सितंबर तिमाही में सर्वोच्च स्तर पर कंपनियों का लाभ
कंपनियों का लाभ जुलाई-सितंबर तिमाही में 15 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वाेच्च स्तर पर पहुंच गया। इसका कारण कच्चे माल की लागत में कमी तथा क्षमता का बेहतर उपयोग होने से मार्जिन का विस्तार होना है। प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने सोमवार को यह जानकार ी दी। एजेंसी ने कहा कि निरपेक्ष रूप से […]
एमेजॉन के खिलाफ निषेधाज्ञा आदेश की याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को वैधानिक प्राधिकारियों को लिखकर जेफ बेजोस की अगुवाई वाली एमेजॉन को किशोर बियाणी की अगुवाई वाली फ्यूचर रिटेल के रिलायंस रिटेल के साथ होने वाले सौदे में हस्तक्षेप करने से रोकने के लिए मना कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता की एकल जज बेंच ने फ्यूचर रिटेल लिमिटेड […]
एयर इंडिया के नए मालिक बेच पाएंगे विमान!
सरकार संकटग्रस्त सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के नए मालिक के लिए कुछ शर्तें आसान बना सकती है। इनके तहत एयर इंडिया की बागडोर संभालने वाली इकाई को विमानों की संख्या कम करने की अनुमति दी जाएगी। माना जा रहा है कि कोविड-19 से तबाह विमानन क्षेत्र के मद्देनजर शर्तों में ढील दिए जाने से […]
वार्डे-न्यू वेरनॉन रियल्टी सौदा अधर में लटका
मिनियापोलिस स्थित फंड प्रबंधक वार्डे पार्टनर्स द्वारा गुरुग्राम और नोएडा में न्यू वेरनॉन कैपिटल की वाणिज्यिक परिसंपत्ति खरीदने की योजना को झटका लगा है। इस घटनाक्रम से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि वार्डे पार्टनर्स को उसकी निवेश समिति से जरूरी मंजूरियां नहीं मिल पाई हैं। सूत्रों का कहना है, ‘निवेश समिति ने निवेश को […]
कुछ दिन दबाव में रहेंगे बाजार
नए वायरस स्ट्रेन लॉकडाउन फिर से लगने और यात्रा पर प्रतिबंध की आशंकाओं के बीच बाजार अगले कुछ दिन तक दबाव में बना रह सकता है। भारत भी सोमवार को ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है, क्योंकि ब्रिटेन में लॉकडाउन सख्ती से लगा दिया […]
एडटेक स्टार्टअप में मोटा निवेश
भारत के शिक्षा से जुड़े (एडटेक) स्टार्टअप में 2020 में 2.22 अरब डॉलर का निवेश आया है, जबकि 2019 में 55.3 करोड़ रुपये निवेश आया था। इंडियन प्राइवेट इक्विटी ऐंड वेंचर कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) और पीजीए लैब्स के आंकड़ों से यह जानकारी मिलती है। आईवीसीए की हाल में जारी रिपोर्ट ‘द ग्रेट अन-लॉकडाउन : इंडियन […]
एनआईआईएफ ने मास्टर फंड के लिए जुटाए 2.3 अरब डॉलर
राष्ट्रीय निवेश और बुनियादी ढांचा कोष लिमिटेड (एनआईआईएफ) ने अपने एनआईआईएफ मास्टर फंड के लिए धन जुटाने का काम पूरा कर लिया है। इसने 2.34 अरब डॉलर के बराबर रुपये जुटाए हैं, जो इसके 2.1 अरब डॉलर के लक्ष्य से ज्यादा है। एनआईआईएफ मास्टर फंड प्राथमिक रूप से प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों से जुड़ी परिचालन […]
सरकारी फर्मों को कठिन लक्ष्य देने की योजना
सार्वजनिक कंपनियों का सालाना वित्तीय लक्ष्य कठिन हो सकता है। केंद्र सरकार के मसौदा दस्तावेज और सूत्रों के मुताबिक कंपनियों का मूल्यांकन बढ़ाने के लिए सरकार ऐसा करने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुछ कंपनियों के निजीकरण पर जोर दिए जाने को देखते हुए यह बदलाव प्रस्तावित हैं। राजकोषीय घाटे पर […]
उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली का अधिकार
देश भर में उपभोक्ताओं को अब बिजली आपूर्ति के लिए सेवा के न्यूनतम मानक का अधिकार होगा। इसमें 24 घंटे बिजली आपूर्ति भी शामिल होगी। इसमें छूट तभी मिल सकती है जब कनेक्शन में किसी विशेष श्रेणी जैसे कि कृषि कनेक्शन का उल्लेख किया गया हो। विद्युत (उपभोक्ता अधिकार) नियम, 2020 की अधिसूचना की घोषणा […]
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बराबरी का मुकाबला!
पानी का धीरे-धीरे होने वाला रिसाव जैसे बाढ़ में तब्दील होने के खतरे का संकेत देता है, कुछ वैसी ही हालत इस वक्त तृणमूल कांग्रेस की हो रही है। शुभेंदु अधिकारी के तृणमूल से अलग होने के बाद पार्टी के कई महत्त्वपूर्ण नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो रहे हैं। तृणमूल की नेता […]
