मोबाइल के बल पर ही नहीं बढ़ा पाएंगे इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग
देश के इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर क्षेत्र को 2025 तक 400 अरब डॉलर तक बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने भारत को एक मुख्य तौर पर एक वैश्विक मोबाइल उपकरण विनिर्माण केंद्र के तौर पर स्थापित करने की योजना बनाई है। लेकिन इस महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उपभोक्ता, औद्योगिक, ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर हार्डवेयर […]
अमूल का कुल कारोबार 52,000 करोड़ रु. के पार
अमूल ब्रांड के उत्पादों का समेकित राजस्व वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 52,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। अमूल ब्रांड के तहत उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने आज यह खुलासा किया। समेकित कुल कारोबार में जीसीएमएमएफ और उसके सदस्य यूनियन के कारोबार शामिल हैं जिनकी संख्या 18 […]
अरविंद लिमिटेड की लागत में कटौती की योजना में अड़चन
कपड़ा कंपनी अरविंद लिमिटेड की 440 करोड़ रुपये की लागत घटाने की योजना को कोरोना वैश्विक महामारी से झटका लगा है। बैंकरों का कहना है कि कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपने उत्पादों की मांग में जबरदस्त गिरावट आने और बिक्री की रफ्तार सुस्त पडऩे की आशंका है। हालांकि लालभाई समूह […]
25 साल से बैंक से जुड़े कर्मी हैं पुरी के पसंद
एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कायाधिकारी आदित्य पुरी ने कहा है कि उनका पसंदीदा उत्तराधिकारी आंतरिक उम्मीदवार है, जो बैंक के साथ 25 साल से जुड़ा हुआ है। हालांकि उन्होंने उस उम्मीदवार का नाम नहीं बताया। शनिवार को बैंक के वर्चुअल एजीएम में पुरी ने शेयरधारकोंं से कहा, वह हमारे साथ 25 साल […]
भारतीय सेना को मिले अपनी क्षमता दिखाने का अवसर
लद्दाख के हालात को परिभाषित करना हो तो उसे ‘खराब स्थिरता’ कहा जा सकता है। लड़ाई भले ही नहीं हो रही लेकिन कई जगहों पर भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं। हालांकि तीन जगहों पर दोनों सेनाएं पीछे भी हटी हैं। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा दोबारा खींची गई है और चीन को लाभ […]
कूटनीति के स्तर पर जागने का वक्त
आइए सबसे पहले उन सकारात्मक बातों की गिनती कर लें जो मोदी सरकार के कार्यकाल मेंं सामरिक और विदेश नीति केे क्षेत्र में घटी हैं। अमेरिका के साथ रिश्ता इस सूची मेंं शीर्ष पर है। चीन की बढ़ती दुष्टता के बीच अमेरिका इकलौता ऐसा देश है जिसने खुलकर भारत के पक्ष में बात की। इतना […]
गलत निर्णय
प्रीमियम टैरिफ प्लान के मामले में वोडाफोन आइडिया को अंतरिम राहत प्रदान करके दूरसंचार विवाद निस्तारण एवं अपील पंचाट (टीडीसैट) ने समय पर उचित निर्णय लिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उसके प्रीमियम टैरिफ प्लान रेडएक्स पर रोक लगा दी थी और कहा था कि यह कम भुगतान करने वाले ग्राहकों के साथ […]
कोविड काल में शहरी निकायों को मिली ताकत हो पाएगी स्थायी?
महाराष्ट्र में नागपुर के नगर आयुक्त तुकाराम मुंढे शहर में कोविड-19 महामारी के प्रसार पर काबू पाने के लिए लागू उपायों की निगरानी के लिए हर दिन वार रूम में बैठकर अपने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं। नागपुर ने पॉजिटिव पाए जाने वाले किसी भी शख्स को संस्थागत क्वारंटीन में रखने का विकल्प […]
अमेरिका के खेमे में भारतीय कंपनियां!
चीन-भारत के बीच सीमा विवाद की वजह से बढ़े तनाव के कारण भारतीय कंपनियां अब निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के लिए अमेरिकी खेमे की ओर बढ़ रही है। उद्योग के अंदरूनी सूत्रों और विश्लेषकों के अनुसार इन कंपनियों में अमेरिका की दिग्गज तकनीकी कंपनियां मसलन गूगल और फेसबुक के साथ-साथ कई अन्य बड़ी कंपनियों और […]
कोरोना में लगातार तेजी का दौर दिखने के आसार
देश के ज्यादातर राज्यों में कोरोनावायरस का प्रसार अलग रफ्तार से हो रहा है। ऐसे में महामारी एक बार के बजाय कई दफा उच्च स्तर पर पहुंचती हुई दिखेगी और विशेषज्ञों के मुताबिक देश में कोविड लंबे समय तक बना रहेगा। ज्यादातर महामारी विशेषज्ञों ने जुलाई के आखिरी सप्ताह से लेकर अगस्त तक संक्रमण का […]
