बजट में हो सकता है प्रधानमंत्री स्वास्थ्य कोष का प्रावधान
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ज्यादा धन के आवंटन की मांग को देखते हुए सरकार नए कोष का गठन कर सकती है, जिससे 2025 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य पर व्यय बढ़ाकर सकल घरेलू उत्पाद का 2.5 प्रतिशत करने का लक्ष्य हासिल किया जा सके। केंद्रीय बजट में यह प्रस्ताव आ सकता है कि इस लक्ष्य हासिल करने […]
डीएफसी से भारी माल ढुलाई पर अतिरिक्त शुल्क खत्म
भारतीय रेल ने समर्पित माल ढुलाई गलियारों (डीएफसी) से विशाल आकार की खेप पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क खत्म करने का फैसला किया है। यह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मदद करने और डीएफसी के माध्यम से ज्यादा माल ढुलाई को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है। रेल मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया […]
‘पुराने वाहनों पर लगेगा कर’
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि उनके विभाग ने पुराने वाहनों पर ‘हरित कर’ लगाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जो पर्यावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। इसे औपचारिक रूप से अधिसूचित किए जाने के पहले यह प्रस्ताव परामर्श के लिए राज्यों के पास भेजा जाएगा। […]
सिक्किम सीमा पर ‘मामूली तनातनी’, मामला सुलझा
भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि उत्तरी सिक्किम के नाकू ला इलाके में 20 जनवरी को भारत और चीन के सैनिकों के बीच ‘मामूली तनातनी’ हो गई थी जिसे निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय कमांडरों द्वारा सुलझा लिया गया। इस घटना के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ […]
व्हाट्सऐप की नई नीति पर सरकार की नजर
केंद्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वह फेसबुक की मैसेजिंग कंपनी व्हाट्सऐप की नई गोपनीयता नीति की वजह से डेटा सुरक्षा को लेकर बढ़ी आशंका के मामले को देख रही है। अतिरिक्त सोलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने अदालत को जानकारी दी कि इस मसले से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया देने […]
डीआरएल और जुवेंटस को क्लीनिकल परीक्षण की मंजूरी मिली
विशेषज्ञ समिति ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और जुवेंटस हेल्थकेयर समेत कुछ कंपनियों को पहले से मौजूद दवाओं के कोविड के इलाज में उपयोग के चिकित्सकीय परीक्षण की मंजूरी दी है। इन दवाओं में इरेक्टाइल डिसफंक्शन दवा और गठिया की दवा भी शामिल हैं। मुंबई की जुवेंटस हेल्थकेयर और हैदराबाद की डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (डीआरएल) को […]
माल ढुलाई और बिजली उत्पादन में बढ़त के संकेत
कैलेंडर वर्ष का पहला महीना अब खत्म होने के कगार पर है और बिजली उत्पादन में अधिक तेजी देखी जा रही है और ट्रेनों में अधिक माल ढुलाई हो रही है। यातायात, प्रदूषण के स्तर और आवागमन जैसे अन्य संकेतकों में भी मंदी के लक्षण दिखाई दिए। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन साप्ताहिक संकेतकों पर नजर रखता […]
कोरोना में अरबपति अमीर हुए
गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ऑक्सफैम ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 35 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि इस दौरान करोड़ों लोगों के लिए आजीविका का संकट पैदा हो गया। ऑक्सफैम की रिपोर्ट ‘इनइक्वालिटी वायरस’ में कहा गया, ‘मार्च 2020 के बाद […]
‘विस्तारवादी कदमों को सैनिकों ने किया नाकाम’
चीन के साथ सीमा पर बनी गतिरोध की स्थिति के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हर परिस्थिति में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। राष्ट्रपति ने सोमवार को जोर देकर कहा कि भारत शांति […]
अफवाह फैलाने पर दंडात्मक कार्रवाई
टीकाकरण शुरू होने के 10 दिन के भीतर भारत जहां 20 लाख स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण करने के करीब पहुंच चुका है, वहीं राज्यों से कहा जा रहा है कि वे टीकाकरण को लेकर अफवाह फैलाने वाले लोगों या संगठनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें। गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों […]
