सेंसेक्स में 203 अंकों की गिरावट; टाटा मोटर्स 5% चढ़ा
सेंसेक्स में सुबह से जारी गिरावट अब भी जारी है लेकिन सूचकांक उबरने में कामयाब हुआ है, अब 12 बजकर 25 मिनट पर सेंसेक्स 203 अंकों की गिरावट लेकर 10,331 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह सेंसेक्स 251 अंकों की गिरावट लेकर 10,284 के स्तर पर खुला, और शुरुआती कारोबार के दौरान […]
डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे लुढ़का
घरेलू शेयर बाजारों से पूंजी बाह्यप्रवाह की आशंकाओं के बीच रुपए में तीन दिन से जारी बढ़त आज रूक गई और रुपया 33 पैसे टूटकर 50.37 पर आ गया। एशिया की अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से भी रुपए पर दबाव बना। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अपने पूर्व बंद […]
सेंसेक्स में 330 अंकों की गिरावट; हिंडाल्को 8% लुढ़का
सेंसेक्स आज 251 अंकों की गिरावट लेकर 10,284 के स्तर पर खुला, और शुरुआती कारोबार के दौरान सूचकांक 10,172 अंकों के निचले स्तर पर फिसल गया। बहरहाल, अब 10 बजकर 55 मिनट पर सेंसेक्स 330 अंकों की गिरावट लेकर 10,205 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में कारोबार के इस दौरान हिंडाल्को 8 […]
एशियाई बाजारों में गिरावट; निक्केई 174 अंक गिरा
अमेरिकी बाजारों से मिले खराब संकेतों के बाद आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख देखा जा रहा है। हैंग सेंग 506 अंकों की भारी गिरावट लेकर 14,423 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई 174 अंकों की गिरावट लेकर 8659 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ताईवान का संवेदी सूचकांक 45 […]
लाल निशान पर सिमटा वॉल स्ट्रीट; एडीआर भी लुढ़के
अमेरिकी कंपनियों की आय में आई गिरावट की खबर के बाद वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। अल्कोआ को लगातार दूसरी तिमाही में घाटे का सामना करना पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और जनरल मोटर्स के दिवालिया होने की खबरों के चलते भी अमेरिकी बाजारों में दबाव में […]
साडे पंजाब को भी लगा मंदी दा रोग
वैश्विक मंदी ने पंजाब की अर्थव्यवस्था में भी सेंधमारी शुरू कर दी है और इस बार जरिया बने हैं प्रवासी भारतीय। दरअसल, राज्य की अर्थव्यवस्था में प्रवासी भारतीयों की ओर से भेजी गई राशि का महत्वपूर्ण योगदान होता है। काफी संख्या में पंजाबी ब्रिटेन, यूरोप, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में जाकर बसते हैं और अपनी आय […]
सालों बाद एचईसी में लौटी रौनक
हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) ने लगातार तीसरे वित्त वर्ष में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। एचईसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जी के पिल्लै ने बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2008-09 में 16.11 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। पिछले 20 सालों से कंपनी का प्रदर्शन का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा था। पिछले […]
हमको वेतन नहीं, काम मांगता
अगर आप यह सोच रहे हैं कि भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) से पढ़कर निकलने वाले छात्र करियर में जॉब सिक्योरिटी और वेतन को ज्यादा तवज्जो देंगे, तो आप गलत सोच रहे हैं। आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों के छात्रों की प्राथमिकता सूची पर करियर में आगे बढ़ने की संभावना सबसे ऊपर है। एक अध्ययन के […]
नैनो के लिए एसबीआई देगा डिमांड लोन
नैनो खरीदने की तमन्ना रखने वाले लोगों को आर्थिक राहत देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने डिमांड लोन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत बैंक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों को 90 दिन के भीतर ही डिमांड लोन मुहैया कराएगा। भारतीय स्टेट बैंक नैनो का इकलौता बुकिंग एजेंट है। बैंक नैनो […]
विजया बैंक करेगा लोन का पुनर्गठन
सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक विजया बैंक लोन के लगभग 32,000 आवेदनों का पुनर्गठन कर रहा है। बैंक के पास यह आवेदन आवासीय, सूक्ष्म, लघु एवं मझोली कंपनियों से आए हैं। मंदी ने कई कंपनियों के लोन भुगतान पर नकारात्मक असर डाला है खास तौर पर लघु एवं मझोली कंपनियों पर। इसीलिए बैंक इन कंपनियों द्वारा […]
