आइकिया का नवी मुंबई में खुलेगा स्टोर
फर्नीचर बनाने वाली कंपनी आइकिया नवी मुंबई में अपना स्टोर 18 दिसंबर को खोलेगी। यह स्वीडन की इस कंपनी का भारत में दो साल में दूसरा स्टोर होगा। पहला स्टोर हैदराबाद में 2018 में खोला गया था। इसके बाद कंपनी ने ऑनलाइन राह चुनी और मुंबई, हैदराबाद और पुणे में ई-स्टोर स्थापित किए। विशेषज्ञों ने […]
राज्यों को 1 फीसदी से अधिक मंडी शुल्क नहीं लेना चाहिए: रमेश चंद
नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा है कि कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) और बाहर में मुक्त व्यापार क्षेत्र के बीच करों पर एक समान अवसर के मुद्दे को जिस प्रकार से नए कृषि काननों में परिभाषित किया गया है, सुलझाया जा सकता है। इसके लिए एक तरफ राज्य सरकारें अपने मंडी शुल्क […]
सीसीआई पीई निवेशकों की करेगा पड़ताल
देश में बढ़ते निजी इक्विटी निवेश ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) का ध्यान खींचा है। आयोग बहुत सी कंपनियों में पीई निवेश के स्वरूप और उससे प्रतिस्पर्धा पर असर को समझने के लिए एक अध्ययन शुरू करने की योजना बना रहा है। सीसीआई के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने आज यह बात कही। गुप्ता ने प्रतिस्पर्धा […]
किसानों का 8 दिसंबर को ‘भारत बंद’ का आह्वान
तीन कृषि कानूनों पर सरकार के साथ पांचवें दौर की वार्ता से एक दिन पहले आंदोलनरत किसानों ने अपना रुख कड़ा कर लिया और 8 दिसंबर को भारत बंद की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर तब तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे टोल प्लाजा पर कब्जा कर लेंगे। एक संवाददाता सम्मेलन को […]
एनबीएफसी के लिए व्यापक नियामकीय ढांचे पर जोर
विनियमित इकाइयों की निगरानी बढ़ाने के प्रयास में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गैर-बैंकिग वित्तीय कंपनियों (एनबीफसी) के नियंत्रण के लिए प्रणालीगत जोखिम योगदान में स्केल-आधारित दृष्टिकोण का इस्तेमाल करेगा। नियामक एनबीएफसी द्वारा लाभांश वितरण के लिए भी नियम निर्धारित करेगा। इसके अलावा, ऑडिट व्यवस्था मजबूत बनाने के कदम के तौर पर वित्तीय क्षेत्र का नियामक […]
सख्त नियमन और फंड की लागत तय करेगा एनबीएफसी की राह
गैर-बैकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के निवेशकों को आगामी महीनों में उतारचढ़ाव के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने नियामकीय आर्बिट्रेज में कमी लाने का जरिया तैयार कर दिया है, जो उन्हें बैंकों के मुकाबले उपलब्ध थे। अपनी तरह के पहले प्रस्ताव के तहत आरबीआई गवर्नर ने एनबीएफसी के लिए लाभांश […]
बाजार के लिए तरलता की स्थिति अनुकूल रहेगी
बीएस बातचीत नीतिगत समीक्षा बैठक के बाद एक वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा और डिप्टी गवर्नर एमके जैन ने कई मुद्दों पर बातचीत की, जिनमें बाजार में नकदी के असमान वितरण, बैंकों को संकट से बचाने के लिए आरबीआई के ताजा हस्तक्षेप और आंतरिक कार्य समूह के […]
मुद्रास्फीति परिदृश्य प्रतिकूल पर आर्थिक दबाव समाप्त
दिसंबर की अपनी बैठक में नीतिगत दरों को अपरिवर्तित बनाए रखकर भारतीय रिजर्व बैंक (आबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने स्पष्ट कर दिया है कि उपभोक्ता मुद्रास्फीति को लेकर उम्मीद मजबूत बनी हुई है। एमपीसी को अब अक्टूबर-दिसंबर अवधि (मौजूदा तिमाही) में उपभोक्ता कीमत सूचकांक (सीपीआई)-आधारित मुद्रास्फीति 6.8 प्रतिशत के औसत पर और जनवरी-मार्च […]
लाखों लोगों को घंटों परेशान नहीं रख सकते: आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक के डिजिटल कारोबार विस्तार पर लगाई गई फौरी रोक पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि डिजिटल बैकिंग के दौर में आईटी सिस्टम दुरुस्त किए बगैर कारोबार बढ़ाने से लाखों लोग प्रभावित होते हैं। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को संवाददाताओं से ऑनलाइन चर्चा के […]
संपर्करहित लेन-देन की सीमा बढ़ी
देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कॉन्टैक्टलेस कार्ड लेनदेन के लिए सीमा 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दी है। यह बदलाव 1 जनवरी 2021 से प्रभावी होगा। इसी तरह कार्ड और यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये लेनदेन […]
