टीकाकरण के लिए उपकर नहीं
वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 बीमारी के टीकाकरण पर होने वाले खर्च के लिए पूंजी जुटाने के लिए उपकर लगाने की बात से इनकार किया है क्योंकि इसके लिए समाज के उच्च मध्यम वर्ग से लेकर अति धनाढ्य वर्गों से भी पैसे वसूलने से परहेज नहीं है। वित्त मंत्रालय के एक प्रमुख अधिकारी ने इसे भुगतान […]
टीके का खत्म हो रहा इंतजार तो सिरिंज कंपनियां भी हैं तैयार
कोविड-19 से बचाव का टीका तैयार होने की उम्मीद लगातार बढ़ रही है तो सिरिंज और कांच के वायल (तरल पदार्थ रखने के लिए कांच से बनी छोटी शीशी) की उपलब्धता पर भी चर्चा तेज हो गई है। अगर अगले साल की शुरुआत तक कोविड-19 का टीका तैयार हो गया तो सिरिंज और वायल की […]
जेपीसी के सामने पेश हुए एमेजॉन के अधिकारी
ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमेजॉन के शीर्ष अधिकारी बुधवार को व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 से संबंधित संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए। सूत्रों के मुताबिक इस अवसर पर राकेश बख्शी (हेड-लीगल वाइस प्रेसिडेंट) और चेतन कृष्णस्वामी (वाइस प्रेसिडेंट पब्लिक पॉलिसी) समेत एमेजॉन वेब सर्विसेज और एमेजॉन इंडिया के विशेषज्ञों ने समिति के […]
अस्थायी कामगारों को देना होगा अंशदान!
अस्थायी एवं एक निश्चित समय के लिए अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारियों (गिग वर्कर) को भविष्य निधि एवं बीमा लाभ लेने के लिए अपने हिस्से से मामूली अंशदान करना पड़ सकता है। सरकार ने हाल में ही एक नया सामाजिक सुरक्षा ढांचा तैयार किया है, जो ऐसे कर्मचारियों के लिए लागू होगा। इसके अलावा […]
इंटरप्स का प्रस्ताव खारिज किया
टाटा समूह ने एयर एशिया इंडिया में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की अमेरिकी फंड कंपनी इंटरप्स इंक की पेशकश नकार दी है। यह हिस्सेदारी फिलहाल एयर एशिया बरहाद के पास है। इंटरप्स की पेशकश को एयर एशिया बरहाद का समर्थन मिला था क्योंकि मलेशिया की यह कंपनी अपने देश में वित्तीय संकट में फंसी है […]
उत्तर प्रदेश : न्यूनतम समर्थन मूल्य से 50 फीसदी कम पर धान खरीद
उत्तर प्रदेश में तमाम सरकारी कवायदें भी धान को बेभाव बिकने से रोक नहीं पा रही हैं। प्रदेश के धान उत्पादक जिलों में किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 50 फीसदी कम कीमत पर खरीदा जा रहा है। सरकारी खरीद केंद्रों को लेकर किसानों की नाराजगी जारी है। खरीद केंद्रों पर पंजीकरण, लंबी […]
पुरी के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक का दमदार सफर
आदित्य पुरी के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक का सफर काफी दमदार रहा है। यह पिछले दो दशक के दौरान भारतीय उद्योग जगत की सबसे अधिक सफल दास्तां रही है। इस दौरान बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी बैंकों का वर्चस्व था लेकिन पुरी ने एचडीएफसी बैंक को इस अवधि में एक स्टार्टअप से उद्योग का अग्रणी बैंक […]
वेदांत रिसोर्सेज की रेटिंग घटा सकती है मूडीज
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि वेदांत रिसोर्सेज (वीआरएल) की अपनी लाभप्रद सहायक कंपनी वेदांत लिमिटेड (वीडीएल) में पूर्ण स्वामित्व हासिल करने में विफलता से नकदी प्रवाह का झटका लगेगा। इसलिए मूडीज ने वेदांत रिसोर्सेज की रेटिंग को कम करने के लिए समीक्षा के दायरे में रखा है। मूडीज के […]
फ्यूचर और एमेजॉन के बीच कानूनी विकल्प
फ्यूचर समूह के खुदरा व्यापार के लिए कानूनी लड़ाई की धार अब तेज होती दिख रही है। सिंगापुर इंटरनैशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (एसआईएसी) के एक अंतरिम आदेश ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर ग्रुप के बीच 27,000 करोड़ रुपये के सौदे को फिलहाल रोक दिया है। एसआईएसी का यह अंतरिम आदेश भारत में कितना प्रभावी हो सकता […]
फ्रेशटुहोम ने निवेशकों से जुटाई रकम
मछली एवं मांस के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्रेशटुहोम ने सी शृंखला के वित्त पोषण के तहत वैश्विक निवेशकों से 12.1 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। यह भारत के उपभोक्ता प्रौद्योगिकी क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश दौर है। इसका नेतृत्व दुबई सरकार की प्रमुख निवेश इकाई इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ दुबई (आईसीडी) ने किया। इसके अलावा अन्य निवेशकों में […]
