हैवेल्स: लॉयड से नहीं मिली वृद्धि को रफ्तार
हैवेल्स इंडिया ने भारत की व्यापार नीति में मेक इन इंडिया पर जोर के बल पर अपनी उपभोक्ता इकाई लॉयड को रफ्तार देने की कोशिश कर रही है। कंपनी देश के एयर कंडिशनिंग, एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन बाजार की छोटी खिलाड़ी रही है लेकिन पिछले दो वर्षों के दौरान एयर कंडिशनिंग जैसे उपभोक्ता वस्तुओं […]
गैर-प्रमुख संपत्तियां बेचेगी इमामी
कर्ज घटाने की मुहिम के तहत इमामी के प्रवर्तक जमीन और गैर-प्रमुख परिसंपत्तियां बेचने पर विचार कर सकते हैं। सीमेंट कारोबार बेचे जाने के बाद इमामी के प्रवर्तकों के गिरवी शेयर 90 फीसदी से घटकर 55 फीसदी से नीचे आ गए। इमामी की तरफ से स्टॉक एक्सचेंजों को भेजे गए शेयरधारिता पैटर्न के मुताबिक, 14 […]
निजी लेबल के विस्तार पर निवेश करेगी बिगबास्केट
अपने प्लेटफॉर्म पर निजी लेबलों की बढ़ती मांग को देखते हुए ऑनलाइन ग्रोसरी फर्म बिगबास्केट इनहाउस श्रेणी में चालू वित्त वर्ष के दौरान 200 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इस निवेश के जरिये कंपनी अपनी निजी लेबल श्रेणी में कई नई पेशकश करने की प्रक्रिया में है। इस श्रेणी में कंपनी की […]
ईडी को खेपों की मंजूरी में दिखीं अनियमितताएं
भूषण पावर ऐंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग यानी काले धन को वैध बनाने के आरोपों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पता चला है कि रिजोल्यूशन पेशेवर (आरपी) एम के खंडेलवाल के अधीन दिवालिया प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी कर्ज में डूबी इस कंपनी के पूर्व प्रबंधन द्वारा 700 […]
टाटा स्टील का नकदी प्रवाह पर जोर
इस्पात का उत्पादन करने वाली देश की सबसे पुरानी कंपनी टाटा स्टील ने मौजूदा वैश्विक महामारी के मद्देनजर चालू वित्त वर्ष के दौरान मुक्त नकदी प्रवाह सृजित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने आज कंपनी के शेयरधारकों से कहा, ‘अप्रैल और मई कंपनी के लिए काफी कठिन दौर रहा […]
हिंडाल्को ने अल्ट्राटेक के साथ समझौता किया
प्राकृतिक संसाधनों पर अपनी निर्भरता घटाने के प्रयास में अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने समझौता किया है जिसके तहत एल्युमीनियम उत्पादक सात राज्यों में मौजूद अल्ट्राटेक के संयंत्रों को सालाना 12 लाख टन रेड मड की आपूर्ति करेगी। रेड मड को बॉक्साइट अपशेष के तौर पर भी जाना जाता है। रेड मड की आपूर्ति […]
वाणिज्यिक वाहन फर्मों को होगा 6,000 करोड़ रुपये का घाटा
बिक्री में लगातार हो रही गिरावट के कारण देश के वाणिज्यिक वाहन निर्माताओं को करीब 6,000 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। क्रिसिल रेटिंग्स के मुताबिक, बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट से इस वित्त वर्ष में वाणिज्यक वाहन निर्माताओं का शुद्ध घाटा करीब छह गुना बढ़कर 6,000 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा। रेटिंग […]
आईसीआईसीआई बैंक की कोष उगाही सकारात्मक
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि निजी क्षेऋ के ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक की 15,000 करोड़ रुपये की कोष उगाही से उसकी पूंजी स्थिति मजबूत होगी और यह क्रेडिट के संदर्भ में सकारात्मक है। एजेंसी ने कहा है कि यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम था, क्योंकि कोरोनावायरस महामारी से पैदा हुई मौजूदा आर्थिक मंदी का बैंक […]
आरबीएल बैंक जुटाएगा 1,500 करोड़ रुपये
निजी क्षेत्र का आरबीएल बैंक मैपल बीवी (बेरिंग्स प्राइवेट इक्विटी एशिया की सहायक), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ समेत संस्थागत निवेशकों को तरजीही आधार पर इक्विटी शेयर जारी कर 1,566 करोड़ रुपये जुटाएगा। निदेशक मंडल ने 177 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 8.84 करोड़ शेयर आवंटित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। बैंक ने […]
निवेश का तरीका है रिलायंस के अधिग्रहण नीति का संकेत
ऑनलाइन फार्मेसी में बहुलांश हिस्सेदारी लेने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड पिछले तीन साल में अधिग्रहण पर 3.1 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश कर चुकी है। तीन साल में हुए 30 से ज्यादा ऐसे सौदों की प्रकृति व आकार अलग-अलग है। कुछ में रिलायंस ने अल्पांश हिस्सेदारी है और मौजूदा प्रबंधन को कंपनी का परिचालन […]
