‘हवाई यातायात में वृद्धि सुस्त’
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा ने अपने विश्लेषण में आज कहा कि जनवरी में घरेलू हवाई यातायात की वृद्धि दर इसके पहले महीने की तुलना में 3.5 प्रतिशत सुस्त हुई है। इक्रा ने कहा, ‘भारत के उड्डयन क्षेत्र में घरेलू यात्रियों के मामले में जनवरी महीने में रिकवरी जारी रही। बहरहाल दिसंबर 2020 की तुलना में […]
रक्षा कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने को सरकार तैयार
सरकार रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ऐंड इंजीनियर्स लिमिटेड और मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) में अपनी हिस्सेदारी बेचने को तैयार है। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद नाइक ने कहा कि सरकार बीईएमएल लिमिटेड में भी अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। सरकार ने बीईएमएल में अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए पहले ही प्राथमिक बोली […]
प्राप्तियां कम होने से रेलवे की वित्तीय स्थिति खराब
कोविड के कारण प्राप्तियां कम होने से रेलवे को मौजूदा खर्च वहन करने के लिए वित्त वर्ष 21 में पेंशन कोष को भी खाली करना पड़ेगा। हालांकि रेलवे कर्मचारियों को इसकी वजह से पेंशन नहीं गंवाना पड़ेगा, क्योंकि यह रेलवे की प्रतिबद्धता वाली देनदारी है, लेकिन इससे संगठन की वित्तीय स्थिति का पता चलता है […]
1.2 प्रतिशत रहेगी पश्चिम बंगाल की वृद्धि दर : मित्रा
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद राज्य की जीएसडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2020-21 में 1.2 प्रतिशत रहेगी। मित्रा ने कहा कि अग्रिम अनुमान के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल की की वृद्धि दर 1.2 प्रतिशत रहेगी। भारत की अर्थव्यवस्था मेंं 7.7 प्रतिशत संकुचन के […]
सीमा शुल्क कटौती से चीन की इस्पात मिलों को लाभ!
केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री द्वारा की गई सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा से चीन की इस्पात मिलों को फायदा हो सकता है। इस्पात की बढ़ती कीमतों के कारण सरकार को एमएसएमई के फायदे के लिए अद्र्ध-निर्मित उत्पादों से लेकर इस्पात की चादरों और लंबे उत्पादों के सीमा शुल्क में 2.5 से 5.5 प्रतिशत […]
कंपनियों में हफ्ते में 4 दिन काम संभव
कंपनियां कर्मचारियों को चार दिवसीय सप्ताह भी प्रदान कर सकेंगी, क्योंकि श्रम मंत्रालय श्रम संहिता के तहत लाए जाने वाले अंतिम नियमों में इस दृष्टि से लचीलापन प्रदान करेगा। श्रम सचिव अपूर्व चंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि हमने कामकाजी दिनों में लचीलापन देने का प्रयास किया है। यह बात पूरी तरह से संभव है […]
कोविड टीके में अगुआई सही मगर अंध-देशभक्ति नहीं
ठीक एक साल बाद दुनिया कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग में अगले निर्णायक चरण की तरफ बढ़ रही है। टीके आ चुके हैं और लोगों को लगाए भी जा रहे हैं। कई समृद्ध देशों ने साल के मध्य तक अपनी समूची जनसंख्या को कोविड टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। उनका कहना है कि पूर्ण […]
बाजार में रकम और शेयरों की तेजी में नहीं सीधा संबंध
पिछले महीने मैंने लिखा था कि लोग कोविड-19 के झटके के बाद वर्ष 2020 में बाजार की चाल से इतने हैरान दिखे कि पर्याप्त अनुभव होने के बाद भी वे यह नहीं समझ पाए कि आखिर ऐसी कौन सी बातें हैं जो बाजार को लगातार ऊपर और नए स्तरों पर ले जा रही हैं। शेयरों […]
अस्थिर विकास
उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति ऐसे बिंदु पर है, जहां भारतीय टेक्टोनिक प्लेट यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेट के नीचे सरकती है। यह स्थिति इसे भारत की पारिस्थितिकी के लिहाज से सबसे अधिक नाजुक क्षेत्रों में से एक बनाती है। वैश्विक तापमान और जलवायु परिवर्तन से जोखिम की आशंका और बढ़ती है। यह रविवार की आपदा में स्पष्ट […]
सचिन-लता के ट्वीट की जांच
किसान आंदोलन के समर्थन और विरोध के दौर में महाराष्ट्र में एक नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सचिन तेंडुलकर और लता मंगेशकर समेत कई हस्तियों ने आंदोलन के दौरान देश को एकजुट रखने के संदेश दिए थे। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इन सभी टिप्पणियों की जांच का आदेश दिए हैं। राज्य […]
