बिहार में जल्द बनेंगी कृषि मंडियां
किसानों की उपज, खासकर चावल एवं गेहूं की आधिकाधिक खरीदारी के लिए बिहार में जल्द ही पंजाब व हरियाणा की तरह मंडियों की स्थापना की जाएगी। साथ ही अगले साल तक 12 लाख टन तक खाद्यान्न रखने के लिए कई नए गोदाम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल बिहार के गोदामों में मात्र 5-6 […]
टोल टैक्स के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल आज
सरकार द्वारा टोल टैक्स की दर दोगुने से भी ज्यादा बढ़ाए जाने से नाराज ट्रांसपोर्टर बुधवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहने वाले हैं। मुंबई-दिल्ली नेशनल हाइवे के चौडीक़रण का काम पूरा हुए बिना ही टोल टैक्स की वसूली शुरू किये जाने से परेशान ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सांकेतिक हड़ताल के बाद […]
मौसम की मार और चेप के वार से आम होगा दुश्वार
आम की फसल पर मौसम की मार और चेप नाम की बीमारी का असर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके और रुहेलखंड में नजर आ रहा है। आम उत्पादन के लिहाज से बेहद अहम इस इलाके में इस साल आम के उत्पादन में भारी गिरावट आने जा रही है। आम के शौकीनों को इसके जायके के […]
रबर बोर्ड में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग
देश के टायर उद्योग ने रबर बोर्ड में और अधिक प्रतिनिधित्व की मांग की है, जिससे ग्राहकों के हितों का संरक्षण किया जा सके। उन्होंने इस सिलसिले में रबर ऐक्ट 1947 में संशोधन की भी मांग की है। ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन रघुपति सिंघानिया ने वाणिज्य सचिव को लिखे एक पत्र में कहा […]
मंदी की सड़क पर भी भर रहीं फर्राटा
मंदी और ऊंची ब्याज दरों के चलते कार निर्माताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कुछ खास मॉडलों की कारों की बिक्री पर इसका खास असर नहीं पड़ा है। मारुति सुजुकी की स्विफ्ट डिजायर और हैचबैक स्विफ्ट, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की जाइलो और हुंडई की आई 20 की मांग मंदी में […]
…डीटीएच में नौकरी की बरसात
मंदी के चलते जहां कई कंपनियां लागत घटाने के लिए कर्मियों की छंटनी कर रही हैं, वहीं डायरेक्ट-टू-होम टेलीविजन सेवा प्रदाता नई नियुक्तियां कर रहे हैं। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी बिग टीवी और वीडियोकॉन समूह की डी2एच पिछले दो माह में करीब 19,000 नई नियुक्तियां की हैं। […]
फॉर्च्यून की महिला सीईओ सूची में नूयी चौथे स्थान पर
फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 15 कंपनियों की सीईओ महिलाएं हैं। वर्ष 2008 में इस तरह की कंपनियों की संख्या 12 थी। खास बात यह कि इस सूची में पेप्सिको की मुख्य कार्याधिकारी और भारतीय मूल की इंद्रा नूयी को चौथा स्थान दिया गया है। पत्रिका के मुताबिक, वर्ष 2006 में नूयी के सीईओ बनने […]
वेक्ट्रा ने मिलाया कामाज से हाथ
यूरोप की ट्रक निर्माता कंपनी कामाज इंक और वेक्ट्रा ग्रुप ने भारतीय बाजार के लिए ट्रक निर्माण के लिए साझा उपक्रम बनाने की घोषणा की है। नए संयुक्त उद्यम का नाम कामाज वेक्ट्रा मोटर्स लिलिमटेड रखा गया, जो भारतीय खनन और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखकर ट्रकों का निर्माण करेगी। संयुक्त उद्यम […]
इन्फोसिस को हुई चिंता, माल से कैसे काटें मलाई
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजिज क ो चालू वित्त वर्ष में सुरक्षित नकदी भंडार से होने वाली कमाई में कमी आने की आशंका है। ब्याज दर में कमी आने के कारण कंपनी ने इससे होने वाली कमाई में 2-2.5 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान लगाया है। फिलहाल, इन्फोसिस के पास […]
मोबाइल ग्राहकों की संख्या में इजाफा
नए दूरसंचार ऑपरेटरों के बाजार में आने और रिलायंस कम्युनिकेशंस की ओर से जीएसएम सेवा लॉन्च करने की वजह से मार्च महीने में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। ट्राई के मुताबिक, इस वर्ष मार्च में देश में करीब 1.5 करोड़ नए मोबाइल कनेक्शन जुड़े और वर्ष के अंत में विभिन्न प्रकार […]
