अदाणी इंटरनैशनल कंटेनर ने जुटाई रकम
अदाणी इंटरनैशल कंटेनर टर्मिनल (एआईसीटीपीएल) ने वैश्विक निवेशकों को 3 फीसदी कूपन दर पर डॉलर बॉन्ड जारी करते हुए 30 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह पिछले पांच वर्षों में किसी भारतीय कंपनी की सबसे कम कूपन दर है। कंपनी के इस पहले बॉन्ड निर्गम में करीब 220 खातों के साथ प्रमुख निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई […]
ब्रेक्सिट सौदे से कंपनियों को फायदा
ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) ने पिछले सप्ताह ऐतिहासिक ब्रेक्सिट सौदा किया, जिससे भारत के निवेशकों समेत वैश्विक बाजारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि बाजार के ज्यादातर विशेषज्ञों का उन कंपनियों के लिए संभावनाओं के बारे में सकारात्मक रुख है, जो इस क्षेत्र के साथ कारोबार करती हैं। मगर वे आगाह करते […]
फूलों की खेती में है खुशबू बिखेरने की अपार क्षमता
सन 1988 में बीज नीति को उदार बनाए जाने के बाद सन 1990 के दशक के आरंभ में देश में फूलों की व्यावसायिक खेती की शुरुआत हुई थी। इतना समय बीत जाने के बाद अब फूलों की खेती, कृषि जगत के बागवानी क्षेत्र का एक विशिष्ट और आकर्षक हिस्सा बन चुकी है। बीते दो दशक […]
भारतीय बैंक: वर्तमान और भविष्य
उद्योग जगत को आवंटित ऋण के अटकने को लेकर जितनी आशंका जताई गई थी हालात उतने खराब नहीं है। नौकरियां जाने से बैंकों के खुदरा ऋण खातों पर चोट पड़ सकती है। बता रहे हैं तमाल बंद्योपाध्याय चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही समाप्त होने वाली है। अधिकांश बैंकों के प्रमुखों ने दावे किए […]
फिर वही कहानी
सरकार ने शुरुआती दौर में ‘मेक इन इंडिया’ के तहत विनिर्माण गतिविधियों को देश में आकर्षित करने का जो प्रयास किया उसे अपेक्षित कामयाबी नहीं मिल सकी। शायद यह भी एक वजह है कि सरकार ने हाल में विशेष चिह्नित क्षेत्रों में ‘उत्पादन से संबद्ध प्रोत्साहन’ (पीएलआई) जैसी सन 1970 के दशक की शैली की […]
पारिवारिक फर्मों के पूंजीकरण में आई उछाल
महामारी के बाद शेयर बाजार में आई तेजी से देश के अधिकांश बड़े कारोबारी समूहों के बाजार पूंजीकरण में खासा इजाफा हुआ है। लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इस मामले में अपवाद रही हैं। देश में निजी क्षेत्र की सभी कंपनियों का एकीकृत बाजार पूंजीकरण दिसंबर 2019 के 114.5 लाख करोड़ रुपये से 24.4 फीसदी […]
डीएलएफ इकाई के रीट में होगा वन होराइजन सेंटर, सौदे की तैयारी
डीएलएफ की किराया इकाई साइबर सिटी डेवलपर्स (डीसीसीडीएल) अपने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) में वन होराइजन सेंटर को शामिल करेगी। डीसीसीडीएल कहा है कि उसने वन होराइजन सेंटर में अपने संयुक्त उद्यम भागीदार हाइन्स की हिस्सेदारी को 780 करोड़ रुपये के इक्विटी मूल्य के साथ खरीदने के लिए एक समझौता किया है। डीएलएफ के […]
भारत में इंस्टाग्राम में 66 फीसदी की बढ़ोतरी
पिछले 12 महीने में फेसबुक के तस्वीरें और वीडियो साझा करने वाले ऐप इंस्टाग्राम पर भारतीय उपयोगकर्ताओं की तादाद 66 फीसदी से अधिक बढ़ी है और यह 7.74 करोड़ से बढ़कर 12.9 करोड़ तक हो गई है। वैश्विक स्तर पर ऐप पर डेटा का विश्लेषण करने वाले सोशल मीडिया प्रबंधन उपकरण, नैपोलियनकैट के डेटा से […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोर पूर्वोत्तर में विकास पर : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पूर्वोत्तर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में है और वह क्षेत्र में बहुत विकास लेकर आए हैं। शाह ने यहां हप्त कांगजेइबुंग में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने क्षेत्र को एक नई […]
स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल का लें संकल्प : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले विदेश में निर्मित वस्तुओं के विकल्प के रूप में मौजूद भारतीय उत्पादों को अपनाने की अपील की और कहा कि उन्हें देश के लिए इसे नववर्ष के संकल्प के तौर पर लेना चाहिए। आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन […]
