राजू एंड कंपनी से पूछेगा प्रवर्तन निदेशालय
सत्यम फर्जीवाड़े में शामिल पांच दोषियों- सत्यम के संस्थापक अध्यक्ष बी. रामालिंग राजू, उनके भाई, पूर्व प्रबंध निदेशक बी. रामा राजू, पूर्व प्रमुख वित्तीय अधिकारी श्रीनिवास वाडलामणि और प्राइस वाटरहाउस के दो ऑडिटरों गोपालकृष्णन और श्रीनिवास तल्लूरी से पूछताछ की प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी को चौदहवें अतिरिक्त प्रमुख मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 20 अप्रैल तक के […]
हिस्सेदारी नहीं बेचेगी एलऐंडटी
सत्यम की 31 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में पिछड़ी इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलऐंडटी ने कहा कि वह आईटी कंपनी सत्यम में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगी और भरोसा जताया कि हैदराबाद स्थित सत्यम के शेयरों में इजाफा होगा। सत्यम की खरीद में टेक महिंद्रा से पिछड़ने के बारे में एलऐंडटी ने कहा कि […]
जीवीके और एक्सेल ने मिलाया हाथ
हैदराबाद स्थित एकीकृत शोध सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके बॉयोसाइंसेज (जीवीके बॉयो) ने चीन की एक्सेल फार्मास्टडीज (एक्सेल) के साथ हाथ मिला लिया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां एशिया में क्लिनिकल परीक्षण की सुविधा देंगी। जीवीके बॉयो के मुताबिक इस समझौते से दोनों कंपनियों के लिए अपनी वैज्ञानिक क्षमता में इजाफे के नए रास्ते […]
बड़ी मछली को निगल गई छोटी!
सत्यम के लिए सबसे ऊंची बोली लगाने वाली टेक महिंद्रा का कुल बाजार पूंजीकरण 10,039 करोड़ रुपये (इसमें सत्यम की पूंजी भी शामिल) है। कंपनी को उम्मीद है कि इस सौदे के पूरा होने पर वह देश की चौथी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी बन जाएगी। कंपनी सत्यम की 31 फीसदी हिस्सेदारी 58 रुपये […]
जांच एजेंसियों को राजू ने बहुत ही नाच नचायौ…
सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक और कंपनी के पूर्व प्रमुख बी. रामलिंग राजू ने कहा है कि सच स्वीकारते वक्त ही उसने जनसामान्य के कानूनों का सामना करने और उसका परिणाम भुगतने के लिए खुद को तैयार कर लिया था। राजू ने 7 जनवरी को सत्यम के खाते में 7,800 करोड़ रुपये के हेरफेर की बात […]
‘सबको मिली खुशी’
सत्यम घोटाले से भारतीय आईटी उद्योग पर उंगली उठने लगी थी, लेकिन अब सत्यम को नया नेतृत्व मिला है, जिससे यह कंपनी अपना खोया गौरव हासिल करेगी। सौदे की प्रक्रिया पूरी होने से उद्योग जगत के साथ-साथ नैस्कॉम ने भी राहत की सांस ली है। सत्यम के नए नेतृत्व का आईटी उद्योग के लिए क्या […]
टाटा से टस से मस नहीं हुई अनिल की ‘पावर’
अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस पावर को सासन (मध्य प्रदेश) अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना के लिए आबंटित कैप्टिव खान से कोयले को अन्य परियोजनाओं में इस्तेमाल की अनुमति देने के सरकार के फैसले के खिलाफ टाटा पावर की याचिका को सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। हालांकि टाटा पावर ने कहा […]
भारत में और फैलेगी फाइजर
दुनिया की सबसे बड़ी दवा कंपनी फाइजर ने भारतीय इकाई में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला लिया है। कंपनी के मुताबिक, मौजूदा 41 फीसदी की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 75 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है। 34 फीसदी की यह अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए फाइजर 680 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस तरह प्रति शेयर […]
दो नए चैनल लाएगी नियो
नियो क्रिकेट और नियो स्पोर्ट्स की होल्डिंग कंपनी नियो स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट लाइफस्टाइल और फिल्म पर केंद्रित दो चैनल लॉन्च करेगी। इसके लिए कुछ बड़ी विदेशी कंपनियों नियो में 258 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं। इन कंपनियों में ओमान इन्वेस्टमेंट फंड (ओआईएफ) और मॉरिशस की 3आई स्पोर्ट्स मीडिया शामिल हैं। चैनल के मुताबिक, […]
मंदी के बावजूद मार्च में एक करोड़ नए जीएसएम ग्राहक
मंदी के बावजूद दूरसंचार कंपनियों के विकास की दास्तान लगातार जारी है। सभी जीएसएम कंपनियों (रिलायंस कम्युनिकेशंस की ग्राहक संख्या छोड़कर) ने मार्च महीने में 1 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने में सफलता पाई है। यह पहला मौका है, जब किसी महीने ग्राहकों की संख्या इतनी बढ़ी हो। सेल्युलर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा जारी […]
