नोबल का यूबीएस से समझौता
मिड कैप और स्मॉल कैप की कंपनियों में विशिष्टता रखने वाली ऐंग्लो इंडियन इन्वेस्टमेंट बैंक नोबल ने भारत में यूबीएस के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत नोबल भारत में यूबीएस को मिड और स्मॉल कैप कंपनियों के लिए शोध उपलब्ध कराएगी। इन कंपनियों को नोबल के इस शोध से […]
टीसीएस का मुनाफा हुआ कम
सॉफ्टवेयर निर्यात में अव्वल नंबर की भारतीय कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को भी मंदी ने नहीं छोड़ा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में मुनाफा तो हासिल किया, लेकिन उसकी उम्मीद के मुकाबले यह आंकड़ा कम ही रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,333 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2007-08 की चौथी तिमाही […]
एक और छलांग
छूटा 14वां रॉकेट ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) धरती की निगरानी और शिक्षा से जुड़ा उपग्रह प्रक्षेपण के 19 मिनट बाद पहुंचा कक्षा में कक्षा पृथ्वी है से 550 किलोमीटर दूर आपदा के समय पृथ्वी का हालचाल लेने में मिलेगी मदद आसमान में जासूसी आंख का काम करेगा यह उपग्रह माइक्रोवेव इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल […]
सत्यम का ओपन ऑफर आज
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में खुले बाजार से 20 फीसदी हिस्सेदारी की खरीद के लिए टेक महिंद्रा लिमिटेड मंगलवार से ओपन ऑफर यानी खुली पेशकश शुरू कर देगी। इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए टेक महिंद्रा की सहायक कंपनी वेंटरबे कंसल्टेंट ने 2,910 करोड़ रुपये जमा करा दिए। टेक महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने […]
नासिक स्टेशन से रवाना हुई सुभिक्षा की गाड़ी
चेन्नई आधारित खाने-पीने, किराना और दवा की खुदरा चेन चलाने वाली सुभिक्षा ने नासिक में अपने सभी 6 स्टोर को बंद कर किराए पर ली गई जमीन को वापस कर दिया है। कंपनी ने 60 कर्मचारियों को भी निकाल दिया है। 2007 में सुभिक्षा ने इंदिरा नगर, गंगापुर, कनाडा कॉरनर, त्रिमूर्ति चौक, जेल रोड, और […]
5,500 करोड़ रुपये की परियोजना अटकी
वैश्विक वित्तीय संकट हल्दिया में लगाई जाने वाली दुनिया की विशालतम एवं देश की पहली पोलिसिलिकन परियोजना के लिए अड़चन बन गया है। इस एकीकृत सौर बिजली कॉम्प्लेक्स पर 5,500 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। परियोजना के प्रमुख प्रवर्तक भास्कर सिलिकन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ज्योति पोद्दार ने बताया कि वैश्विक वित्तीय संकट की वजह […]
होंडा सिएल का पीएनबी से समझौता
भारत की प्रीमियम कार निर्माता कंपनी होंडा सिएल कार इंडिया ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ एक सहमति पत्र यानी एमओयू पर दस्तखत किया है। इस समझौते के तहत बैंक कंपनी के कारों के लिए देश भर में फायनांस की सुविधा उपलब्ध कराएगा। उम्मीद की जा रही है कि समझौता दोनों पक्षों को व्यापक बाजार […]
पोलारिस का मुनाफा 79 फीसदी बढ़ा
वित्त वर्ष 2008-09 में सॉफ्टवेयर कंपनी पोलारिस ने बेहतर प्रदर्शन किया। 31 मार्च को समाप्त साल में कंपनी के मुनाफे में 79 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 130.71 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा 73.2 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय की बात करें, तो […]
भारी गिरावट लेकर खुला सेंसेक्स
वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों के बाद सेंसेक्स आज 214 अंकों की गिरावट लेकर 10,765 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 10,851 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।
70 अंकों की गिरावट लेकर सेंसेक्स 10,910 पर बंद
वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों के बाद सेंसेक्स आज 215 अंकों की गिरावट लेकर 10,765 के स्तर पर खुला। इसके बाद से सूचकांक उबरने की भरसक कोशिश करता रहा लेकिन रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति घोषित होते ही सेंसेक्स गिरावट की ओर अग्रसर होने लगा। रिजर्व बैंक ने आज रेपो रेट और रिवर्स रेपो […]
