ऐक्सिस बैंक में सूटी की और हिस्सेदारी घटाएगी सरकार
सरकार स्पेसिफाइड अंउरटेकिंग ऑफ द यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (सूटी) के जरिये ऐक्सिस बैंक में 0.4 फीसदी से 0.7 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। एक प्रमुख अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि निजी क्षेत्र के इस बैंक के शेयर में आई हालिया तेजी जारी रही तो सरकार बिक्री पर […]
आदित्य बिड़ला कैपिटल के बोर्ड में शामिल होंगे सोबती
एनबीएफसी को बैंक में तब्दील करने की संभावना वाली भारतीय रिजर्व बैंक की आंतरिक कार्यसमिति की रिपोर्ट आने के एक पखवाड़े के बाद आदित्य बिड़ला कैपिटल संभवत: इस मुहिम मेंं जुट गई है। दिग्गज बैंकर व इंडसइंड बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्याधिकारी रमेश सोबती आदित्य बिड़ला कैपिटल के निदेशक मंडल से एडवेंट […]
कॉफी डे की नई सीईओ मालविका हेगड़े
वित्तीय संकट से जूझ रही देसी कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज को अब एक नया मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) मिल गया है। कंपनी के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की पत्नी मालविका हेगड़े बेंगलूरु की इस कंपनी की नई सीईओ होंगी। उनकी नियुक्ति कर्मचारियों के लिए कोई अचरज की बात नहीं है। एक कर्मचारी ने अपनी पहचान जाहिर न […]
मुरुगप्पा सलाहकार बोर्ड की समाप्ति शेयरधारकों के हित में नहीं
मुरुगप्पा समूह द्वारा अपने दो दशक पुराने मुरुगप्पा कॉरपोरेट एडवायजरी बोर्ड को समाप्त किए जाने का निर्णय शेयरधारकों के हित में नहीं है। 38,000 करोड़ रुपये के स्वामित्व वाले इस समूह के पारिवारिक सदस्यों में से एक वल्ली अरुणाचलम का कहना है कि उनका परिवार इस निर्णय प्रक्रिया में शामिल नहीं था। पिछले महीने समूह […]
जियो दूसरी छमाही में लाएगी 5जी सेवा
दूरसंचार कंपनियों ने मंगलवार को सरकार से नीतिगत सुधारों पर ध्यान दिए जाने का अनुरोध किया, लेकिन इंडिया मोबाइल कांग्रेस के पहले दिन प्रमुख क्षेत्रीय मसलों पर कुछ मतभेदों का भी खुलासा किया। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि समूह की दूरसंचार इकाई जियो वर्ष 2021 की दूसरी छमाही में 5जी के […]
सिप्ला: दमदार प्रदर्शन बरकरार रहने के आसार
कोविड से संबंधित दवाओं की दमदार बिक्री के बल पर सिप्ला ने घरेलू बाजार की बिक्री में लगातार तीसरे महीने दो अंकों में वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने अपनी बिक्री में 13.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जबकि भारतीय औषधि बाजार की वृद्धि महज 1.3 फीसदी रही। रेमडेसिविर जैसी कोविड संबंधी दवाओं की बिक्री […]
रफ्तार में कार, दोपहिया पर ब्रेक
त्योहारी मांग और नए मॉडलों के लॉन्च के बल पर यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री नवंबर 2020 में 4.17 फीसदी बढ़कर 2,91,001 वाहन हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,79,365 वाहनों का रहा था। हालांकि महीने के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 21.40 फीसदी घटकर 14,13,378 वाहन रह गई जो […]
ई-वाहन लक्ष्य के लिए बड़े निवेश की दरकार
भारत अगर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) 2030 के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करता है तो उसका ईवी बाजार करीब 14.42 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। हालांकि, इसके लिए उसे लगभग 12.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता होगी। एक अध्ययन में यह कहा गया है। सीईईडब्ल्यू सेंटर फॉर एनर्जी फाइनेंस (सीईईडब्ल्यू-सीईएफ) द्वारा किए […]
पवन हंस को बेचने की कवायद
केंद्र सरकार ने पवन हंस लिमिटेड में अपनी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचलने के लिए बोलीकर्ताओं से रुचिपत्र आमंत्रित किए हैं। इसके पहले भी सरकार कई बार हिस्सेदारी बेचने की कवायद कर चुकी है, लेकिन खरीदार नहीं मिले। विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनी के लिए खरीदार पाना चुनौती होगी। निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग […]
तेल कंपनियों का खर्च लक्ष्य से कम
सरकारी क्षेत्र की तेल कंपनियां कोविड-19 की बाधाओं और लंबे समय तक खिंचे मॉनसून के बावजूद साल भर के लिए अपने पूंजीगत व्यय के लक्ष्य को पूरा करने की ओर बढ़ रही हैं। सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि निवेश नियोजित खर्च के 40 फीसदी से अधिक हो चुका है। हिंदुस्तान […]
