जेट से 110 कर्मियों की छुट्टी
लागत में बढ़ोतरी और गिरती आय से परेशान निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने 110 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन कर्मचारियों में से 50 अनुबंध पर काम करने वाले कर्मचारी हैं, जिनका अनुबंध पूरा हो गया है और अन्य 60 प्रोबेशनरी चालक दल के सदस्य हैं। चालक दल के 60 कर्मचरियों को […]
भूषण स्टील का मुनाफा घटा
भूषण स्टील का शुध्द मुनाफा 31 मार्च, 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में 21.14 फीसदी घटकर 116.40 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुध्द मुनाफा 147.61 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कुल बिक्री घटकर 1,119.95 करोड़ रुपये रह गई, जबकि […]
बिग बुल मेहता का नया अवतार
निर्मल कोटेचा एक ऐसा शख्स है, जो खुद ही ऐलान करता रहा है कि वह न सिर्फ हर्षद मेहता का मुरीद है बल्कि उसके ‘कौशल’ का लोहा मानकर अंधभक्ति से उसी राह पर चलता रहा है। एक ऐसे एलआईसी एजेंट का बेटा होकर, जिसके पास कोच्चि में बस एक मेडिकल स्टोर ही रहा हो, निर्मल […]
उम्मीदों के हाईवे पर दौड़े बिक्री के पहिये
मंदी के हिचकोलों के बीच वाहन कंपनियों के गैराज से अच्छी खबर आई है। यूरोपीय देशों में मांग बढ़ने की वजह से भारतीय कार कंपनियों की बिक्री को नई रफ्तार मिली है। दोपहिया बनाने वाली कंपनियां भी उन्हीं के पीछे दौड़ पड़ी है। देश की दिग्गज कार कं पनियां मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड और हुंडई […]
क्या है पेंशन फंड!
सरकार ने शुक्रवार से पेंशन फंड लागू कर दिया है। लेकिन निवेश के इस अच्छे जरिये का इस्तेमाल करने के तरीके से काफी लोग अभी नावाकिफ हैं। उनकी सहूलियत के लिए पेश हैं पेंशन फंड से जुड़े कुछ सवालों के जवाब : कौन शामिल हो सकता है? 18 से 55 वर्ष की उम्र के बीच […]
लहरें गिनो और पैसे कमाओ
एक कहावत है, ‘लहरें गिनकर पैसे कमाना’ यानी अपनी जेब से कुछ खर्च किए बिना ही रकम बनाना। बिहार में पिछड़ेपन के बीच ऐसी सुविधाएं हासिल करने के लिए लोग भारी-भरकम भुगतान कर रहे हैं, जो शहरों में मुफ्त मिल सकती हैं। इसलिए लहरें गिनने वालों को भी पैसा मिल रहा है। मोबाइल फोन की […]
घाटा घटाने के लिए कोरस के संयंत्रों को होगा ‘टाटा’!
इस्पात की मांग और कीमत में आई कमी के कारण हो रहे घाटे को कम करने के लिए टाटा स्टील ने तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने स्पेन, फ्रांस और नीदरलैंड समेत यूरोप में कोरस के परिचालन में बड़े फेरबदल की योजना बनाई है। कंपनी के सूत्रों ने बताया कि टाटा स्टील लागत कम […]
आसमान पर लगेगी दूसरी देसी मुहर
हल्के स्वदेशी लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद वायु सेना ने एक और कदम आगे बढ़ा लिया है। वायु सेना अब देश में ही बने मध्यम लड़ाकू विमान एमसीए को विकसित करने की योजना बना रही है। कुछ ही दिन में वायु सेना और विमान डिजायनरों का दल मिलकर संयुक्त समिति […]
साल के अंत तक लांच होगी जगुआर
टाटा की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर साल के अंत तक भारत में अपने उत्पाद लांच करेगी। टाटा समूह ने एक साल पहले जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का अधिग्रहण किया था। टाटा मोटर्स ने कहा, ‘जेएलआर ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय बाजार में वह इस साल अपनी प्रीमियम प्रदर्शन वाली सैलून […]
सीईएससी का शुध्द मुनाफा बढ़ा
बिजली वितरण कंपनी सीईएससी का शुध्द मुनाफा 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 9.3 फीसदी बढ़कर 94 करोड़ रुपये रहा। इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुध्द मुनाफा 86 करोड़ रुपये था। इसी तरह सीईएससी की समीक्षाधीन तिमाही में कुल बिक्री बढ़कर 741 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पूर्व वित्त वर्ष […]
