बॉन्ड इश्यू से धन जुटाएगी टाटा मोटर्स
व्यावसायिक वाहनों की देश की सबसे बड़ी निर्माता टाटा मोटर्स बॉन्ड इश्यू के जरिए 5,000 करोड़ रुपये उगाहने जा रही है। यह राशि जगुआर और लैंड रोवर के अधिग्रहण के लिए शेष बचे 2 अरब डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये) के ब्रिज लोन को चुकता करने में खर्च किए जाएंगे। धन उगाही की प्रक्रिया से […]
बायोजेनेरिक दवाओं से तगड़ी कमाई हो रही दवा कंपनियों को
मूल दवाओं के स्थानापन्न बायोजेनेरिक दवाओं (या बायोसिमिलर) को लेकर भले ही पूरी दुनिया में बहसें हो रही हों, लेकिन जिन दवा कंपनियों ने देश में बायोजेनेरिक दवाएं लॉन्च कीं, उनका कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है। डॉ. रेड्डीज, बायोकॉन, रिलायंस लाइफ साइंसेज और रैनबैक्सी जैसी सभी दवा कंपनियां भविष्य को ध्यान में रख […]
कोरस के स्लैब खरीदारों ने तोड़ा करार
टाटा स्टील की यूरोपीय सहयोगी कंपनी कोरस ने शुक्रवार को बताया कि चार अंतरराष्ट्रीय स्लैब खरीदार कंपनियों ने उनके टीसाइड कॉस्ट प्लांट (टीसीपी) के लिए हुए 10 साल के समझौते को समाप्त कर दिया है। कंपनी ने अपने वक्तव्य में कहा है कि इस घटना के बाद कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत जारी है और […]
डिज्नी और सन को मिली हरी झंडी
बच्चों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम बनाने वाली वॉल्ट डिज्नी इंडिया और कलानिधि मारन की स्वामित्व वाले सन टीवी नेटवर्क के एफएम रेडियो साउथ एशिया एफएम दोनों को अपना विस्तार करने और विदेशी निवेश बढ़ाने की मंजूरी विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एफआईपीबी) से मिल गई है। एफआईपीबी ने वाल्ट डिज्नी इंडिया के उस प्रस्ताव को […]
प्रॉपर्टी बाजार में ‘नैनो मैजिक’
टाटा सन्स की सहयोगी इकाई टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट कंपनी उम्मीद कर रही है कि सस्ते मकान की परियोजना से उसे अगले चार साल में 700 करोड़ रुपये की आमदनी हो सकती है। टाटा हाउसिंग ने मुंबई के भायसर में 3.9 लाख से 6.7 लाख रुपये के बीच शुभ गृह नाम से 1000 सस्ते मकान की […]
हंगामा है क्यों बरपा, ऐलान ही तो हुआ है!
‘हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है।’ दुनियाभर में असंभव करार दी जा रही लखटकिया नैनो को हकीकत बनाकर रतन टाटा फिलहाल ऑटो बाजार में कुछ ऐसे ही मुकाम पर हैं। मगर दिलचस्प तो यह है कि टाटा का इरादा अब प्रॉपर्टी बाजार में भी ऐसा ही कुछ करिश्मा कर दिखाने […]
अपने ही दो पाटों में पिस गए प्रचंड
एक दौर था, जब नेपाल अपने पड़ोसी देशों, खासकर भारत से अपने बुरे व्यवहार के लिए यह दुहाई देता था कि वह दो पाटों के बीच फंसा हुआ है…, और उसके लिए ये दोनों पाट हैं-भारत और चीन। लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है। अब दो पाटों में फंसे हैं, पुष्प दहल कमल उर्फ […]
बीपीटीपी ने भी गिराए दाम
रियल एस्टेट डेवलपर बीपीटीपी लिमिटेड ने बाजार मूल्य से 23 फीसदी कम कीमत पर फरीदाबाद में एक हाउसिंग परियोजना लॉन्च की है। कंपनी अपनी टाउनशिप बीपीटीपी पार्कलैंड्स में अपार्टमेंट 1234 रुपये से 1251 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से बेच रही है। बीपीटीपी के प्रबंध निदेशक काबुल चावला ने कहा, ‘अब जबकि अर्फोडेबल मकानों […]
रत्नागिरी और रिलायंस के बीच तकरार खत्म
रत्नागिरि गैस एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड (आरजीपीपीएल) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ गैस खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर करने पर सहमति जता दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरजीपीपीएल के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को गैस बिक्री और खरीद समझौते के संबंध में हुई बैठक में अगले सप्ताह इस समझौते पर हस्ताक्षर करने का […]
यूको बैंक का लाभ 19 फीसदी बढ़ा
सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक ने 31 मार्च 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में अपने शुध्द लाभ में 19 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। इस दौरान कंपनी ने 102.56 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ अर्जित किया। बैंक ने बताया कि वर्ष 2007-08 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में उसे 85.99 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ […]
