बंगाल में हिंसा चक्र
भारत में राज्यों के बीच प्रतिस्पद्र्धा काफी तीव्र है लेकिन वाममोर्चा-शासित केरल राजनीतिक हिंसा के मामले में अपने नेतृत्व को पश्चिम बंगाल को दे सकेगा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के वर्ष 2019 के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल अब राजनीतिक हत्याओं के मामले में सबसे आगे है। वर्ष 2018 में देश भर में 18 राजनीतिक […]
बेहतरी के साथ चुनौतियां बरकरार
केरल में कुछ महीने बाद (अप्रैल-मई 2021) राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य के मुख्यमंत्री तथा लोकप्रिय वामपंथी नेता पिनाराई विजयन के लिए समय की धारा कठिनाइयों के साथ चल रही है। एक सक्षम प्रशासक तथा कभी गलती न करने वाले नेता के तौर पर पहचाने वाले विजयन अपने कार्यकाल के पिछले छह महीनों […]
उद्योग की नजर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर
नेस्ले, डाबर और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में एक बात समान है – ग्रामीण क्षेत्र में जोरदार विस्तार। दैनिक उपभोग की वस्तुओं (एफएमसीजी) का विनिर्माण करने वाली इन बड़ी कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्यक्ष विस्तार किया है। आने वाले महीनों में इसे जारी रखने की योजना है। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन […]
नकद जुर्माना लगाने से बचें: अदालत
दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि पुलिस और प्रशासन कोविड-19 दिशानिर्देर्शों के उल्लंघन के मामले में नकद जुर्माना वसूलने से बचें और शहर की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार इसके लिए एक पोर्टल बनाए। विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या फिर से कम करके 50 किए जाने पर अदालत ने […]
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ देश की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव (वन नेशन, वन इलेक्शन) की जोरदार वकालत की और इसे केवल विचार-विमर्श का मुद्दा नहीं बल्कि देश की जरूरत बताते हुए कहा कि इस बारे में गंभीरता से सोचा जाना चाहिए। मोदी गुजरात के केवडिया में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीठासीन अधिकारियों के 80वें […]
अर्थव्यवस्था में उम्मीद से ज्यादा तेज सुधार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था में उम्मीद से अधिक रफ्तार से सुधार होगा। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने के एक दिन पहले आरबीआई गवर्नर का यह बयान आया है। दास ने कहा कि भारत ही […]
कोविशील्ड केवल 60 से 70 फीसदी असरदार!
कोविड-19 के लिए ऑक्सफर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके एजेडडी 1222 या कोविशील्ड को लेकर देश में बहुत उत्साह है मगर उसकी प्रभावशीलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कंपनी की भारतीय साझेदार के अंतरिम आंकड़ों में इसके 60 से 70 फीसदी तक ही कारगर रहने का पता चला है। पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) देश […]
एफएमसीजी उत्पादों की बिक्री में नरमी के आसार
देश का 4.3 लाख करोड़ रुपये का एफएमसीजी (रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं) बाजार कैलेंडर वर्ष 2020 में 1 से 3 प्रतिशत तक फिसल सकता है। बाजार पर शोध करने वाली कंपनी नीलसन ने आज कहा कि जिंस के दाम बढऩे से देश में एफएमसीजी कारोबार की रफ्तार कमजोर हो सकती है। वैसे कैलेंडर वर्ष […]
एलवीबी के विलय पर रोक नहीं
संकट से जूझ रहे लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के डीबीएस बैंक इंडिया (डीबीआईएल) में विलय का रास्ता साफ हो गया है। बंबई उच्च न्यायालय ने विलय योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर अंतरिम राहत (स्थगन) देने से आज इनकार कर दिया। एलवीबी का विलय 27 नवंबर से प्रभावी होगा और उसी दिन से इसकी […]
गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 35 फीसदी मनरेगा कार्य
केंद्र सरकार ने कुछ दिनों पहले गरीब कल्याण रोजगार अभियान (जीकेआरए) के लिए अतिरिक्त 10,000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जून में वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए इस योजना को शुरू किया था। इस योजना का अधिकांश धन अग्रणी योजना मनरेगा के तहत किए गए […]
