किसान उत्पाद संगठनों में वैश्विक सलाहकारों की रुचि
वैश्विक परामर्श कंपनी केपीएमजी, अर्नस्ट ऐंड यंग (ईऐंडवाई) और ग्रांट थॉर्नटन उन बड़ी नामी कंपनियों में से हैं जिन्होंने अगले कुछ वर्षों में 10,000 नई किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) बनाने की केंद्र की महत्त्वाकांक्षी योजना में मार्गदर्शक और दिशानिर्देश का काम करने के प्रति रुचि दिखाई है। वे कार्यक्रम के परियोजना प्रबंधक के तौर पर […]
9 नवंबर को राष्ट्रपति को सौंपी जाएगी वित्त आयोग की रिपोर्ट
वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 के लिए 15वां वित्त आयोग अपनी रिपोर्ट 9 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपने वाला है। एनके सिंह की अध्यक्षता में बने आयोग ने आज विचार विमर्श कर रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया। केंद्र व राज्य सरकारोंं, विभिन्न स्तर की स्थानीय सरकारों, पहले के वित्त आयोग के चेयरमैन […]
कोयला खदानों की नीलामी अगले हफ्ते
कोयले के वाणिज्यिक खनन और बिक्री के लिए कोयला खदानों की नीलामी सोमवार से शुरू होने जा रही है। इसके तहत 19 खदानों की ई-नीलामी होगी। नीलामी प्रक्रिया का यह दूसरा और अंतिम दौर होगा, जब दिलचस्पी लेने वाले बोलीकर्ता अपनी वित्तीय बोली एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पेश करेंगे। यह पहला मौका है जब भारत […]
सैमसंग की नजर 40 फीसदी वृद्धि पर
सैमसंग इंडिया ने इस सीजन में चीनी खतरे से निपटने का निर्णय लिया है। करीब तीन साल पहले चीन की कंपनी श्याओमी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में शीर्ष पायदान पर काबिज हो गई थी लेकिन कोरिया की इस प्रमुख कंपनी ने शीर्ष पायदान पर अपनी वापसी के लिए एक समग्र योजना तैयार की है। कंपनी लगभग […]
धोखाधड़ी आरोप वाले प्रवर्तकों को राहत नहीं
उन कई भारतीय कंपनियों के प्रवर्तकों को आईबीसी से किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी जिन पर उनके पेशेवर प्रबंधकों द्वारा धोखाधड़ी और कंपनी के पैसे का गबन करने का आरोप है। अब आईबीसी के तहत ऋणदाता उनकी व्यक्तिगत गारंटी का इस्तेमाल करेंगे। भारत सरकार के एक वरिष्ठï अधिकारी ने कहा, ‘जहां पर्सनल गारंटी को […]
प्राइम डे काफी दमदार रहा: एमेजॉन
प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 40.7 करोड़ डॉलर का मुनाफा दर्ज किया है। ऑनलाइन खरीदने वाले लोगों की बढ़ती संख्या से कंपनी के मुनाफे को बल मिला। तीसरी तिमाही के दौरान एमेजॉन की शुद्ध बिक्री 37 फीसदी बढ़कर 96.1 अरब डॉलर हो गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही यह […]
आईओसी का लाभ 17 गुना बढ़ा
सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में करीब 17 गुने की उछाल के साथ 6,165 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मुख्य रूप से इन्वेंट्री और विदेशी विनिमय के फायदे से कंपनी का लाभ बढ़ा है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 370 करोड़ रुपये […]
टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू ने नई नीतियां बनाईं
‘अनलॉकिंग’ प्रक्रिया के चार महीने और टीका विकसित होने की उम्मीद बढऩे के बीच, देश की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनियां टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील अपने कार्य स्थल और कर्मियों के लिए नई नीतियां तैयार कर रही हैं। टाटा स्टील की नई नीति नवंबर से प्रभावी हो रही है जिसमें कर्मचारियों को घर से […]
इंडसइंड बैंक का मुनाफा 53 फीसदी घटा
निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का शुद्ध लाभ एकल आधार पर सितंबर तिमाही में 53.2 फीसदी घटकर 647.04 करोड़ रुपये रह गया, जिसकी वजह प्रïावधान में हुई भारी बढ़ोतरी रही। पिछले साल की समान अवधि में बैंक ने 1,387.37 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। बैंंक का शेयर आज बीएसई पर 492.4 रुपये […]
उद्योग से बेहतर रहेगी टीवीएस की रफ्तार
टीवीएस मोटर ने कहा है कि वित्त वर्ष 2021 के लिए उसका पूंजीगत खर्च लगभग 500 करोड़ रुपये का होगा जबकि पहले 300 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का अनुमान जाहिर किया गया था। प्रस्तावित पूंजीगत खर्च में नए उत्पादों के विकास, प्रौïद्योगिकी आदि पर होने वाले खर्च शामिल हैं। कंपनी ब्रिटेन के ब्रांड नॉर्टन […]
