फ्लिपकार्ट ने स्कैपिक का अधिग्रहण किया
कोरोना महामारी की वजह से उपभोक्ता रुझान में बदलाव आने और ऑनलाइन की बढ़ती लोकप्रियता के साथ फ्लिपकार्ट अपनी तकनीकी दक्षताओं को मजबूत बनाकर उपभोक्ता अनुभव सुधारने पर जोर दे रही है। कंपनी ने प्रौद्योगिकी कंपनियों के अधिग्रहण या महत्वपूर्ण भागीदारियों के जरिये उपभोक्ताओं को खास अनुभव मुहैया कराने पर ध्यान दिया है। फ्लिपकार्ट गु्रप […]
बड़े शहरों के लक्जरी अपार्टमेंट की बिक्री में मजबूती
अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) की ओर से की जाने वाली मांग, घर से काम करने तथा स्टांप शुल्क और कुछ शहरों में अन्य शुल्कों में कटौती जैसे कारणों से लक्जरी अपार्टमेंटों की बिक्री में मजबूती आई है। एनारॉक प्रॉपर्टी कन्सल्टैंट्स का कहना है कि हालांकि इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान देश के सात प्रमुख शहरों मेंं […]
सितंबर तिमाही में असाधारण लाभ से आई तेजी
वित्त वर्ष 20-21 की सितंबर तिमाही (दूसरी तिमाही) में दर्ज मुनाफे के मद्देनजर भारतीय उद्योग जगत ने विश्वव्यापी महामारी की वजह से उत्पन्न रुकावटों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया है। सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त शुद्ध लाभ सालाना आधार पर ढाई गुना बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया है। इसकी तुलना में […]
सिर्फ 1 फीसदी फर्में ही एकमुश्त ऋण पुनर्गठन की इच्छुक : क्रिसिल
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एकमुश्त ऋण पुनर्गठन योजना को अपनाने वाली ज्यादा कंपनियां शायद न मिल पाएं। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अनुमान जताया है कि रेटिंग की जाने वाली 3,523 कंपनियों में से लगभग एक प्रतिशत कंपनियों ने ही इस बात के संकेत दिए हैं कि वे केंद्रीय बैंक की इस योजना के लिए […]
टाटा स्टील नीदरलैंड्स की जांच परख दिसंबर तक
देश की सबसे पुरानी इस्पात उत्पादक टाटा स्टील मौजूदा समय में अपने नीदरलैंड व्यवसाय की बिक्री के लिए एसएसएबी स्वीडन के साथ बातचीत कर रही है और यह बातचीत दिसंबर के अंत तक पूरी हो जाने की संभावना है। टाटा स्टील के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी कौशिक चटर्जी ने आज पत्रकारों के साथ […]
वैक्सीन के ट्रायल में तेजी से होटल विमानन फर्मों के शेयर चढ़े
कोविड-19 वैक्सीन के कामयाब ट्रायल की पृष्ठभूमि में आर्थिक सुधार को लेकर अनुमान से बेहतर संभावना के कारण विमानन और होटल कंपनियों के शेयरों में काफी तेजी दर्ज हुई। इन क्षेत्रों में काम करने वाली ज्यादातर कंपनियों के शेयरों ने इस महीने बाजार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया क्योंंकि निवेशकों ने साल 2020 के कामयाब […]
कृषि-सौर बिजली के लिए ईईएसएल की नई कंपनी
ईईएसएल लिमिटेड ने ग्रामीण क्षेत्रों और कृषि क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन सॉल्यूशंस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक नई सहायक इकाई का गठन किया है। यह विशेष उद्देश्य इकाई सिंचाई पंपों को सौर बिजली से चलाने, किसानों को स्वच्छ और वहनीय बिजली मुहैया कराने और ग्रामीण इलाकों में इस तरह की परियोजनाओं में आवश्यक […]
कृषि निर्यात में लक्षित वृद्घि हासिल करने के लिए घटानी होगी लेनदेन की लागत
चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में कृषि निर्यात सभी तरह की उम्मीदों से ऊपर रहा है। कोविड 19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती और महामारी के कारण वैश्विक मांग में गिरावट आने से जहां सभी जिंसों के निर्यात को चोट पहुंची वहीं इस सबके बावजूद कृषि निर्यात […]
रिजर्व बैंक ने गठित किया नवोन्मेष केंद्र
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्तीय क्षेत्र के लिए नवोन्मेष केंद्र का गठन किया है। इस इकाई की प्रशासनिक परिषद का चेयरपर्सन सेनापति (कृष) गोपालकृष्णन को बनाया गया है, जो इन्फोसिस के सह संस्थापक और पूर्व सह चेयरमैन थे। केंद्रीय बैंक ने अपनी अगस्त की मौद्रिक नीति में कहा था कि वह रिजर्व बैंक नवोन्मेष […]
जीडीपी में उद्योग का हिस्सा घटा
हाल के वर्षों में मेक इन इंडिया के तहत तमाम कवायदों के बावजूद भारत में औद्योगिक व विनिर्माण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी लगातार कम हो रही है। 2019 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उद्योग की हिस्सेदारी घटकर दो दशक के निचले स्तर 27.5 प्रतिशत पर आ गई है। यह पिछले पांच […]
