नौकरियों का बैंक
आर्थिक मंदी के दौर में जहां पुरानी नौकरियों पर तलवार लटकी हुई है और नई नौकरियां मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं वहीं देश के सरकारी बैंक इस साल 30,000 नई नौकरियां देने की योजना बना रहे हैं। बैंकिंग कर्मचारी चयन संस्थान (आईबीपीएस) के निदेशक एम बालचंद्रन का कहना है कि विभिन्न बैंकों […]
लाख दुखों की दवा.. गैस
कभी बिजली की किल्लत, कभी पेट्रोल की और कभी घर में ईंधन की। लेकिन इन दिक्कतों से दोचार होने का सिलसिला कुछ साल ही चलना है क्योंकि जल्द ही इन सबकी दवा मिलने वाली है.. गैस। जी हां, देश की अर्थव्यवस्था जल्द ही तेल का दामन छोड़कर गैस आधारित बनने जा रही है। हाइड्रोकार्बन्स महानिदेशालय […]
घोटालों से कैसे निपटें
जब आप इसके बारे में सोचेंगे तो आपको मुश्किल से विश्वास होगा। बड़ी और घोटाले की मार झेल चुकी कंपनी को ताजा बही-खाता पेश किया बिना ही खरीदार मिल गया है और इस सच्चाई के बावजूद कि कंपनी का पहले का बही-खाता काल्पनिक यानी झूठा है। इस कंपनी को सम्मानजनक कीमत पर बेचा गया है, […]
सरकार कौन चलाते हैं, धार्मिक गुरु या निर्वाचित प्रतिनिधि
सिख समुदाय के सबसे प्रमुख गुरुओं में से एक गुरु गोविंद सिंह की जैसी छवि प्रस्तुत करने की कोशिश किए जाने के आरोप के बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने माफी मांग ली लेकिन इसके बावजूद आखिर क्यों यह इतना बड़ा मसला बना हुआ है? डेरा सच्चा सौदा संप्रदाय विगत […]
मौजूदा हालात में पूंजी बचाए रखने में ही समझदारी है
शेयर बाजार के ताजा उछाल से ज्यादातर लोग और मैं भी आश्चर्यचकित हूं और यह स्वीकार करने वाला मैं पहला व्यक्ति हूं। निश्चित रूप से ज्यादा बिकवाली से बाजार जिस तरह का हो गया था, हम मंदी के इस बाजार में थोड़े-बहुत उछाल की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कोई भी इस तरह के उछाल […]
ब्रांड दलाई लामा
दलाई लामा (तेंजिन ग्यातसो) को एक तिब्बती शरणार्थी के रूप में भारत में रहते हुए 50 साल हो चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में निर्वासित तिब्बतियों की राजधानी मैकलियॉडगंज में जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है। निर्वासित तिब्बती शरणार्थियों की संसद और उसके अधिकारी एकजुट होकर वर्तमान वित्त वर्ष के लिए बजट बना रहे हैं। […]
जरूरत की आधी ही उपलब्ध है चीनी
आगामी जुलाई से लेकर अक्टूबर तक के लिए देश की मांग के मुताबिक 80 लाख टन चीनी की आवश्यकता होगी, लेकिन सरकार के पास चीनी की उपलब्धता महज 40-45 लाख टन होगी । गत अक्टूबर से लेकर आगामी जून तक के लिए सरकार लगभग 160 लाख टन चीनी बाजार के लिए जारी कर चुकी है। […]
तंबाकू की कीमतें बढ़ने से महंगी होगी सिगरेट
तंबाकू की कीमतों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने की वजह से सिगरेट विनिर्माताओं ने कीमतों को बढ़ाने का फै सला लिया है। वास्तव में इस क्षेत्र के एक बड़े खिलाड़ी आईटीसी ने अपने सिगरेट के ब्रांड गोल्ड फ्लेक की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है और इसने 10 सिगरेट वाली पैकेट का […]
झींगे की गुणवत्ता बनी मुद्दा
जापान और यूरोपीय यूनियन जैसे देश, भारत से आयातित झींगे की गुणवत्ता की जांच कर रहे हैं। मैरिन प्रोडक्ट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट ऑथोरिटी (एमपीईडीए) और एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन काउंसिल ऑफ इंडिया (ईआईसी) ने सीफूड्स गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए ज्यादा सक्रिय हो गई है। जापान ने हाल ही में गुणवत्ता की जांच की रफ्तार को तेज […]
जेट पर कर्ज का फंदा
वित्तीय संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की प्रमुख विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने अमेरिकी एक्जिम बैंक और यूरोपीयन एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी से कर्ज का भुगतान नए सिरे से तय करने (पुनर्गठन) के लिए संपर्क किया है। कंपनी ने 27 बोइंग और 8 एयरबस विमान खरीदने के लिए इनसे करीब 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज […]
