कोविड के मामले 50 लाख के पास
देश में कोविड के मामले बढ़कर तकरीबन 50 लाख होने और इससे मरने वालों की संख्या 80,000 से ऊपर जाने के साथ ही भारत अमेरिका के करीब पहुंच रहा है जहां मामलों की संख्या दुनिया में सबसे ज्याद 65 लाख से अधिक है। हालांकि कोविड टीके के लिए इसकी दौड़ भी रफ्तार पकड़ रही है। […]
‘फेसबुक पर नफरत फैलाने वाली सामग्री बर्दाश्त नहीं’
जिस समय फेसबुक को देश में नफरत फैलाने वाली सामग्री नहीं हटाने के कारण विवादों का सामना करना पड़ रहा है, उस समय फेसबुक इंडिया के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष अजित मोहन ने कहा कि कंपनी का इस बारे में पूरी तरह साफ रुख है कि वह नफरत फैलाने वाली सामग्री से लाभ नहीं कमाती […]
लवासा की दौड़ से हटी हल्दीराम, ओबेरॉय
कोरोना महामारी के कारण रियल एस्टेट की कीमतों में गिरावट का हवाला देते हुए हल्दीराम स्नैैक्स प्रा. लि. और ओबेरॉय रियल्टी सहित प्रमुख बोलीदाता लवासा कॉर्पोरेशन खरीदने की दौड़ से पीछे हट गए हैं। निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एचसीसी की सहायक इकाई लवासा ने नकदी संकट के कारण बैंकों को 7,700 करोड़ रुपये के […]
अगस्त में फिर फिसला निर्यात
तीन महीने तक निर्यात में गिरावट कम होने के बाद अगस्त में एक बार फिर गिरावट बढ़ गई है। अगस्त में देश का निर्यात 12.6 फीसदी घटा है, जो जुलाई के 10.2 फीसदी की गिरावट से अधिक है। सर्वाधिक विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाले उत्पादों जैसे कि पेट्रोलियम, रत्न, इलेक्ट्रॉनिक्स और वस्त्र के निर्यात में […]
कंपनियों के बॉन्ड में निवेश पर भुगतान में चूक का बड़ा डर नहीं
बीएस बातचीत एलआईसी के चेयरमैन एम आर कुमार ने कारोबारी लक्ष्य, जीवन बीमा क्षेत्र की हालत और अन्य पहलुओं पर सुब्रत पांडा से बात की। प्रमुख अंश: जुलाई और अगस्त में जीवन बीमा कारोबार में तेजी दिखी है। मोटे तौर पर वित्त वर्ष 2021 में इस क्षेत्र का प्रदर्शन कैसा रहेगा? जीवन बीमा कारोबार का […]
एलआईसी दिखाएगी और दम
कोरोनावायरस की वजह से पूरे देश की आर्थिक तस्वीर बिगड़ गई है और तकरीबन सभी कंपनियों का कारोबार सिकुड़ रहा है मगर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को ऐसे माहौल में भी कारोबार बढऩे की उम्मीद है। कंपनी को भरोसा है कि वित्त वर्ष 2020-21 में उसका कारोबार बढ़ेगा और साल के अंत तक वह […]
उत्तर प्रदेश में बनेंगे सस्ते मकान, प्रवासियों के लिए रेंटल कॉम्प्लेक्स
उत्तर प्रदेश में पहली बार प्रवासियों के लिए शहरों में रेंटल कॉम्प्लेक्स बनेंगे। इन परिसरों में कामगारों, छात्रों और कम आय वालों सस्ती दरों पर रहने की सुविधा मिलेगी। कोरोना काल में खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को देखते हुए राजधानी लखनऊ में कम कीमत के मकान बनाने की भी योजना शुरू की जा रही है। प्रदेश में […]
महिलाओं के सहयोग से होगी बिजली बिल की बकाया वसूली
उत्तर प्रदेश में बिजली बिलों के बकाया वसूली अभियान में अब महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) बिजली बिल का बकाया वसूलने के लिए महिलाओं की टीम लगाएगी। ये महिलाएं बिजली बिल बकाया भुगतान में फिसड्डी रहने वाले गांवों में वसूलने का काम करेंगी। प्रदेश में बिजली की कुल खपत […]
बिकवाली के बीच सेंसेक्स 98 अंक लुढ़का मगर आईटी शेयरों में चमक
घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को भारी उतार चढ़ाव के बीच बिकवाली दबाव बढऩे से शुरुआती तेजी जाती रही और अंत में सेंसेक्स 98 अंक गिरकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों से मजबूती के संकेतों के बावजूद निवेशकों ने बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली कर अपने सौदे हल्के किए। एचसीएल टेक की ओर […]
मंदी के माहौल के हिसाब से बाजार सस्ते नहीं
बीएस बातचीत डीएसपी म्युचुअल फंड के अध्यक्ष कल्पेन पारेख का कहना है कि बाजार में बिकवाली का ज्यादातर दबाव बड़े निवेशकों से है, जबकि एसआईपी का प्रवाह मजबूत बना हुआ है। जश कृपलानी के साथ बातचीत में पारेख ने उन मूल्यांकन और योजनाओं पर अपने विचार साझा किए जिन पर निवेशक अस्थिरता के मौजूदा दौर […]
