रास उच्च न्यायालय ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड टीके को असुरक्षित घोषित करने के अनुरोध को लेकर दाखिल की गई चेन्नई के कारोबारी सलाहकार की समादेश याचिका पर गुरुवार को केंद्र को नोटिस जारी किया। यह कारोबारी वॉलंटियर के रूप में टीके के परीक्षण में शामिल हुआ था। वादी आसिफ रियाज परिवार के वकीलों में […]
कोरोना के नए स्वरूपों पर टीके के असर की जांच
सार्स-सीओवी-2 वायरस के ब्राजीली और दक्षिण अफ्रीकी स्वरूपों के भारत में पाए जाने की खबरों के बाद टीका निर्माता कंपनियां, वायरस के नये प्रकार पर अपने टीकों के परीक्षण की तैयारी कर रही हैं। ये परीक्षण प्रयोगशाला में किए जाएंगे। कैडिला हेल्थकेयर के संभावित टीके जेडवाईसीओवी-डी के परीक्षण का तीसरा चरण चल रहा है तथा […]
स्पूतनिक टीके के लिए मांगी मंजूरी
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (डीआरएल) ने देश के औषधि नियामक के समक्ष कोरोनावायरस से बचाव के लिए स्पूतनिक-5 टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी का आवेदन किया है। इससे पहले कंपनी ने संकेत दिया था कि नियामकीय मंजूरी मिलने पर मार्च में टीकाकरण की शुरुआत हो सकती है। कंपनी ने अगले एक वर्ष में भारतीय नागरिकों […]
एमएसपी के ई-भुगतान से आढ़तियों को नहीं होगा नुकसान
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने एक दिन पहले अपने प्रस्तुतीकरण में कहा था कि वह पंजाब और हरियाण सरकार को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले खरीद सत्र के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का भुगतान सीधे किसानों के खाते में करने के लिए कहेगी। इसके अगले ही दिन आज सरकार ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक […]
केयर्न मध्यस्थता फैसले को चुनौती देगी सरकार
भारत सरकार कराधान के अपने संप्रभु अधिकारों की हिफाजत के लिए जल्द ही केयर्न मध्यस्थता फैसले के खिलाफ अपील दायर करेगी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। केयर्न एनर्जी के मुख्य कार्याधिकारी सिमोन थॉमसन ने एक दिन पहले ही वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर 1.2 अरब डॉलर के मध्यस्थता फैसले पर जल्द अमल […]
अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढऩे से सहमा बाजार
अमेरिका में बॉन्ड पर बढ़ते प्रतिफल के बीच घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन गिरावट देखी गई। अमेरिका बाजार में बॉन्ड पर प्रतिफल बढऩे से निवेशक अमूमन जोखिम समझी जाने वाली परिस्थितियों से कन्नी काट रहे हैं। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 435 अंक की गिरावट के साथ 50,982 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी […]
एमेजॉन पर बढ़ी जांच की आंच
एमेजॉन द्वारा नियम-कायदों का कथित उल्लंघन किए जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और अमेरिका की इस ई-कॉमर्स दिग्गज से कई प्रकार की जानकारी मांगी है। इस जानकारी से एजेंसी को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कंपनी ने कुछ खास विक्रेताओं को तरजीह देकर भारतीय […]
राज्य सभा में बतौर नेता प्रतिपक्ष खडग़े के पास मौका
भारतीय राजनीति में कुछ ही राजनीतिक नेता इतने खुशकिस्मत रहे कि उन्हें लोक सभा और राज्य सभा दोनों सदनों में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने का अवसर मिला हो। इस संदर्भ में सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं जसवंत सिंह और लाल कृष्ण आडवाणी की याद आती है। इसकी वजह भी एकदम […]
