सरकार चुस्त, पर संस्थान सुस्त
हालांकि, सरकार ने सीमित उत्तरदायित्व साझेदारी (एलएलपी) फर्मों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। लेकिन चार्टर्ड अकाउंटेट (सीए) फर्मों, कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) फर्मों और कॉस्ट अकाउंटिंग फर्मों को अभी खुद को एलएलपी के रूप में पंजीकृत करने में देर लग सकती है। तीनों नियामकों, इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), इंस्टीटयूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज […]
महंगे से टूटा नाता, अब सस्ते पर है जोर
ऊंची कीमतों वाले अपने उत्पादों की बिक्री की घटती रफ्तार को देखते हुए वीडियोकॉन, फिलिप्स और गोदरेज जैसी कंज्यूमर डयूरेबल उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ने एक नया रास्ता अख्तियार किया है। अब वे अपने सस्ते और छोटे उत्पादों की बिक्री में इजाफा करने के वास्ते एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। पिछले साल उनका फोकस […]
सिप्ला खरीदेगी एडकॉक को!
सिप्ला की अफ्रीका में निर्यात की गति तेज हो सकती है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की दवा बनाने वाली कंपनी एडकॉक इनग्राम हेल्थकेयर सिप्ला मेडप्रो को खरीदने की योजना बना रही है। मालूम हो कि अफ्रीका महादेश सिप्ला का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी दवा बनाने वाली कंपनी एडकॉक ने 23 […]
एमआरटीपीसी में कर्मचारियों का टोटा
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के एक बार शुरू हो जाने के बाद एकाधिकार एवं प्रतिबंधात्मक व्यापार व्यवहार आयोग (एमआरटीपीसी) को भंग कर दिया जाएगा। सरकार मौजूदा संसाधन के बलबूते ही सारा कामकाज चलाने की फिराक में है। फिलहाल एमआरटीपीसी में कर्मचारियों की भारी कमी है। इन रिक्तियों को भरने के लिए सरकार की तरफ से […]
मंदी से मुकाबले को तैयार आरपीजी
आर्थिक मंदी का कड़ा मुकाबला करने के लिए आरपीजी समूह ने चौतरफा कोशिशें करनी शुरू कर दी हैं। 13,500 करोड़ रुपये के समूह ने प्रोजेक्ट आधारित कारोबार के लिए ‘हर्डल रेट’ बढ़ाने का फैसला तो किया ही, नए निवेशों की भुगतान अवधि भी कम कर दी है। उत्पादन क्षमता बढ़ाकर लागत कम करने का निर्णय […]
रिटेल के लिए मुश्किल दौर, पर सुधरेंगे हालात
यह दौर रिटेल कारोबार के लिए अच्छा नहीं है। आदित्य बिड़ला रिटेल के सीईओ थॉमस वर्गीज सिर्फ आठ महीने पहले जब इस कारोबार से जुड़े थे, जब रिटेल कारोबार जोरों पर था। उन्होंने घाटे में चल रहे 70 रिटेल स्टोर बंद कर दिए। लेकिन उन्होंने कुछ स्टोर खोले भी। उन्हें यकीन है कि स्थिति फिर […]
…जुझारू हो तो नुस्ली जैसा हो
उम्र के 65वें पड़ाव तक आते-आते नुस्ली वाडिया ने कई चीजें छोड़ दी हैं। न केवल स्मोकिंग (इनका पसंदीदा ब्रांड डनहिल और डेविडॉफ रहा है) बल्कि कंपनियों की रोजाना होने वाली बैठक भी। अब उनके बेटे जेह और नेस ही समूह के कर्ता-धर्ता बन चुके हैं। समूह का कामकाज संभालने में इन दोनों भाइयों की […]
पुरुषों में सौंदर्य की चाह से खुली राह
शहरों में रहने वाले लोगों में इमामी,एमसीपीएल इंडिया, एलडर हैल्थकेयर, वीएलसीसी और मैरिको इंडिया जैसी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुडस् (एफएमसीजी) कंपनियों के उत्पाद इस्तेमाल करने का चलन बढ़ता जा रहा है। लिहाजा ये कंपनियां अब नौजवानों को नजर में रखते हुए बड़े पैमाने पर उत्पाद लॉन्च कर रही हैं। इमामी ने 2005 में फेयर एण्ड […]
अब ब्रिटानिया से जंग लड़ेंगे पूर्व कर्मचारी
खाद्य उत्पादों की देश की सबसे बड़ी कंपनी ब्रिटानिया को बेंगलुरु के सिविल कोर्ट से कंपनी के सेवानिवृत कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान जारी रखने के अंतरिम आदेश के बाद पेंशनभोगी अपनी लड़ाई आगे बढ़ाने की तैयारियों में जुटे हैं। ब्रिटानिया के पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (पीडब्ल्यूए) के मुताबिक, कंपनी के पेंशनभोगियों को हर 3 साल […]
हजारों करोड़ से हाथ धो बैठेगा होटल उद्योग
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में कंप्यूटर सलाहकार रोनॉल्ड लुइस पिछले साल दिसम्बर में अपने दोस्त की शादी में मुंबई आने वाले थे। लेकिन, नवंबर में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। लुइस की तरह अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के कई सैलानी अब भारत आने से कतरा रहे हैं। इससे विदेशी मुद्रा […]
