151 सवारी गाडिय़ां निजी हाथों में!
भारत में भी रेलगाड़ी परिचालन में निजी क्षेत्र को लाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। भारतीय रेल ने 151 यात्री रेलगाडिय़ों के परिचालन में निजी कंपनियों को आमंत्रित किया है। रेलगाड़ी के परिचालन में निजी क्षेत्र के आने से करीब 30,000 करोड़ रुपये निवेश आने का अनुमान है। भारतीय रेल ने 109 […]
जून में बढ़ गया जीएसटी संग्रह
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जून में बढ़कर 90,917 करोड़ रुपये रहा। यह मई में 62,009 करोड़ रुपये और अप्रैल में महज 32,294 करोड़ रुपये रहा था। जीएसटी संग्रह में सुधार इसलिए हुआ है क्योंकि सरकार के कर जमा कराने की समयसीमा में मोहलत देने से पिछले महीनों के कर का भी जून में […]
ओरेकल ने किया भारत में दूसरा क्लाउड रीजन स्थापित
दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से शुमार ओरेकल भारत में अपना निवेश बढ़ा रही है। ओरेकल के लिए भारत प्रस्पिर्धियों एमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के साथ मुकाबले के लिए प्रमुख क्षेत्र बन गया है। कैलिफोर्निया के रेडवुड सिटी की इस कंपनी ने भारत के हैदराबाद में अपना दूसरा क्लाउड […]
ओएनजीसी को बड़ा नुकसान
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने पहली बार तिमाही नुकसान दर्ज किया है। कंपनी को परिसंपत्ति कीमतों में आई गिरावट की वजह से इस दबाव का सामना करना पड़ा है। भारत की प्रमुख तेल एवं गैस उत्पादक ने जनवरी-मार्च तिमाही में 3,098 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है, जबकि एक साल पहले उसे […]
कमजोर परिदृश्य के कारण ‘तेजी में बिकवाली’ की स्थिति में हैं हम
बीएस बातचीत वैश्विक बाजारों में घटनाक्रम और कोविड-19 मामलों में तेजी ने पिछले सप्ताह भारतीय बाजारों में अस्थिरता बनाए रखी। नोमुरा में रणनीतिकार (भारतीय इक्विटी) सायन मुखर्जी ने पुनीत वाधवा को बताया कि विपरीत परिवेश के बावजूद सभी बाजार पूंजीकरण में शेयर-आधारित खास अवसर मौजूद हैं जिन पर निवेशकों को विचार करना चाहिए। पेश हैं […]
बीमा इकाइयां बेचने की तैयारी कर रहा फ्यूचर ग्रुप
बैंकों का कहना है कि फ्यूचर गु्रप सामान्य बीमा उद्यम में अपनी बड़ी हिस्सेदारी एसबीआई जनरल को और जीवन बीमा उद्यम में अपना हिस्सा प्रेमजी इन्वेस्ट को बेचने के लिए उत्साहित है। सूचीबद्घ फ्यूचर रिटेल (एफआरएल) में प्रवर्तक हिस्सेदारी 42 प्रतिशत है, जिसमें से 90 प्रतिशत बैंकों के पास गिरवी रखी हुई है। बैंकों का […]
विस्तारा और इंडिगो ने फिर घटाया वेतन
विस्तारा अपने कर्मियों के वेतन में 5 से 20 फीसदी की कटौती लागू कर रही है जबकि इंडिगो ने अपने पायलटों के लिए बिना वेतन के छुट्टी (लीव विदाउट पे) का विस्तार किया है क्योंकि विमानन कंपनियां अपने खर्च में कमी करना चाहती हैं। विस्तारा के मुख्य कार्याधिकारी एल थंग ने कर्मियों को भेजे ईमेल […]
वैश्विक वित्तीय संकट जैसा रहा इस साल उतारचढ़ाव
शेयर बाजारों में सौदा करने वालों के लिए यह साल काफी नाटकीय रहा है। इस पर विचार कीजिये : बेंचमार्क सेंसेक्स में रोजाना उतारचढ़ाव 3 फीसदी से ज्यादा रहा है यानी दिन के उच्चस्तर और निचले स्तर का अंतर। ऐसी स्थिति इस साल के 123 कारोबारी सत्रों में से 27 में देखी गई है। यह […]
11 साल में सबसे अच्छी तिमाही
जून तिमाही में बेंचमार्क सूचकांक एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 में अब तक क्रमश: 19 व 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, ऐसे में बाजार ने पिछले 11 साल में रिकॉर्ड तिमाही लाभ दर्ज की। इससे पहले जून 2009 की तिमाही में दोनोंं सूचकांकों में क्रमश: 49 फीसदी व 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज […]
बैंक वसूली को कोविड का झटका
कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की वसूली वर्षों पीछे लटक सकती है जिससे ऋण प्रवाह को झटका लगेगा और अंतत: अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। भारत में डूबते ऋण का आकार एक नई ऊंचाई तक पहुंच जाएगा जिससे उधारी की लागत बढ़ेगी और रेटिंग पर दबाव बढ़ेगी। वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की […]
