उड़ान बढ़ाएगी विस्तारा, छंटनी नहीं
विमानन कंपनी विस्तारा के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) लेस्ली थेंग ने कहा है कि मांग के धीरे-धीरे पटरी पर लौटने के साथ एयरलाइन माह के अंत तक दैनिक उड़ानों की संख्या 80 से बढ़ाकर 100 करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड-19 संकट के बावजूद कर्मचारियों छंटनी नहीं की गई है और वेतन कटौती के बारे […]
विदेशी निवेशकों को सरकार पर नहीं कुछ उद्यमों पर भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष अपने कई संबोधनों में विदेशी निवेशकों को चीन के समक्ष भारत को एक वैकल्पिक निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि यह भारत में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है। विदेशी निवेशकों ने उनकी इस बात पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया […]
सब पर शक करने की बढ़ती प्रवृत्ति
यदि हम देश को राष्ट्रीय शंकालु राज्य कहें तो क्या माना जाएगा कि हमारा दिमाग खराब है? यह जुमला आपको गूगल पर नहीं मिलेगा। यह पाकिस्तान और चीन जैसा नहीं है जिन्हें हम ‘राष्ट्रीय सुरक्षा राज्य’ कहते हैं। ये वे देश हैं जहां सेना और पार्टी क्रमश: राज्य की क्षेत्रीय और नागरिकों की वैचारिक सीमाओं […]
कारोबारियों की सुने सरकार
आर्थिक उदारीकरण के बाद से ही निवेश (घरेलू हो या विदेशी) देश की सरकारों की प्रमुख चिंता रहा है। इसके बावजूद एक के बाद एक तमाम सरकारों ने कारोबारियों की चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया। दूरसंचार से लेकर ई-कॉमर्स और वाहन कारोबार तक देश की सरकार ने निरंतर अपने जाहिर लक्ष्यों के विपरीत काम किया […]
अब पोस्टपेड में हलचल मचाएगी जियो
रिलायंस जियो पोस्टपेड मोबाइल सेवा बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की कोशिशों में जुट गई है। फिलहाल रिलायंस जियो की पोस्टपेड खंड में सीमित उपस्थिति है और इसने केवल 199 रुपये मासिक शुल्क वाली एक योजना शुरू कर रखी है। इससे कंपनी को कोई खास फायदा नहीं हुआ है और इसके कुल उपभोक्ताओं की संख्या […]
‘कोविड जांच के नए तरीकों की खोज’
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कोविड-19 के लिए लार या थूक आधारित परीक्षण तरीके की खोज कर रहा है और इसने कुछ परीक्षणों को सत्यापित भी किया है लेकिन उसे विश्वसनीय नहीं माना गया है। हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया संवाद में कहा कि अमेरिका […]
कोविड-19 से कारोबार में चमक
पिछले छह महीने में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है और आर्थिक वृद्धि कम हो रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में बेहतर रुझान देखने को मिले और स्थिर खपत के साथ मांग में भी तेजी देखने को मिली। इनमें से कुछ क्षेत्रों को इस बात से फायदा मिला कि लोग घरों में बंद […]
ठेका श्रमिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने देश में अनुबंधित (ठेका) श्रमिक प्रणाली को उदार बनाने के लिए शनिवार को संसद में श्रम संहिता पेश की, जिसके तहत कंपनियों को ऐसे श्रमिकों को नियुक्त करने की आजादी होगी। पेशेवर सुरक्षा स्वास्थ्य एवं कामकाज की स्थिति (ओएसएच) संहिता विधेयक, 2020 के तहत कंपनियों को ठेके पर श्रमिक […]
जीएसटी मुआवजे पर 21 तैयार
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत राज्यों को मुआवजा देने की नीति के तहत केंद्र की ओर से उपलब्ध कराए गए 97,000 करोड़ रुपये की आरबीआई की सुविधा को 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का समर्थन मिल गया है। इससे जीएसटी परिषद में मतदान होने की स्थिति में इस प्रस्ताव के मंजूर होने […]
विज्ञापन को लेकर ट्राई के नए नियम
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज मोबाइल परिचालकों की ओर से टैरिफ योजनाओं के लिए दिए जाने वाले विज्ञापन के संबंध में नए नियम जारी किए। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के लिए पारदर्शिता को मजबूती प्रदान करना है। ट्राई के दिशानिर्देशों में कहा गया है, ‘ऐसा देखा जा रहा है कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं […]
