इस्पात, सीमेंट, पेंट कारोबार को एक करेगी जेएसडब्ल्यू
जेएसडब्ल्यू समूह अपने इस्पात, सीमेंट और पेंट कारोबार के वितरण एवं आपूर्ति शृंखला संबंधी विशेषज्ञता को एकीकृत करने जा रही है। कंपनी ने इस एकीकृत पहल को जेएसडब्ल्यू वन नाम दिया है। इस मामले से अवगत कंपनी के करीबी सूत्रों ने बताया कि जेएसडब्ल्यू वन को एक विपणन अभियान के तौर सृजित किया गया है […]
दूरसंचार: दरें बढ़ाने की तैयारी
पुराने दूरसंचार ऑपरेटर शुल्क दरें बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि शुल्क दरों में कितना इजाफा किया जाएगा और इसकी घोषणा कितनी जल्द की जाएगी। सुनील भारती मित्तल का कहना है कि प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) को बढ़ाकर 300 रुपये करने और यदि बाजार में स्थिरता आ जाए तो […]
नवी मुंबई हवाई अड्डे को रफ्तार
बैंकरों का कहना है कि अदाणी समूह द्वारा नकदी संकट से जूझ रहे जीवीके समूह से मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (मायल) का अधिग्रहण किए जाने से रुकी हुई नवी मुंबई हवाई अड्डा परियोजना को अदाणी समूह की वित्तीय मदद से आगे बढ़ाने में मदद मिलगी। पिछले 15 वर्षों से चल रही यह परियोजना वित्त पोषण […]
हवाई सुरक्षा प्रक्रिया के ऑडिट की तैयारी
संयुक्त राष्ट्र के विमानन नियामक अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) ने भारत की हवाई सुरक्षा तैयारियों का अगला सुरक्षा ऑडिट करने का निर्णय लिया है। पूर्व-नियोजित इस ऑडिट को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह एयर इंडिया एक्सप्रेस हादसे के बाद किया जा रहा है। इस हादसे में पायलट और सह-पायलट समेत […]
सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 2.5 करोड़ टन करेगी बिड़ला कॉर्प
एमपी बिड़ला समूह की मूल कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन सीमेंट उत्पादन की क्षमता साल 2025 तक 2.5 करोड़ टन करने की योजना बना रही है। कंपनी के पूर्णकालिक सदस्य और मुख्य कार्याधिकारी प्रचेता मजूमदार ने 100वीं सालाना आम बैठक में कहा कि अहम विस्तार के अगले चरण पर विचार हो रहा है। उन्होंने कहा, हम साल […]
वाहन फर्मों के लिए रॉयल्टी, तकनीक का शुल्क ज्यादा
यदि वित्त वर्ष 2020 या वित्त वर्ष 2019 के आंकड़ों पर विचार किया जाए तो पता चलता है कि सुजूकी, हुंडई, होंडा, टोयोटा, फोर्ड, और निसान जैसी वैश्विक वाहन दिग्गजों की भारतीय इकाइयों ने रॉयल्टी और टेक्निकल शुल्क पर 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए। यह उनकी संयुक्त शुद्घ बिक्री के लगभग 4 प्रतिशत […]
इलिक्विड विकल्पों में कारोबार मामले में सेबी की निपटान योजना में कम रुचि
इलिक्विड स्टॉक ऑप्शन यानी बेनकदी शेयर विकल्पों में छेड़छाड़ से जुड़ी इकाइयों के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की एक-मुश्त निपटान योजना को लेकर अब तक कम दिलचस्पी देखी गई है। इस योजना के तहत एक-मुश्त निपटान की अवधि 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक है। नियामक को इस योजना के तहत 4,000 […]
रिजर्व बैंक के ऐलान से बॉन्ड प्रतिफल लुढ़का
बॉन्ड का प्रतिफल मंगलवार को लुढ़क गया जब भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि वह बाजार से दो समान हिस्से के तहत 20,000 करोड़ रुपये के बॉन्डों की खरीद व बिक्री एक साथ करेगा। ऐसी खरीद व बिक्री सामान्य रूप से ऑपरेशन ट्विस्ट के नाम से जानी जाती है। इसमें केंद्रीय बैंक लंबी अवधि के […]
चित्रा के वेतन-भत्ते मामले में एनएसई पर जुर्माना
बाजार नियामक सेबी ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी चित्रा रामकृष्ण को दिए गए वेतन भत्ते मामले में एक्सचेंज पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक्सचेंज ने तीन साल के उनके कार्यकाल में रामकृष्ण को 44 करोड़ रुपये दिए थे और कार्यकाल के आखिरी आठ महीने में उन्हें […]
सेबी के ताजा प्रस्ताव पर अड़चन
दिवालिया कार्यवाही के बाद दोबारा सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों के लिए ज्यादा सार्वजनिक शेयरधारिता के बाजार नियामक सेबी के प्रस्ताव के क्रियान्वयन में अड़चन आ सकती है। कई कानूनी विशेषज्ञों ने पिछले हफ्ते नियामक की तरफ से जारी चर्चा पत्र में सुझाए गए तीन विकल्पों के क्रियान्वयन में सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित करने […]
