संदेह की गुंजाइश
ऐसा लगता है कि सरकार उन क्षेत्रों में अप्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दिए जाने के अपने फैसले के नतीजों पर देर से जागी है, जहां या तो प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति नहीं है या उस पर अंकुश (सामान्य तौर पर 26 फीसदी) लगा हुआ है। कैबिनेट ने फरवरी में इसे मंजूरी दी थी […]
विदेशों में जमा काला धन स्वदेश लाना महज सपना ही होगा
जिन लोगों का झुकाव भारतीय जनता पार्टी के नेता लाल कृष्ण आडवाणी की ओर है, उन्हें भी यह बात पहेली जैसी लगती है। अगर आडवाणी राम मंदिर का निर्माण चाहते हैं तो फिर उन्होंने यह क्यों कहा कि जिस दिन बाबरी मस्जिद गिराई गई थी, वह उनके जीवन का सबसे दुखद दिन रहा था? अगर […]
सुधार के संकेत मिलने के बाद गंभीर प्रयास जरूरी
वैश्विक आर्थिक मंच पर लगातार कई महीनों तक बुरी खबरों के बाद, अब धीरे-धीरे इस बात के कुछ संकेत दिखाई देने लगे हैं कि शायद जितना बुरा हो सकता था, वह हो चुका। मंदी के गुजर जाने के बाद भी इसका प्रभाव भले ही अभी कुछ महीनों तक बना रह सकता है या यह भी […]
शॉ वालेस के मुनाफे पर लगी तगड़ी चोट
यूबी समूह की शराब कंपनी शॉ वालेस का 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में शुध्द लाभ 82.54 फीसदी घटकर 3. 56 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी को 20.39 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था। हालांकि, इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 63.77 करोड़ रुपये हो […]
इन्फोटेक को 29 फीसदी का घाटा
हैदराबाद की इंजीनियरिंग और भौगोलिक सूचना मुहैया कराने वाली कंपनी इन्फोटेक इंटरप्राइजेज लिमिटेड के जनवरी-मार्च की तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफे में 28.68 फीसदी की कमी दर्ज की है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा इस तरह 18.55 करोड़ रुपये तक सिमट गया। ठीक एक साल पहले कंपनी को 26.01 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। […]
उतार-चढ़ाव की लुकाछिपी में फिर सेंसेक्स ने मारी बाजी
एशियाई बाजारों से मिले खराब संकेतों के बाद आज सेंसेक्स 92 अंकों की गिरावट लेकर 11,237 के स्तर पर खुला और थोड़ी ही देर बाद सूचकांक 11,177 के निचले स्तर लुढ़क गया। हालांकि, सूचकांक में जल्द ही सुधार दिखा और बैंकिंग, पूंजीगत वस्तूओं और मेटल शेयरों में आई ताजा लिवाली की वजह से सेंसेक्स पॉजिटीव […]
इंडियन बैंक ने कमाया मोटा मुनाफा
चेन्नई स्थित सरकारी बैंक, इंडियन बैंक का शुध्द लाभ 31 मार्च 2009 को समाप्त चौथी तिमाही में 63.06 फीसदी बढ़कर 394.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने कहा है कि इससे पिछले साल इसी तिमाही में उसका शुध्द लाभ 241.67 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की कुल आय 28.43 फीसदी के इजाफे […]
पेट्रोनेट का मुनाफा 70 प्रतिशत बढ़ा
देश की सबसे बड़ी एलएनजी आयातक कंपनी, पेट्रोनेट एलएनजी का शुध्द लाभ 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 70.24 प्रतिशत बढ़कर 204.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में कहा है कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुध्द लाभ 120.03 करोड़ रुपये रहा था। […]
ओबीसी को 197 करोड़ रुपये का शुध्द मुनाफा
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स (ओबीसी) का 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में शुध्द मुनाफा 196.82 करोड़ रुपये रहा। बैंक को पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 99.44 करोड़ रुपये का शुध्द घाटा हुआ था। ओबीसी ने अपने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 30 फीसदी […]
एक्साइड भी मुनाफे में
कोलकाता स्थित बैटरी निर्माता कंपनी एक्साइट इंडस्ट्रीा का मार्च में खत्म हुई तिमाही में 68.20 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह कंपनी के पिछले साल की इसी तिमाही के तुलना में 9 फीसदी ज्यादा है। इस इजाफे की वजह रही कंपनी का अपने परिचालन कार्यकुशलता को बेहतर बनाना और ऑटो बाजार में रिप्लेसमेंट बैटरियों […]
