मौजूदा रैली निफ्टी को ले जा सकती है 3740 तक
सोमवार को शार्ट कवरिंग के चलते कई इंडेक्स शेयरों की तेजी बेंचमार्क बीएसई इंडेक्स को 12 हजार के आंकड़े से ऊपर ले गई और मार्च 9 के निचले स्तरों से 50 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई, निफ्टी भी 3600 के स्तर से ऊपर बंद हुआ और उम्मीद की जा रही है कि […]
धमाकेदार रही मई महीने की शुरुआत
मई सीरीज की शुरुआत सोमवार को काफी तगड़ी रही है, बेंचमार्क सूचकांकों ने 31 अक्टूबर 2008 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी तेजी इस दौरान देखी। सेंसेक्स 12 हजार का आंकडा पार कर गया जबकि निफ्टी 3650 से ऊपर जाकर बंद हुआ। आईटी, बैंकिंग, मेटल, कैपिटल गुड्स और एफएमजीसी जैसे सेक्टरों में सबसे ज्यादा […]
हुआ करार, होगी परियोजना तैयार
लार्सन ऐंड टुब्रो ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 60 मेगावॉट की जलविद्युत परियोजना को लेकर स्थानीय विरोध को शांत करने में सफल रही है। कंपनी ने इस परियोजना को लेकर आखिरकार स्थानीय लोगों के साथ एक समझौता किया है। कंपनी इस परियोजना के जरिए जलविद्युत क्षेत्र में कदम रखने जा रही है। दरअसल, स्थानीय […]
चिदंबरम को विकास का सहारा
पी चिदंबरम जिस मुस्तैदी और कार्यकुशलता के साथ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में अपने मंत्रालय का कार्यभार संभालते हैं, कुछ ऐसी ही मुस्तैदी के साथ इन दिनों वह एक दूसरे काम में व्यस्त हैं। चिदंबरम अपने संसदीय क्षेत्र शिवगंगा में चुनाव प्रचार में दिन रात जुटे हुए हैं। बीते शुक्रवार को उन्होंने 30 गांवों का […]
शहरों में ऑफिस-ऑफिस, किराए हुए फिस्स
अगली तीन से चार तिमाहियों में मेट्रो शहरों में ऑफिसों के लिए अधिक किराया चुकाने की जरूरत नहीं होगी। मांग की तुलना में आपूर्ति अधिक होने की वजह से आने वाले कुछ समय में तो ऑफिस के लिए उपलब्ध जगहों के किराये बढ़ने की उम्मीद नहीं है। नाइट फ्रैंक इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक […]
मारुति पढ़ाएगी पाठ
मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड ने पंजाब के बीजीएस इंस्टीटयूट ऑफ साइंस ऐंड मैनेजमेंट के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत उत्तरी क्षेत्र में यह कॉलेज कंपनी का पहला मान्यता प्राप्त ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण और शिक्षण संस्थान होगा। इस इंस्टीटयूट में उन लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा जो ऑटोमोबाइल उद्योग खासतौर पर मारुति […]
क्रेडिट कार्ड का बीमा, पर नियमों की सीमा
क्रेडिट और डेबिट कार्डों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में भी रोज ब रोज काफी इजाफा हो रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले साल अप्रैल और दिसंबर के बीच बैंकों ने क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के कुल 12,959 मामले दर्ज किए थे। इन सभी मामलों […]
इक्विटी और बीमा की अनदेखी न करें
मैं 39 साल का डिफेन्स अधिकारी हूं और दो लोग (पत्नी और आठ साल की बेटी) मुझ पर निर्भर हैं। मैंने जीवन में निवेश और बचत देर से शुरू की है। कृपया मेरे पोर्टफोलियो का आकलन करें और एक आदर्श पोर्टफोलियो का सुझाव दें और बताएं कि मैं कितना निवेश करूं कि मैं अपना लक्ष्य […]
सरकार पर टिकी बाजार की बहार
पांच साल पहले इसी दौरान भारत आम चुनाव के दौर से गुजर रहा था। मई 2004 में जब यह स्पष्ट हो गया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से बाहर हो गया तो बाजार में भारी चिंता व्याप्त हो गई थी। हालांकि तब बनी यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे वामपंथियों ने साल […]
बचत खाते पर मिलेगा अधिक ब्याज
बचत खाते पर ब्याज भुगतान की गणना करना हमेशा से एक विवादास्पद विषय रहा है। खाताधारकों ने पाया है कि महीने में ज्यादा समय तक बचत खाते में अधिक नकदी होने के बावजूद भुगतान किया गया ब्याज कम था। इसकी वजह यह है कि ब्याज की गणना महीने के 20 दिनों में खाते में उपलब्ध […]
