प्रवर्तकों के पुनर्वर्गीकरण में छूट देगा सेबी!
खुद को समान्य शेयरधारक के तौर पर दोबारा वर्गीकृत किए जाने की इच्छा रखने वाले सूचीबद्ध कंपनियों के प्रवर्तकों के लिए अब ऐसा करना मुमकिन हो सकता है। बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को मौजूदा पुनर्वर्गीकरण प्रक्रिया में नरमी का प्रस्ताव किया है। बाजार नियामक ने कहा है कि पात्रता की सीमा 10 फीसदी से […]
वर्दी को भूलकर जांच की शक्ति पर ध्यान लगाइए
भारत में कानून का एक अविभाज्य एवं मौलिक चरित्र यह है कि किसी अपराध के लिए आरोपित किए गए किसी भी व्यक्ति को अपने ही खिलाफ गवाही देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है। यह अवधारणा संविधान के उस खंड में प्रतिष्ठापित है जिसे बुनियादी ढांचा माना जाता है और जिसे बदला नहीं […]
तीसरे प्रोत्साहन पैकेज से जगी उम्मीदें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले पखवाड़े आर्थिक प्रोत्साहन की दिशा में एक और कदम उठाते हुए 2.65 लाख करोड़ रुपये के आत्मनिर्भर भारत 3.0 पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज की पृष्ठभूमि काफी अलग है जिसमें तमाम संकेतक भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार दर्शा रहे हैं। अक्टूबर महीने में कर राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ […]
एक कदम पीछे
केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने केरल पुलिस अधिनियम में संशोधन के लिए लाए गए कठोर अध्यादेश पर पुनर्विचार के मामले में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) आलाकमान से सहमति जताकर शायद मामला फिलहाल टाल दिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी असामान्य तेजी दिखाते हुए शनिवार को इस अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके […]
टीका पहुंचाने की योजना पर काम
कोविड19 के टीकों को हवाईअड्डों पर रोक कर रखने के समय में कटौती करने से लेकर तेजी से उड़ानों को भेजने और उतारने की अनुमति देने तक, सरकार देश में कोविड19 के टीके को जल्दी से जल्दी देश भर में पहुंचाने के लिए पूरी योजना तैयार कर रही है। टीके के परिवहन की प्रक्रिया को […]
मुंबई जाने के लिए जांच जरूरी
महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के बीच आज घोषणा की कि दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और गोवा से राज्य में पहुंचने वाले सभी हवाई एवं रेल यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण की नकारात्मक रिपोर्ट लेनी होगी। हालांकि राज्य सरकार शुरू में दिल्ली […]
संभलती अर्थव्यवस्था में फिर गिरावट के आसार
त्योहारी मौसम के बाद एक बार फिर अर्थव्यवस्था को अपनी गति बनाए रखने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और विभिन्न आर्थिक गतिविधि संकेतक अपनी तेजी खोते दिख रहे हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड अर्थव्यवस्था के प्रमुख संकेतकों पर नजर रख रहा है, जिसमें भारतीय रेलवे द्वारा ले जाने वाले माल-भाड़े, प्रमुख शहरों में यातायात […]
टीका निर्यात को तैयार भारतीय निर्माता
कोरोना महामारी के लिए टीका बनाने की दौड़ में आगे चल रही भारतीय कंपनियां टीके को विदेश में निर्यात करने के लिए तैयारियां शुरू कर रही हैं। टीका परीक्षण के अंतिम चरण पर काम कर रही इन कंपनियों के लिए अपनी लागत की वसूली करना काफी अहम होगा। उदाहरण के लिए, दुनिया की सबसे […]
‘औद्योगिक घरानों को बैंक लाइसेंस देना सही नहीं’
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि औद्योगिक घरानों को बैंकिंग कारोबार करने की अनुमति देने से कर्ज की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य का भी ऐसा ही मानना है। राजन और आचार्य ने आरबीआई के आंतरिक कार्यशील समूह (आईडब्ल्यूजी) की सिफारिशों […]
लवासा के लिए बोलियों से ऋणदाता नाखुश
पुणे के समीप पहाड़ी में विकसित दिवालिया रियल एस्टेट इकाई लवासा कॉर्पोरेशन को खरीदने के लिए एक भी बोलीदाता ने व्यवहार्य वित्तीय योजना पेश नहीं की। इससे लवासा के ऋणदाता मायूस हैं। इसके लिए अंतिम बोली आज खोली गई थी। घटनाक्रम के जानकार सूत्र ने बताया कि कोई भी बोलीदाता 5 करोड़ रुपये तक का […]
