जेनपैक्ट और यूपीएल की रेटिंग बरकरार रहेगी
देश की दो बड़ी कंपनियों- जेनपैक्ट लिमिटेड और यूपीएल कॉरपोरेशन की मौजूदा रेटिंग बरकरार रहेगी। रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार, यदि भारत की रेटिंग को घटाकर ‘बीए1’ किया गया तो भी इन दोनों कंपनियों की मौजूदा रेटिंग बरकार रहेगी। इन दोनों कंपनियों की मौजूदा रेटिंग ‘बीएए3 स्थिर’ है। रेटिंग एजेंसी ने एक बयान में कहा […]
टाटा पावर के शेयर में सुधार
टाटा पावर के रणनीतिक कायाकल्प और कर्ज घटाने की योजनाओं से कंपनी का शेयर पिछले डेढ़ महीने में अच्छी तेजी दर्ज करने में कामयाब रहा। विश्लेषकों का कहना है कि बैलेंस शीट के लिए सकारात्मक बदलाव और अन्य चिंताओं के घटने से कंपनी के शेयर में और तेजी आ सकती है। ताजा घटनाक्रम में, टाटा […]
आईटी फर्म के राजस्व को लगेगा झटका
भारतीय आईटी सेवा कंपनियां जून तिमाही के लिए अपने राजस्व में 5 से 9 फीसदी की गिरावट दर्ज कर सकती हैं। संभावित सौदे बरकरार रहने के बावजूद इन कंपनियों के राजस्व में गिरावट आने की आशंका है। उद्योग विश्लेषकों के अनुसार, लागत घटाने के तमाम उपायों के बावजूद भारतीय आईटी कंपनियों को मार्जिन के मोर्चे […]
टाटा स्टील और डच श्रम संगठनों के बीच समझौता
टाटा स्टील ने आज कहा कि उसने अपने नीदरलैंड संयंत्र के श्रम संगठनों के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत कंपनी के पुनर्गठन कार्यक्रम के दौरान कोई अनिवार्य छंटनी नहीं की जाएगी। पिछली रात को खत्म हुई बातचीत का मुख्य बिंदु नीदरलैंड में रोजगार करार में पांच वर्षों का विस्तार और पुनर्गठन कार्यक्रम के […]
वनवेब के लिए हुआ करार
भारती एंटरप्राइजेज ने आज घोषणा की कि वह 1 अरब डॉलर के सौदे के तहत ब्रिटेन की सरकार के साथ मिलकर वनवेब का परिचालन सुनिश्चित करेगी। इससे दूरदराज के क्षेत्रों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने में नाटकीय बदलाव दिख सकता है। इस वैश्विक महामारी के दौर में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी कहीं अधिक प्रासंगिक हो गई है […]
खुले खाद्य तेल की बिक्री रोकें राज्य
केंद्र सरकार ने खुदरा कारोबारियों द्वारा खुले खाद्य तेल की बिक्री को रोकने के लिए राज्यों को कानून का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। गुरुवार देर शाम उपभोक्ता मामलों की प्रधान सचिव निधि खरे की ओर से जारी परामर्श में कहा गया है, ‘यह अनुरोध किया जाता है कि मिलावट को रोकने का कानून […]
विपक्ष शासित राज्य प्रस्तावित बिजली विधेयक के खिलाफ हुए लामबंद
विभिन्न राज्यों विशेष तौर पर गैर-भाजपा शासित राज्यों ने आज राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन में विद्युत अधिनियम, 2003 में प्रस्तावित संशोधनों का जोरदार विरोध किया। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये आयोजित की गई थी, जिसमें सभी राज्यों के विद्युत मंत्रालय/विभाग का केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल थे। सूत्रों का कहना है […]
जून तिमाही में प्रत्यक्ष कर रिफंड 16 प्रतिशत कम
कोविड-19 को देखते हुए सरकार ने रिफंड तेज किया है, इसके बावजूद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्रत्यक्ष कर रिफंड 16 प्रतिशत कम हुआ है। रिफंड या आयकर विभाग की ओर से नकदी प्रवाह जून के अंत तक 64,428 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान 76,575 करोड़ रुपये […]
जून में भी सेवा क्षेत्र सुस्त
सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून में लगातार तीसरे महीने गिरावट आई है। इसकी वजह घरेलू मांग में कमी, निर्यात ऑर्डर कमजोर रहना है। आज जारी मासिक सर्वे से पता चलता है कि देशव्यापी लॉकडाउन के बाद सेवा क्षेत्र में तेज गिरावट बनी हुई है। आईएचएस मार्किट सर्विज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स (सर्विसेज पीएमआई) में संकुचन […]
जीएसटी पर विलंब शुल्क में भारी कटौती
सरकार ने जीएसटी प्रणाली में मौजूद झंझट को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाते हुए इस साल 30 सितंबर से पहले दाखिल किए जाने वाले प्रत्येक रिटर्न पर विलंब शुल्क को अधिकतम 500 रुपये कर दिया है। वहीं जिनके ऊपर शून्य देयता थी उनके लिए विलंब शुल्क को समाप्त कर दिया है। पिछले प्रावधानों […]
