स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर को दमदार ऑर्डर की आस
स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर ने अब तक 5,696 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं जो पिछले साल के उसके ऑर्डर प्रवाह के मुकाबले 50 फीसदी से अधिक है। अंतरराष्टï्रीय बाजारों पर दांव लगाते हुए कंपनी इस वित्त वर्ष के दौरान नए ऑर्डर प्रवाह में सालाना आधार पर वृद्धि को लेकर आश्वस्त है। स्टर्लिंग ऐंड […]
एसपी ग्रुप : पूंजी प्रवाह की बड़ी चुनौती
बैंकरों का कहना है कि स्टर्लिंग ऐंड विल्सन (एसऐंडडब्ल्यू) द्वारा अपने प्रवर्तक शापूरजी पलोंजी समूह को ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने के एक दिन बाद ही, एसपी समूह के पास अपने प्रमुख निर्माण एवं रियल एस्टेट व्यवसायों के वित्त पोषण के लिए विकल्प सीमित हो गए। बैंकरों का कहना है कि एसऐंडडब्ल्यू […]
डॉलर की बाढ़ पर नहीं बढ़ रहा रोजगार
हाल के समय में विदेशी मुद्रा के बड़े प्रवाह से नई फैक्टरियों की स्थापना और अन्य निवेश में मदद के बजाय कर्ज में डूबे प्रवर्तकों को ज्यादा राहत मिलने की संभावना है। ब्लूमबर्ग आंकड़े के विश्लेषण से पता चलता है कि अगस्त में किए गए करीब 67 प्रश्तिात सौदे परिसंपत्ति बिक्री के थे। हालांकि हमेशा […]
24 सितंबर को आरबीआई का 10 हजार करोड़ रुपये का ओएमओ
भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह 24 सितंबर को द्वितीयक बाजार से 10,000 करोड़ रुपये के बॉन्डों की खरीद करेगा। केंद्रीय बैंक अब तक बराबर-बराबर रकम के बॉन्ड की खरीद व बिक्री की योजना बनाता रहा है और उसका इरादा परिचालन में नकदी को तटस्थ रखने का रहा है। लेकिन इस […]
म्युचुअल फंडों में जोखिम की नई श्रेणियों पर हो रहा विचार
मल्टी-कैप योजनाओं के लिए निवेश ढांचे में बदलाव के बाद बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) विभिन्न श्रेण्यिों के लिए गणना और लेबलिंग जोखिमों के लिए नए दिशा-निर्देशों पर काम कर रहा है। जोखिम प्रोफाइल के आधार पर म्युचुअल फंड (एमएफ) योजनाओं को मौजूदा समय में ‘लो रिस्क’ और ‘हाई रिस्क’ के दायरे […]
हैप्पिएस्ट माइंड्स का शानदार आगाज, कीमत हुई दोगुनी
आईटी सेवा फर्म हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजिज के शेयर का गुरुवार को एक्सचेंजों में आगाज हुआ और यह शेयर आईपीओ कीमत के मुकाबले 123 फीसदी ऊपर बंद हुआ। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर यह शेयर इश्यू कीमत 166 रुपये के मुकाबले 371 रुपये पर बंद हुआ, जहां 1,945 करोड़ रुपये के शेयरों का कारोबार हुआ। पिछले साल […]
मल्टीकैप पुनर्संतुलन से बढ़ेंगी मुश्किलें
भारत में म्युचुअल फंडों के संगठन एम्फी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) को पत्र लिखकर कहा है कि मल्टीकैप योजनाओं को नई परिभाषा के अनुरूप ढालने से स्मॉल-कैप और मिड-कैप में बुलबुले जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उद्योग संगठन ने 15 सितंबर को लिखे गए अपने पत्र में कहा, ‘कुछ ही महीनों […]
ओडिशा की डिस्कॉम के लिए कंपनियों ने जमा कीं बोली
ओडिशा सरकार ने अपनी तीन बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के निजीकरण की पेशकश की है जिसके लिए टाटा पावर और इंडिया पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने बोली जमा कराई है। इस साल के आरंभ में पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी विद्युत आपूर्ति कंपनियों जिन्हें वेस्को, साउथको और नेस्को के नाम से जाना जाता है के लिए बोली […]
दिल्ली विधानसभा की सुनवाई में शामिल न होने का फेसबुक पर तत्काल असर नहीं
दिल्ली विधानसभा की शांति एवं भाईचारा समिति की सुनवाई में फेसबुक के अधिकारियों के शामिल न होने का सोशल मीडिया दिग्गज पर कोई तात्कालिक असर पडऩे की संभावना नहीं है। समिति ने इस सप्ताह फेसबुक अधिकारियों को गंभीर आरोपों का जवाब देने के लिए तलब किया था, जो फरवरी में हुए दिल्ली दंगों से जुड़े […]
बुलेट ट्रेन चलाएगा निजी क्षेत्र
भारतीय रेल बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए निजी क्षेत्र से तालमेल की दिशा में बढऩे को तैयार है। प्रस्तावित 7 नई बुलेट ट्रेन परियोजनाओं के निर्माण व परिचालन के लिए रेलवे निजी क्षेत्र को जोडऩे पर विचार कर रहा है। रेलवे ने बुलेट ट्रेन चलाने की 7 नई परियोजनाएं दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-नागपुर, दिल्ली-अहमदाबाद, चेन्नई-मैसूर, दिल्ली-अमृतसर, मुंबई-हैदराबाद […]
