जेएसडब्ल्यू एनर्जी के सीएफओ ज्योति कुमार ने दिया इस्तीफा
बिजली उत्पादन करने वाली निजी क्षेत्र की कंपनी जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कहा है कि उसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) ज्योति कुमार अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने कहा कि अग्रवाल कंपनी के बाहर के अवसरों को भुनाने के लिए इस्तीफा दिया है। अग्रवाल 15 सितंबर तक दफ्तर आते रहेंगे। जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बंबई […]
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस की ओकट्री संग बातचीत
दबाव से जूझ रही वैश्विक परिसंपत्ति निवेशक ओकट्री के साथ पिछले तीन महीने के अंदर दूसरे सौदे (1500 करोड़ रुपये की उगाही) को लेकर इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनैंस की बातचीत अंतिम चरण में है। पिछले सौदे की तरह, इंडियाबुल्स कुछ खास डेवलपर ऋण को ओकट्री के पास गिरवी रखकर कोष जुटाएगी। अमेरिका स्थित परिसंपत्ति निवेशक इसमें […]
मुनाफाखोरी मामले में नोटिस
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को 37 वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) मुनाफाखोरी याचिकाओं पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई की और मुनाफाखोरी प्रावधान की संवैधानिक वैधता को लेकर भारत के महाधिवक्ता को नोटिस जारी किया। इनमें जॉनसन ऐंड जॉनसन (जेऐंडजे), रैकिट बेंकिजर (आरबी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), पतंजलि, फिलिप्स और आईएफबी द्वारा पेश की गई […]
रक्षा गलियारे में कंपनियों का काम शुरू
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में बन रहे रक्षा गलियारे में उद्योग लगाने के लिए अब तक 32 करार किए जा चुके हैं। रक्षा गलियारे के तहत झांसी में टाइटन एविएशन और एयरोस्पेस इंडिया 32000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जबकि इंडियन आर्डिनेंस, हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल), बीईएल, पीटीसी और एमकेयू की परियोजनाओं पर काम […]
फेसलेस योजना: राजस्व अधिकारियों की भूमिका और सेवा शर्तो में बदलाव की मांग
भारतीय राजस्व सेवा संघ (आईआरएसए) ने फेसलेस आकलन योजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए अपनी भूमिका और सेवा शर्तों के संबंध में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के समक्ष कई कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है। इन प्रस्तावों में से कुछ प्रस्ताव आईआरएस अधिकारियों के स्थानांतरण और स्थान नियोजन नीति को फिर से तैयार […]
बैंकों में मालिकाना के बजाय संचालन अहम
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने आज कहा कि यह अहम नहीं है कि बैंक का मालिक कौन है, बल्कि यह अहम है कि इसका संचालन कैसे हो रहा है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब सरकार ने कुछ सरकारी बैंकों में अपनी हिस्सेदारी कम करने का फैसला किया है, […]
तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डा मसले पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित
केंद्र सरकार तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डा अदाणी इंटरप्राइजेज को पट्टे पर दिए जाने का फैसला वापस लिए जाने की मांग का प्रस्ताव केरल विधानसभा ने सोमवार को एकस्वर से पारित कर दिया। राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने प्रस्ताव पेश किया और कहा कि केंद्र सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए और हवाईअड्डे […]
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस का विकास निजी क्षेत्र करेगा
भारतीय रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन मुंबई के पुनर्विकास के लिए बोली आमंत्रित की है। निजी हिस्सेदारी के साथ इस काम पर 1,642 करोड़ रुपये निवेश की उम्मीद है। इस रेलवे स्टेशन का निर्माण 1887 में हुआ था, जिसे 2004 में यूनेस्को वैश्विक धरोहर स्थल घोषित किया गया। स्टेशन पर सामान्य परिचालन […]
अधर में अक्षय ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य
कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन, चीन से सौर आयातों की आपूर्ति शृंखला बाधित होने, पारेषण कनेक्शन में देरी और अक्षय ऊर्जा की खरीद करने के प्रति राज्यों की अनिच्छा से देश में 39.4 गीगावॉट की सौर और पवन परियोजना पटरी से उतरने लगी है। पिछले हफ्ते केंद्र ने कोविड के […]
यूनियन बैंक को 6-7 फीसदी कर्ज पुनर्गठन का अनुमान
सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का अनुमान है कि कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित देनदारों के लिए आरबीआई की तरफ से पेश योजना के तहत उसके कर्ज (करीब 36,000 करोड़ रुपये) के 6-7 फीसदी हिस्से का पुनर्गठन हो सकता है। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी राजकिरण राय जी ने कहा […]
